भारत में इस वर्ष स्मार्टफोन खरीदारी के लिए ऑनलाइन चैनल रहे पहली पसंद

रिपोर्ट के अनुसार COVID-19 के दौरान आवाजाही पर प्रतिबंध ने कई ऑफ़लाइन कस्टमर्स को ऑनलाइन फोन खरीदने के लिए मजबूर किया।

भारत में इस वर्ष स्मार्टफोन खरीदारी के लिए ऑनलाइन चैनल रहे पहली पसंद

2020 में 63 प्रतिशत कस्टमर्स ने ऑफलाइन चैनलों से स्मार्टफोन खरीदारी की जो 2021 में 37 प्रतिशत ही रही।

ख़ास बातें
  • इस वर्ष 53 प्रतिशत कन्ज्यूमर्स ने अपने हैंडसेट ऑनलाइन खरीदे।
  • कन्ज्यूमर्स ने YouTubers के साथ-साथ इंफ्ल्यूएंसर पर अधिक भरोसा किया।
  • खास ऑफ़र, विभिन्न प्रकार के ऑप्शन और प्राइसिंग भी रहे अहम फैक्टर।
विज्ञापन
स्मार्टफोन खरीदने के तरीके में पिछले एक साल में काफी बदलाव देखा गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल जहां एक तिहाई से ज्यादा फोन ही ऑनलाइन खरीदे गए थे वहीं, अब ये आंकड़ा 50 प्रतिशत पर पहुंच गया है। अब लगभग आधे कस्टमर स्मार्टफोन को ऑनलाइन खरीदना पसंद कर रहे हैं। इसका कारण बहुत हद तक कोरोना का खतरा और इस वर्ष महामारी की दूसरी लहर के कारण हुई तबाही को माना जा रहा है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कस्टमर्स ने किफायती प्रीमियम और प्रीमियम सेगमेंट (कीमत 30,000 रुपये और उससे अधिक) में अधित स्मार्टफोन (15 प्रतिशत) खरीदे। यह आंकड़ा पिछले साल सात प्रतिशत का था।

Counterpoint Research के Market Lens कन्ज्यूमर सर्वे के अनुसार, COVID-19 के दौरान आवाजाही पर प्रतिबंध ने कई ऑफ़लाइन कस्टमर्स को ऑनलाइन फोन खरीदने के लिए मजबूर किया। 2020 में 63 प्रतिशत कस्टमर्स ने ऑफलाइन चैनलों से स्मार्टफोन खरीदारी की। वहीं 2021 में 37 प्रतिशत ने ही ऑफलाइन चैनलों से खरीदारी की। पिछले साल 47 प्रतिशत ने अपने हैंडसेट ऑनलाइन चैनलों से खरीदे, जबकि इस वर्ष 53 प्रतिशत ने अपने हैंडसेट ऑनलाइन खरीदे।

सर्वे रिपोर्ट में कहा गया है, "बड़े शहरों से छोटे शहरों और कस्बों में नॉलेज वर्कर्स के रिवर्स माइग्रेशन ने भी ऑनलाइन चैनलों को पॉपुलर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई,।" स्पेशल ऑफर्स, प्राइसिंग भी कुछ और कारण हैं जिन्होंने लोगों को स्मार्टफोन की खरीदारी ऑनलाइन करने के लिए आकर्षित किया।

दिलचस्प बात यह है कि स्मार्टफोन पर इनफॉर्मेशन के सोर्स में भी बदलाव आया है। इस साल स्मार्टफोन खरीदने का निर्णय लेने के लिए कन्ज्यूमर्स ने YouTubers के साथ-साथ इंफ्ल्यूएंसर पर अधिक भरोसा किया। इसी तरह स्मार्टफोन खरीदने का फैसला लेते समय कम्पैरिजन वेबसाइटों और टीवी विज्ञापनों पर भरोसा किया गया और ऑनलाइन रिव्यू और आर्टिकल जैसे सोर्स कोअनदेखा किया गया है।

स्मार्टफोन्स की खरीदारी के लिए आगे भी यह ट्रेंड बरकार रहने की संभावना है। इससे ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ ही हैंडसाइट कंपनियों के साइट्स पर बिक्री में भी बढ़ोतरी होगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. Volvo EX90 भारत में लॉन्च; 625km की रेंज और एडवांस्ड ADAS के साथ मिलेंगे धांसू सेफ्टी फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »