WhatsApp पर 'Hi' लिखने से 10 मिनट में मिलेगा 10 लाख रुपये तक का लोन, ऐसे करें अप्लाई

IIFL ने जानकारी दी है कि नई स्कीम में 10,000 रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक के लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं, जिसे चुकाने के लिए 5 साल (60 महीने) तक की अवधि मिलेगी।

WhatsApp पर 'Hi' लिखने से 10 मिनट में मिलेगा 10 लाख रुपये तक का लोन, ऐसे करें अप्लाई

लोन लेने के लिए आपको 9019702184 पर WhatsApp के जरिए Hi मैसेज भेजना होगा।

ख़ास बातें
  • IIFL ने लॉन्च की भारत की सबसे पहली WhatsApp लोन स्कीम
  • व्हाट्सऐप पर मैसेज भेजने से 10 मिनट में अप्रूव होगा बिजनेस लोन
  • 5 साल (60 महीने) के अंदर चुका सकते हैं लोन
विज्ञापन
गैर बैंकिंग वित्तिय कंपनी इंडिया इंफोलाइट (IIFL) ने बिजनेस शुरू करने या उसे आगे बढ़ाने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन स्कीम शुरू की है, जिसमें कोई भी व्यक्ति WhatsApp के जरिए 10 लाख रुपये तक के लोन के लिए अप्लाई कर सकता है और उसकी अर्ज़ी को 10 मिनट में पूरा कर दिया जाएगा। भारत में कोई कंपनी पहली बार इस तरह की सुविधा दे रही है। WhatsApp के जरिए कैसे मिलेगा लोन? IIFL लोन स्कीम का कैसे उठाए फायदा या इसके लिए कैसे करें अप्लाई? आइए इन सवालों के जवाब जानते हैं

IIFL एक गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) है। इस ग्रुप के अंदर कई तरह की सुविधाए दी जाती है। कंपनी पहले से होम लोन की सुविधा देती आई है और इसने नई बिजनेस लोन स्कीम लॉन्च की है, जिसमें कोई भी व्यक्ति WhatsApp के जरिए 10 लाख रुपये तक के लोन के लिए अप्लाई कर सकता है और उसकी एप्लिकेशन को 10 मिनट के अंदर अप्रूव कर दिया जाएगा। कंपनी का दावा है कि लोन अप्लाई करने के लिए कम से कम डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी। IIFL इस लोन के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग करेगी, जो लोन अप्लाई करने वाले व्यक्ति के डिटेल्स की जांच करेगी। लोन के लिए पहले व्यक्ति का KYC पूरा होगा और उसके बैंक अकाउंट को भी जांचा जाएगा।

IIFL ने प्रेस रिलीज़ द्वारा जानकारी दी है कि नई स्कीम में 10,000 रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक के लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं, जिसे चुकाने के लिए 5 साल (60 महीने) तक की अवधि मिलेगी। जैसा की हमने बताया, लोन का अप्रूवल 10 मिनट में मिल जाएगा, हालांकि लोन की रकम 24 घंटे के भीतर बैंक अकाउंट में ट्रांस्फर की जाएगी।

लोन लेने के लिए आपको 9019702184 पर WhatsApp के जरिए Hi मैसेज भेजना होगा। इसके बाद आपको कंपनी की ओर से वेलकम मैसेज आएगा। यहां बताए गए चरणों का पालन कर आप लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि आपसे लोन अप्लाई करने वाले व्यक्ति का नाम, खुद का बिजनेस है या भागीदारी में चलाते हैं, बिजनेस कब से चल रहा है, बिजनेस का टर्नओवर कितना है आदि पूछा जाएगा। इसके बाद व्यक्ति की क्रेडिट हिस्ट्री भी चेक की जाएगी।

सभी जानकारियों की जांच होने के बाद IIFL द्वारा उस व्यक्ति को लोन अमाउंट ऑफर किया जाएगा। इसमें लोन की रकम, ब्याज और महीने की किस्त की जानकारी दी होगी। व्यक्ति द्वारा इस अमाउंट को चुनने के बाद उसे अपने बैंक अकाउंट की जानकारी देनी होगी, जिसके बाद रकम को उसके अकाउंट में भेज दिया जएगा। कंपनी के अनुसार, लोन का सालाना ब्याज़ 16% से 30% के बीच होगा और इसके अलावा कुल लोन का 3% (GST अलग से) लोन प्रोसेसिंग चार्ज के रूप में लिया जाएगा। कुछ अन्य चार्ज भी होंगे, जिसके बारे में अधिक जानकारी के लिए आप इस पेज पर जा सकते हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: IIFL, IIFL Business Loan, IIFL WhatsApp Loan Scheme
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  2. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  3. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
  5. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
  6. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  7. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  8. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
  9. TATA सीधे सैटेलाइट से प्रदान करेगा आपके मोबाइल में इंटरनेट, जानें क्या है D2D सर्विस?
  10. Mahindra ने लॉन्च किया XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का 6 सीटर वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »