आज से बंद हो जाएगा Windows 10 सपोर्ट, ऐसे करें Windows 11 में अपडेट, जानें सबसे आसान तरीका

यूजर्स को पुराने सॉफ्टवेयर विंडोज 10 पर चलने वाले डिवाइसेज पर सिक्योरिटी अपडेट्स मिलना बंद हो जाएंगे

विज्ञापन
Written by Dhruv Raghav, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2025 14:46 IST
ख़ास बातें
  • Windows 10 पर चल रहे डिवाइसेज को नहीं मिलेंगे सिक्योरिटी अपडेट
  • विंडोज 11 से करना होगा अपडेट
  • 14 अक्टूबर से कंपनी बंद करने जा रही विंडोज 10 का सपोर्ट

Microsoft 14 अक्टूबर से विंडोज 10 यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव करने जा रहा है।

Photo Credit: Microsoft

Microsoft 14 अक्टूबर से उन सभी डिवाइसेज पर ओवर दी एयर सिक्योरिटी अपडेट्स देना बंद कर देगा जो Windows 10 पर चल रहे हैं। ऐसा होने के बाद यूजर्स को पुराने सॉफ्टवेयर पर चलने वाले डिवाइसेज पर सिक्योरिटी अपडेट्स मिलना बंद हो जाएंगे जिससे कि डिवाइस की सुरक्षा को खतरा पैदा हो सकता है। ऐसे में यूजर्स को या तो Windows 11 पर स्विच करना होगा या फिर संभावित खतरे के साथ Windows 10 पर ही डिवाइस को चलाना होगा। माइक्रोसॉफ्ट ने पिछले साल विंडोज एक्सटेंडेड सिक्योरिटी अपडेट्स (Windows 10 Extended Security Updates (ESU) प्रोग्राम की घोषणा की थी। जो यूजर्स इस प्रोग्राम के साथ एनरोल करते हैं उनको 2026 तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते रहेंगे। लेकिन यूजर्स के पास यह भी विकल्प है कि वे अपने डिवाइसेज को विंडोज 11 के साथ अपडेट कर लें। 

How to Upgrade Your PC to Windows 11 (Recommended)

कई तरीकों से यूजर्स अपने डिवाइस को Windows 11 से अपडेट कर सकते हैं। Microsoft यूजर्स को हिदायत देता है कि उन्हें तब तक इंतजार करना चाहिए जब तक कि उनके पास माइक्रोसॉफ्ट की तरफ से विंडोज अपडेट का नोटिफिकेशन न आए जाए। लेकिन अगर यूजर्स चाहें तो मैन्युअल तरीके से भी अपने डिवाइसेज को अपग्रेड कर सकते हैं। यहां पर हम आपको यह अपग्रेड करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका बता रहे हैं। 

  • सबसे पहले अपने डिवाइस पर Start > Settings > Update & Security > Windows Update को चुनें। 
  • वैकल्पिक रूप से आप विंडोज अपडेट शॉर्टकट पर भी टैप कर सकते हैं। Check for updates बटन पर क्लिक करें। 
  • (यहां पर नोट करें कि अगर मौजूदा विंडोज वर्जन के लिए अपडेट उपलब्ध हैं, तो उपयोगकर्ताओं को पहले उसके लिए अपडेट इंस्टॉल करना पड़ सकता है। उदाहरण के लिए, अगर विंडोज 10 के लिए कोई नया फर्मवेयर अपडेट उपलब्ध है, तो यूजर्स को विंडोज 11 में अपग्रेड करने से पहले उसे इंस्टॉल करना पड़ सकता है। इसके बाद, उन्हें प्रक्रिया को फिर से शुरू करना होगा।
  • डिवाइस के तैयार हो जाने पर Windows 11 इंस्टॉलेशन के लिए तैयार हो जाएगा। 
  • प्रोसेस शुरू करने के लिए Download and install बटन पर क्लिक करें। 
  • आगे यूजर को एक प्रॉम्प्ट Software Licence Terms के नाम से दिखाई देगा। यहां पर Accept पर क्लिक करना होगा जिसके बाद Install पर क्लिक करना होगा। 
  • Windows Update पेज स्वयं से ही रिफ्रेश होने लगेगा। स्क्रीन पर यूजर को Windows 11 अपग्रेड प्रोसेस दिखना शुरू हो जाएगा। 
  • Windows 11 का डाउनलोड पूरा होने के बाद यूजर को अपना डिवाइस री-स्टार्ट करना होगा जिसके लिए Restart Now बटन पर क्लिक करना होगा। 

Windows 11 इंस्टॉल प्रक्रिया पूरी होने से पहले आपका डिवाइस कई बार री-स्टार्ट हो सकता है। 
आपका लैपटॉप या PC ऑटोमेटिकली बूट-अप होना चाहिए। प्रक्रिया पूरी होने के बाद यूजर डिवाइस में साइन-इन कर सकता है और डिवाइस को पहले की तरह ही इस्तेमाल कर सकता है। 

How to Install Windows 11 Update Using Installation Assistant

Windows 11 को इंस्टॉल करने के लिए आप Installation Assistant नामक ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं जिसका तरीका हम यहां पर बता रहे हैं। 

  • सबसे पहले Windows 11 Installation Assistant को डिवाइस पर रन करें। 
  • अब Install Windows 11 पर टैप करें। 
  • इसके बाद Accept and install पर क्लिक करें और प्रोसेस स्वयं ही शुरू हो जाएगा। 

How to Get Windows 11 With Installation Media

Windows 11 को इंस्टॉल करने का एक और तरीका भी है जो हम आपको बता रहे हैं। आप Installation Media की मदद से भी विंडोज 11 पर अपडेट कर सकते हैं और यह पेन ड्राइव के माध्यम से किया जा सकता है। 

  • इसके लिए आपको एक बूट हो सकने वाले फ्लैश ड्राइव की आवश्यकता होगी जिसमें पहले ही Windows 11 इंस्टॉल किया गया हो। 
  • एक बार फ्लैश डिवाइस तैयार होने के बाद इसे अपने डिवाइस में लगाएं। 
  • डिवाइस में लगने के बाद आपके सामने एक प्रॉम्प्ट खुलेगा जिसमें Run setup.exe लिखा होगा। इस पर क्लिक कर दें। 
  • अब स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों को फॉलो करते हुए Ready to Install पेज पर पहुंचें। 
  • यहां पर आप अपनी मौजूदा पर्सनल फाइल्स या ऐप्स को संजोकर भी रख सकते हैं या फिर उन्हें डिलीट भी कर सकते हैं। 
  • वांछित विकल्प को चुनने के बाद डिवाइस विंडोज 11 को इंस्टॉल करना शुरू कर देगा। प्रोसेस पूरा होने के बाद डिवाइस री-स्टार्ट होगा और आप डिवाइस पर साइन-इन कर सकते हैं। 
     

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max में मिल सकते हैं ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा 
  2. Redmi Note 17 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh तक की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. TRAI ने दिया फरमान, 1600 और 140 सीरीज के फोन नंबर्स को ब्लॉक नहीं कर सकते Truecaller जैसे ऐप्स
  2. OnePlus ने बढ़ा दी इन 2 टैबलेट्स की कीमत, अब खरीदने के लिए खर्चने होंगे ₹3 हजार ज्यादा
  3. Oppo Find X10 Pro Max में मिल सकते हैं ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा 
  4. Samsung One UI 9: इन Galaxy फोन्स को मिलेगा Android 17 अपडेट, चेक करें पूरी लिस्ट
  5. Redmi Note 17 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh तक की बैटरी
  6. iQOO Z11 Lite हो रहा 24 जुलाई को लॉन्च, लुक और फीचर्स आए सामने, खासतौर पर हुआ स्टूडेंट्स के लिए डिजाइन
  7. UAN अब सिर्फ UMANG ऐप के जरिए होगा एक्टिवेट, EPFO ने किया बदलाव, जानें कैसे
  8. SIR को लेकर कन्फ्यूज? चुनाव आयोग ने बताया कब मांगे जाएंगे डॉक्यूमेंट्स और कौनसे होंगे मान्य
  9. Google Maps और Gemini से ली मदद, 1990 में उधार लिया पैसा चुकाने पहुंचे 1200 किमी दूर
  10. 7000mAh बैटरी वाले Moto G77 Power की सेल लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए ₹2 हजार ऑफ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.