• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • ENG vs NZ Live: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप मैच कुछ ही देर में, यहां देखें फ्री!

ENG vs NZ Live: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप मैच कुछ ही देर में, यहां देखें फ्री!

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 आज, यानि 5 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है।

ENG vs NZ Live: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप मैच कुछ ही देर में, यहां देखें फ्री!

Photo Credit: BCCI

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में कुल 48 मैच होंगे जो 5 अक्टूबर से लेकर 19 नवंबर तक खेले जाएंगे।

ख़ास बातें
  • पहला मैच आज, 5 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा
  • मैच दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। मैच के लिए टॉस 1.30 बजे होगा।
  • वर्ल्ड कप 2023 के मैचों को आप Star Sports नेटवर्क पर देख पाएंगे।
विज्ञापन
ENG vs NZ Live: आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 आज, यानि 5 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। पहला मैच आज, गुरूवार को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इस बार का वर्ल्ड कप (ICC Cricket World Cup 2023) भारत आयोजित कर रहा है, जिसका पहला मैच अहमदाबाद में खेला जाना है। पहला मैच 2019 के वर्ल्ड कप की विजेता रही इंग्लैंड, और उपविजेता रही न्यूजीलैंड के बीच होगा। न्यूजीलैंड टीम 2019 में अपना पहला विश्व कप जीतने से चूक गई थी। 4 साल बाद ये टीमें फिर से विश्व कप मुकाबले में भिड़ने जा रही हैं। इंग्लैंड को कप्तान जॉस बटलर लीड करेंगे जबकि न्यूजीलैंड टीम की कमान केन विलियमसन के हाथों में होगी। 

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में कुल 48 मैच होंगे जो 5 अक्टूबर से लेकर 19 नवंबर तक खेले जाएंगे। फाइनल मैच 19 नवंबर को खेला जाएगा। दिलचस्प बात ये भी है कि पहला मैच भी अहमदाबाद में होगा, और फाइनल मैच भी अहमदाबाद में ही खेला जाएगा। यानी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम पर इस बार दुनिया की नजरें टिकी रहेंगी। 

ICC World Cup 2023 के मैच अगर आप मैदान पर देखने नहीं जा सकते हैं तो चिंता न करें। इन सभी मैचों को आप घर बैठे अपने टीवी, मोबाइल, और लैपटॉप आदि डिवाइसेज पर फ्री में देख सकते हैं। इसकी पूरी जानकारी हम आपको यहां पर बताने जा रहे हैं। 

ENG vs NZ Live मैच ऑनलाइन लाइवस्ट्रीम (ENG vs NZ Live Streaming) के जरिए घर बैठे देख सकेंगे। साथ ही कौन से टीवी चैनल्स पर इसका प्रसारण होगा, इसकी जानकारी भी हम आपको यहां पर दे रहे हैं। 
 

ENG vs NZ Live मैच कब खेला जाएगा?

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप मैच 2023 आज, 5 अक्टूबर को खेला जाएगा। 
 

ENG vs NZ Live मैच कहां खेला जाएगा?

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप मैच 2023 आज, 5 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
 

ENG vs NZ Live मैच कितने बजे होगा शुरू?

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप मैच 2023 दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। मैच के लिए टॉस 1.30 बजे होगा। 
 

ENG vs NZ Live मैच टीवी पर कैसे देखें लाइव?

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप मैच 2023 आप घर बैठे टीवी पर देख सकते हैं। लेकिन वर्ल्डकप 2023 के मैचों के लिए टीवी चैनल प्लेटफॉर्म बदल गया है। वर्ल्ड कप 2023 के मैचों को आप Star Sports नेटवर्क पर देख पाएंगे। इसके चैनल्स जैसे स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स एचडी, स्टार स्पोर्ट्स हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स मराठी आदि पर मैच का लाइव टेलीकास्ट आप देख सकते हैं। 
 

ENG vs NZ Live मैच कैसे देखें ऑनलाइन?

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप मैच 2023 Disney+ Hotstar पर ऑनलाइन Live Stream के जरिए देखा जा सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  2. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  5. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  6. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  7. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  8. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  9. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  10. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »