इंटरनेट से किस तरह हटाएं लीक हुए संवेदनशील फोटो या वीडियो, जानें तरीका

अकसर देखा गया है कि जब भी कोई फोटो या वीडियो लीक होती है, तो वे तेजी के साथ इंटरनेट पर मौजूद सैंकड़ों वेबसाइट पर अपलोड हो जाते हैं।

इंटरनेट से किस तरह हटाएं लीक हुए संवेदनशील फोटो या वीडियो, जानें तरीका
ख़ास बातें
  • आपको सबसे पहले पुलिस की सहायता लेनी चाहिए
  • आप खुद भी वेबसाइट होस्ट को कंटेंट हटाए जाने का अनुरोध कर सकते हैं
  • Google भी आपकी कर सकता है मदद
विज्ञापन
साइबर क्राइम से निजाद पाना आज के समय में लगभग नामुमकिन लगता है। हमें असकर बड़ी हस्थियों के MMS लीक होने की खबरें देखने को मिलती है, लेकिन ऐसा नहीं है कि इस अपराध के शिकार केवल जाने-माने लोग ही होते हैं, बल्कि ऐसा आम लोगों के साथ भी होता है। MMS लीक का लेटेस्ट वाकया पंजाब के मोहाली का है, जहां एक कथित तौर पर एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी की कई छात्राओं के वीडियो लीक होने की खबर से विवाद तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि, अभी तक चली जांच में कई तथ्यों के गलत होने की बात कही गई है।

अकसर देखा गया है कि जब भी कोई फोटो या वीडियो लीक होती है, तो वे तेजी के साथ इंटरनेट पर मौजूद सैंकड़ों वेबसाइट पर अपलोड हो जाते हैं। इन्हें एक-एक करके रिपोर्ट करना बेहद मुश्किल हो जाता है, लेकिन कुछ तरीके हैं, जिनके जरिए कोई व्यक्ति लीक हुए संवेदनशील फोटो या वीडियो को पॉर्न साइट्स या अन्य वेबसाइट्स से हटवाने में सफल हो सकता है। 
 

पुलिस की मदद लेना

यदि आपको लगता है कि आपकी कोई बेहद संवेदनशील तस्वीर या वीडिया किसी एक या एक से ज्यादा पॉर्न साइट या अन्य वेबसाइट पर अपलोड किया गया है, तो आपको सबसे पहले पुलिस की सहायता लेनी चाहिए। केंद्र सरकार के साथ-साथ लगभग सभी राज्यों के पुलिस डिपार्टमेंट के पास खुद की साइबर सेल टीम होती हैं। जैसे-जैसे साइबर क्राइम की घटनाएं बढ़ रही है, उसी के साथ इससे जुड़े विभाग भी अपनी टेक्नोलॉजी को बेहतर बनाते जा रहे हैं। यदि आप पुलिस के पास अपनी शिकायत दर्ज कराते हैं, तो पुलिस फॉरेंसिक टूल का इस्तेमाल करके उसके होस्ट वेबसाइट का पता करती है, जिसके बाद पता लगाया जाता है कि कंटेंट किन सोशल मीडिया नेटवर्क या वेबसाइट पर मौजूद है। विभाग वेबसाइट होस्ट को चेतावनी जारी करता है कि उस संवेदनशील कंटेंट को तुरंत हटाया जाए। यदि वेबसाइट या प्लेटफॉर्म तय समय के भीतर कंटेंट को नहीं हटाता है, तो उस पर कानूनी कार्यवाही होती है।
 

वेबसाइट होस्ट से खुद करें संपर्क

यदि आपको लगता है कि आपका संवेदनशील कंटेंट केवल चुनिंदा वेबसाइट पर है, तो आप खुद भी उसे हटाए जाने का अनुरोध कर सकते हैं। यहां आपको उन वेबसाइट के होस्ट को संपर्क करना होता है। कुछ वेबसाइट पर होस्ट की संपर्क जानकारियां उपलब्ध होती हैं, लेकिन कुछ की जानकारियों को आपको खुद निकालना होता है। यूं तो इसके लिए कई वेबसाइट हैं, जो आपका काम आसान कर सकती है, लेकिन एक पॉपुलर वेबसाइट www.whois.com है, जो आपको वेबसाइट होस्ट की जानकारी मुहैया करा सकती है। यहां आपको केवल वेबसाइट का नाम डालना होगा और उसके होस्ट की जानकारी आनी चाहिए। ज्यादातर वेबसाइट कॉपीराइट पॉलिसी को फॉलो करती हैं, जिस वजह से आपके अनुरोध के बाद आपके कंटेंट को तुरंत हटा सकती है। पोर्न वेबसाइट पर भी रिपोर्ट ऑप्शन दिए जाते हैं, जहां से आप फोटो या वीडियो को रिपोर्ट कर सकते हैं, जिससे उन्हें हटाना आसान हो जाता है।
 

गूगल सर्च रिजल्ट से भी हटवाया जा सकता है कंटेंट

तीसरा ऑप्शन गूगल सर्च रिजल्ट से संवेदनशील कंटेंट को हटावाना है। यहां भी आपको सर्च प्लेटफॉर्म के मालिक, यानी Google को संपर्क करना होगा। आप गूगल के कंटेंट रिमूवल फॉर्म (https://support.google.com/websearch/troubleshooter/3111061#ts=2889054%2C2889099%2C288910) पर जा सकते हैं। यहां आपको फॉर्म और कुछ अन्य बातों से संबंधित जानकारियां मिल जाएगी।

यदि आपकी मर्जी के खिलाफ आपके संवेदनशील फोटो या वीडियो को किसी अन्य वेबसाइट पर अपलोड किया गया है, तो आप गूगल के इस फॉर्म (https://support.google.com/blogger/contact/private_info) पर जा सकते हैं और मांगी गई कुछ जरूरी जानकारियों को भरना होगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , MMS, Leak Image, Leak Video
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  2. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  3. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  4. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  5. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  6. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  7. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  8. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  9. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  10. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »