Huawei अपने 200 स्टोर्स में बेचेगी कार, अगले साल तक 3 लाख कार बेचने की प्लानिंग

Shanghai Auto Show 2021 में Huawei ने कार निर्माता कंपनी SERES के साथ मिलकर SF5 इलेक्ट्रिक SUV कार को पेश किया था।

Huawei अपने 200 स्टोर्स में बेचेगी कार, अगले साल तक 3 लाख कार बेचने की प्लानिंग

Huawei ने SERES के साथ मिलकर ऑटो एक्स्पो में SF5 कार पेश की थी

ख़ास बातें
  • Huawei की चीन में अपने 200 स्टोर्स पर कार बेचने की योजना
  • Mercedes-Benz, Changan समेत कई कार निर्माताओं की कार बेच सकती है कंपनी
  • हाल ही में SERES के साथ मिलकर लॉन्च की थी SF5 इलेक्ट्रिक कार
विज्ञापन
टेक्नोलॉजी दिग्गज Huawei की पहुंच अब केवल स्मार्टफोन और हार्डवेयर डिवाइस तक नहीं है, बल्कि कंपनी ने हाल ही में कार टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी कदम रखा था। हालांकि, हुवावे खुद कार नहीं बनाएगी, इसके बजाय कंपनी अन्य कार निर्माता कंपनियों और स्टार्ट-अप्स को अपनी टेक्नोलॉजी मुहैया कराएगी। इसमें सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर और सेल्फ ड्राइविंग टेक सपोर्ट शामिल हैं। अब खबर आई है कि हुवावे अपने 200 स्टोर्स के जरिए इन कार को बेचने की योजना बना रही है। इसके लिए कंपनी ने जुलाई 2021 तक की डेडलाइन रखी है। इतना ही नहीं, कंपनी ने इन स्टोर्स के जरिए अगले साल तक 3 लाख से अधिक यूनिट्स बेचने की प्लानिंग भी की है।

चीनी मीडिया वेबसाइट iFeng की रिपोर्ट (Via GizmoChina) कहती है कि कंपनी के सीईओ ने Richard Yu की योजना अगले साल तक 3 लाख यूनिट्स बेचना है। इस आंकड़े को हासिल करने के लिए कंपनी अपने 200 स्टोर्स के जरिए कार बेचने की तैयारी कर रही है। खबर है कि Huawei ने BAIC, Mercedes-Benz, BYD और Changan कार निमार्ताओं से साझेदारी भी की है। बता दें कि हुवावे खुद की कार नहीं बनाएगी, बल्कि इन सभी कार निर्माताओं को सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर और सेल्फ ड्राइविंग तकनीक का सपोर्ट देगी। Gizmochina की रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्तमान में कंपनी अपने फ्लैगशिप स्टोर्स पर SERES SF5 इलेक्ट्रिक कार बेच रही है।

इसके अलावा यह भी बताया गया है कि SERES SF5 इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) की बुकिंग शुरू होने के पहले महीने में 6,500 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं। अच्छा रिस्पॉन्स मिलने के चलते ऐसा हो सकता है कि निकट भविष्य में हुवावे अपने स्टोर्स के जरिए Mercedes-Benz समेत अन्य कार निर्माताओं की कार भी बेचनी शुरू कर दे। चीन की घरेलू कंपनी होने के नाते बाहर की कंपनियों को इससे निश्चित तौर पर फायदा होगा। हालांकि Huawei की तरफ से इस तरह की किसी भी खबर की पुष्टि नहीं हुई है।

बता दें कि Shanghai Auto Show 2021 में Huawei ने कार निर्माता कंपनी SERES के साथ मिलकर SF5 इलेक्ट्रिक SUV कार को पेश किया था। कार काफी आधुनिक है। इसमें हुवावे ने बिल्ट-इन वॉयस कंट्रोल सिस्टम भी दिया है और साथ ही कार में इस्तेमाल के लिए खास ऑप्टिमाइज़ मोबाइल ऐप्स भी जोड़े हैं। Huawei SERES SF5 इलेक्ट्रिक कार में दो मोटर लगी है, जो अधिकतम 550PS की पावर और 820Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगी। यह कार 180KM की रेंज निकाल कर दे सकता है। इसके अलावा कंपनी का दावा है कि यह कार 4.86 सेकंड में 100kmph (किलोमीटर प्रतिघंटा) की रफ्तार पकड़ सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »