• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 6G टेक्नोलॉजी में Huawei बनाना चाहती है लीडर, भारत में 5G के लिए करना होगा लंबा इंतज़ार!

6G टेक्नोलॉजी में Huawei बनाना चाहती है लीडर, भारत में 5G के लिए करना होगा लंबा इंतज़ार!

जहां एक ओर अमेरिका और जापान देश में 6G कनेक्टिविटी पर ज़ोर-शोर से काम कर रहे हैं।

6G टेक्नोलॉजी में Huawei बनाना चाहती है लीडर, भारत में 5G के लिए करना होगा लंबा इंतज़ार!

भारत में 5G टेक्नोलॉजी के लिए अभी करना होगा लंबा इंतज़ार

ख़ास बातें
  • Huawei 6G की रेस में बनना चाहता है विश्व लीडर
  • अमेरिका और जापान भी रेस में नहीं रहना चाहते पीछे
  • Huawei के पास पहले से है 5G तकनीक के लिए जरूरी सबसे ज्यादा पेटेंट
विज्ञापन
दुनिया के कई देश टेक दिग्गजों के साथ मिलकर 6G टेक्नोलॉजी को पेश करने वाले सबसे पहले देश व कंपनी का खिताब हासिल करने में लगे हुए हैं। Huawei भी अगली पीढ़ी की दूरसंचार प्रौद्योगिकी लाने की रेस में सबसे आगे रहने की कोशिश में है। जहां एक ओर हुवावे का लक्ष्य 6G नेटवर्किंग में लीडर बनना है, वहीं दूसरी ओर अमेरिका और जापान भी इस रेस में पीछे नहीं रहना चाहते। दिलचस्प बात यह है कि भारत में 5G तकनीक के लुत्फ उठाने के लिए लोगों को अभी और समय लगेगा।

NikkeiAsia की रिपोर्ट के अनुसार, जहां एक ओर अमेरिका और जापान देश में 6G कनेक्टिविटी पर ज़ोर-शोर से काम कर रहे हैं। वहीं चीनी टेक दिग्गज Huawei भी इस रेस में पीछे नहीं रहना चाहता है। कंपनी के सीईओ और संस्थापक, Ren Zhengfei ने अपने कर्मचारियों को इस टेक्नोलॉजी को जल्द विकसित करने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए कहा है। रिपोर्ट बताती है कि रेन ने यह बयान पिछले महीने कंपनी के वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और इंटर्न के एक ग्रुप को संबोधित करते समय दिया।

रिपोर्ट में कंपनी के एक आंतरिक दस्तावेज़ की जानकारी प्रकाशित की गई है, जिसमें कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि ब्रांड अगली पीढ़ी की टेक्नोलॉजी में आगे बढ़ते हुए 5G और AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) बिजनेस को विकसित करना जारी रखेगा।

इस बात से विश्व परिचित है कि पिछले कुछ सालों से अमेरिका Huawei के लिए रास्ते का रोड़ा बना हुआ है। अमेरिका ने देश में हुवावे के स्मार्टफोन बिजनेस को काफी नुकसान पहुंचाया है और आगामी 6G टेक्नोलॉजी के मामले में भी कहीं न कहीं कंपनी को अमेरिका की चिंता सता रही होगी। यही कारण है कि अपनी सभा में Ren ने कंपनी के अमेरिका के साथ प्रभावित हुए बिजनेस संबंधों की बात भी की, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि 6G में कंपनी की रिसर्च तेज़ है और कंपनी का लक्ष्य 6G पेटेंट की जमीन को जब्त करना है। कंपनी का लक्ष्य जल्द से जल्द ज्यादा से ज्यादा पेटेंट हाथियाने की है।

बता दें कि Huawei के पास पहले से ही 5G तकनीक के लिए जरूरी पेटेंटों की सबसे बड़ी संख्या है। जैसा कि हमने बताया, अमेरिका और जापान भी इस टेक्नोलॉजी में पीछे नहीं रहना चाहते। हालांकि, भारत अभी भी 5G की राह देख रहा है। सरकार द्वारा जारी कुछ बयानों से पता चला है कि देश में 5G स्पेक्ट्रम की निलामी अगले साल फरवरी में हो सकती है, जिससे यह साफ हो जाता है कि देश में 5G के लुत्फ उठाने के लिए लोगों को अभी लंबा इंतज़ार करना होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: 6G, 6G Technology, Huawei 6G
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  4. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  6. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »