• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • "आपकी बिजली का कनेक्शन काट दिया जाएगा"... इस मैसेज से रहें सावाधान, बैंक अकाउंट हो जाएगा खाली!

"आपकी बिजली का कनेक्शन काट दिया जाएगा"... इस मैसेज से रहें सावाधान, बैंक अकाउंट हो जाएगा खाली!

कुछ महीनों पहले महाराष्ट्र साइबर सहित एजेंसियों ने यूजर्स को ऐसे किसी भी मैसेज पर ध्यान न देने की जानकारी दी थी और बताया था कि वास्तविक डिस्कनेक्शन मैसेज में यूजर्स का कॉन्ट्रैक्ट नंबर (CA) नंबर और आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर शामिल होना चाहिए।

इस स्कैम में यूजर्स को SMS या WhatsApp के जरिए मैसेज भेजा जा रहा है

ख़ास बातें
  • SMS या WhatsApp के जरिए बिजली काटे जाने का फेस मैसेज आ रहा है
  • एक फेक नंबर पर संपर्क करने के लिए कहा जा रहा है
  • स्क्रीन शेयर ऐप इंस्टॉल कराते हैं और लूट लेते हैं लाखों रुपये
विज्ञापन
कुछ महीनों पहले देश के कई शहरों में बिजली से जुड़ा एक स्कैम सामने आया था, जहां लोगों को SMS या WhatsApp के जरिए उनकी बिजली काटे जाने की चेतावनी और एक फेक नंबर पर बिल का भुगतान करने के बारे में कहा जा रहा था। इसकी शिकायत कई लोगों ने सोशल मीडिया पर की थी, जिसके बाद साइबर पुलिस और बैंकों ने ग्राहकों को इस फ्रॉड से बचने के लिए कहा था। ऐसा प्रतीत होता है कि यह स्कैम अभी भी बंद नहीं हुआ है, क्योंकि सोशल मीडिया पर इस तरह की शिकायतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

सोशल मीडिया पर कई लोग बिजली से जुड़े एक स्कैम का शिकार हो रहे हैं। इसमें यूजर्स को SMS या WhatsApp के जरिए मैसेज भेजा जा रहा है कि उनका बिल बकाया है और अगर वे इसका भुगतान नहीं करते हैं, तो उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा। इसमें एक फोन नंबर होता है, जिसमें यूजर को संपर्क करने के लिए कहा जाता है। पिछले कुछ दिनों में इन घोटालों से कई यूजर्स को लाखों रुपये का नुकसान होने की खबर है।
 

ट्विटर पर ऐसी कई शिकायते हैं, जिनमें से एक यूजर (@WithOnfire) ने लिखा है कि (अनुवादित) "वे तुरंत बिजली बिल का भुगतान करने के लिए कहेंगे और वे आपको एक कॉन्टेक्ट नंबर भी देंगे। जब आप नंबर पर कॉल करेंगे तो वे आपको ऐप डाउनलोड करने के लिए कहेंगे ताकि वे आपकी स्क्रीन को कॉपी कर सकें .... "

इस फ्रॉड में मिलने वाले मैसेज एक समान हैं, लेकिन इनमें कॉन्टेक्ट नंबर और बिजली कटने का समय अलग-अलग दिया होता है। मैसेज में लिखा होता है, "प्रिय ग्राहक आपका बिजली कनेक्शन [दिन और समय] काट दिया जाएगा, क्योंकि आपका पिछले महीने का बिल बकाया है। कृपया हमारे बिजली अधिकारी से [मोबाइल नंबर] पर तुरंत संपर्क करें।"
 

एक ट्विटर यूजर @Vivek Tanwar ने शेयर किया कि उसे इसी तरह के दो मैसेज अलग-अलग दिन आए और दोनों में बिजली कनेक्शन अगले दिन काटे जाने की बात लिखी हुई थी।
 

Gadgets 360 ने पिछले कुछ दिनों में स्कैमर द्वारा भेजे जा रहे इन SMS को जांचा और पाया कि सभी मामलों में, मैसेज भेजे जाने के तुरंत बाद दिए गए फोन नंबर अनुपलब्ध हो गए। हमने पाया कि हेडर आधिकारिक बिजली वितरकों से जुड़े नहीं थे। इसके बजाय यह आम मोबाइल नंबर थे।
 

कुछ महीनों पहले महाराष्ट्र साइबर सहित एजेंसियों ने यूजर्स को ऐसे किसी भी मैसेज पर ध्यान न देने की जानकारी दी थी। टीपी सेंट्रल ओडिशा डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (TPCODL) सहित बिजली विभागों ने भी बताया था कि वास्तविक डिस्कनेक्शन मैसेज में यूजर्स का कॉन्ट्रैक्ट नंबर (CA) नंबर होता है और इसमें आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर शामिल होना चाहिए। यह भी बताया गया था कि यूजर्स को सबसे पहले SMS आधिकारिक सोर्स से आया है या नहीं, यह जांचना होगा। इसके साथ ही कभी भी अज्ञात QR कोड को स्कैन कर पेमेंट करने से भी बचने के लिए कहा गया है। साइबर पुलिस ने लोगों को किसी भी तरह के ऐप्स को इंस्टॉल करने के लिए माना किया है, जो आपकी स्क्रीन को शेयर करता हो।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electricity Scam, Electricity Fraud
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »