Cyber Fraud: ऑनलाइन ठगी होने पर इस नंबर पर तुरंत करें कॉल, वापस मिल सकते हैं पैसे

यदि आपके या आपके जानने वाले किसी व्यक्ति के साथ साइबर फ्रॉड की कोई घटना होती है, तो आपको सबसे पहले और बिना समय बर्बाद किए अपने फोन से 1930 नंबर पर कॉल करनी है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 नवंबर 2022 22:10 IST
ख़ास बातें
  • ऑनलाइन ठगी होने के एक घंटे से कम वक्त में आपको 1930 पर कॉल करनी होगी
  • आप https://www.cybercrime.gov.in वेबसाइट पर जा सकते हैं
  • नजदीकी पुलिस स्टेशन में भी दर्ज हो सकती है शिकायत

क्राइम को https://www.cybercrime.gov.in वेबसाइट पर भी रिपोर्ट कर सकते हैं

Online Fraud: ऑनलाइन फ्रॉड, या साइबर फ्रॉड के केस आए दिन सुनने को मिलते हैं। तेजी से डिजिटल हो रही दुनिया के लिए आज के समय में सबसे बड़ी समस्या हैकर्स, स्कैमर्स और फ्रॉड्स से बचना है। साइबर पुलिस आए दिन लोगों को स्कैम, हैक या लीक्स से बचने की सलाह देती है। ऑनलाइन फ्रॉड कई तरह के होते हैं, जैसे नौकरी का झांसा देकर पैसे मांगना, या नकली ग्राहक सेवा अधिकारी बता कर लूटना। लोगों को भनक भी नहीं पड़ती और उनके साथ फ्रॉड हो जाता है। यदि आपके साथ भी ऐसा होता है, तो आप क्या करेंगे? 

यूं तो साइबर पुलिस अपनी ओर से लोगों को जागरुक करने का काम करती रहती है, लेकिन फिर भी, कई लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती है कि यदि उनके साथ ऑनलाइन फ्रॉड हो जाता है, तो उन्हें क्या करना है। चिंता न करें, हमने यहां आपके लिए उन सभी अहम जानकारियों को इकट्ठा किया है, जिनके बारे में आपको पता होना बहुत जरूरी है।
Advertisement

अकसर देखा गया है कि लोग फ्रॉड होने पर समय बर्बाद करने के बाद पुलिस के पास पहुंचते हैं, लेकिन तब तक साइबर क्राइम करने वाला शख्स या ग्रुप खुद को पहुंच से दूर कर देता है। यहां यदि आप थोड़े सतर्क रहते हैं और यदि आपको भनक भी लगती है कि आपके साथ कुछ गलत हुआ है, तो आपके पास फ्रॉड्स की शिकायत करने का एक आसान और तेज तरीका है।
 
 

साइबर ठगी होने पर इन तरीकों से करें शिकायत

यदि आपके या आपके जानने वाले किसी व्यक्ति के साथ साइबर फ्रॉड की कोई घटना होती है, तो आपको सबसे पहले और बिना समय बर्बाद किए अपने फोन से 1930 नंबर पर कॉल करनी है। इस नंबर पर तुरंत कॉल करने से आपसे ठगे गए पैसे वापस आने की संभावना बहुत बढ़ जाती है, क्योंकि इसमें काफी समय बचता है।
Advertisement

साइबर पुलिस के अनुसार, ऑनलाइन ठगी होने के एक घंटे से कम वक्त में आपको 1930 पर कॉल करनी होगी और सभी अहम जानकारियों को शेयर करना होगी। इसमें पीड़ित को अपनी और अपराधी की बैंक अकाउंट डिटेल्स (यदि अपराधी ने बैक अकाउंट डिटेल्स शेयर की हो), UPI लिंक (यदि अपराधी ने यूपीआई के जरिए ठगी की है) और अपनी निजी या घटना से संबंधित कुछ अन्य जानकारियां पुलिस को मुहैया करानी होंगी। ऐसा करने से पुलिस बिना समय गंवाए उस अकाउंट को फ्रीज करने की कोशिश करती है, जिसमें पैसे गए हैं।

एक तरीका वेबसाइट के जरिए शिकायत दर्ज कराने का भी है। आप https://www.cybercrime.gov.in वेबसाइट पर जा सकते हैं, जहां आपको कई सारे ऑप्शन मिलेंगे, जिसमें आपको Report Cyber Crime सेक्शन पर जाना होगा। यहां आपको File a Complaint ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। अब I Accept पर चेक करने के बाद आपको नई विंडो पर ले जाया जाएगा, जहां आपको पूछी गई जानकारियों को सबमिट करना होगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  7. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  9. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.