KYC ऑनलाइन कैसे करें? बदल गए हैं नियम, फॉलो करें ये स्‍टेप्‍स

निवेशक किसी भी म्‍यूचुअल फंड की वेबसाइट पर जाकर अपना केवाईसी स्‍टेट्स वैलिडेट करा सकते हैं।

KYC ऑनलाइन कैसे करें? बदल गए हैं नियम, फॉलो करें ये स्‍टेप्‍स

Photo Credit: Unsplash/firmbee

1 अप्रैल, 2024 से नए केवाईसी नियमों को लागू किया गया है।

ख़ास बातें
  • निवेशकों के लिए 1 अप्रैल, 2024 से नए केवाईसी नियमों को लागू किया गया है।
  • KYC स्टेटस को 3 कैटेगरी वैलिडेटेड, वेरिफाइड और ऑन-होल्ड में रखा जाता है।
  • केवाईसी वैलिडेटेड स्टेटस वाले निवेशकों को कुछ भी करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

क्‍या आप म्‍यूचुअल फंड/एसआईपी में निवेश करते हैं? एक टेक पोर्टल में हम आपसे यह सवाल इसलिए पूछ रहे हैं, क्‍योंकि 1 अप्रैल 2024 से केवाईसी (KYC) यानी 'नो योर कस्‍टमर' से जुड़े नियमों में बदलाव हुआ है। नए नियमों के बाद कुछ यूजर्स को नए म्‍यूचुअल फंड खरीदने में परेशानी आ रही है। इसकी वजह उनका KYC स्‍टेटस 'वैलिडेट' नहीं होना है। ऐसे लोग जिनका केवाईसी स्‍टेट्स 'रजिस्‍टर्ड' की श्रेणी में है, उन्‍हें उसे मॉडिफाई कराने की जरूरत है। यह काम ऑनलाइन किया जा सकता है। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, जिन लोगों का केवाईसी स्टेटस वेरिफाइड या ऑन-होल्ड है, उन्हें केवाईसी 'वैलिडेट' स्टेटस पाने के लिए पैन और आधार का इस्तेमाल करके केवाईसी प्रोसेस को दोबारा दोहराने की जरूरत है। यह काम कैसे ऑनलाइन किया जा सकता है, आइए जानते हैं। 
 


ऑनलाइन केवाईसी कैसे करें 

अगर आप म्‍यूचुअल फंड निवेशक हैं, तो फंड की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन केवाईसी कर सकते हैं। एसोसिएशन ऑफ म्‍यूचुअल फंड इन इं‍डिया (AMFI) के अनुसार, 'निवेशक म्यूचुअल फंड की किसी भी वेबसाइट पर लॉग इन कर सकते हैं और 'मोडिफाई/अपडेट केवाईसी' पेज पर जा सकते हैं। एक बार ईमेल आईडी/ मोबाइल नंबर वैलिडेटेड हो जाते हैं और दर्ज/अपलोड की गई जानकारी KRA के ऑफिशियल डाटा बेस (जैसे- पैन, आधार एक्सएमएल/डिजीलॉकर/एम-आधार पर इनकम टैक्स डाटाबेस) के साथ वैलिडेटेड हो जाते हैं, तो केवाईसी स्टेटस 'वैलिडेटेड' में बदल जाएगा।' 

उदाहरण के लिए...

स्टेप 1: सबसे पहले https://investor-web.hdfcfund.com/kyc-verification पर जाएं। 

स्टेप 2: पैन और डेट ऑफ बर्थ डालें।

स्टेप 3: केवाईसी करने के लिए आपको दूसरी वेबसाइट पर री-डायरेक्ट कर दिया जाएगा। 

जिन डॉक्यूमेंट्स को साथ रखना है उनमें आइडेंटिटी प्रूफ के लिए पैन कार्ड, अड्रेस प्रूफ के लिए आधार कार्ड प्रमुख हैं। इस दौरान कंप्‍यूटर स्‍क्रीन पर साइन करना होगा, जिसके लिए माउस यूज करें। टच स्‍क्रीन है, तो उंगलियों से भी साइन कर पाएंगे। साथ ही केवाईसी का स्‍टेटस बदलने के लिए आपको डिवाइस का कैमरे, लोकेशन और माइक्रोफोन का एक्सेस भी देना होगा। 

स्टेप 4: इसके बाद आपको आपका मौजूदा ईमेल एड्रेस और मोबाइल नंबर स्क्रीन पर दिखेगा। 
स्टेप 5: अगले स्टेप्स में आपको आइडेंटिटी प्रूफ के तौर पर PAN अपलोड करना होगा। वहां से आपको डिजीलॉकर पर रिडायरेक्ट कर दिया जाएगा, ताकि केवाईसी पूरा हो पाए। 
स्टेप 6: डिजीलॉकर पर आपको अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड डालना होगा। फ‍िर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी डालने के बाद डिजिलॉकर पर प्रोसेस पूरा हो जाएगा। लास्‍ट स्‍टेप में आपको आपकी इन्‍फर्मेशन तक एक्‍सेस पाने के लिए केआरए एजेंसी को कंसेंट (सहमति) देना होगा।

यह करते ही आपका केवाईसी प्रोसेस पूरी हो जाएगा। अगले 10 से 15 दिनों में आपका केवाईसी स्‍टेटस वैलिडेटेड के तौर दिखाई देने की उम्‍मीद की जानी चाहिए। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  2. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  7. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  8. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  9. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  10. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »