CBSE Board Class 12th Results 2021: ऑनलाइन कैसे देखें 12वीं के रिजल्ट, यह रहा तरीका...

10वीं, 11वीं और 12वीं के प्री-बोर्ड नतीज़ों के आधार पर 12वीं के रिजल्ट का निर्धारण किया जाएगा।

CBSE Board Class 12th Results 2021: ऑनलाइन कैसे देखें 12वीं के रिजल्ट, यह रहा तरीका...
ख़ास बातें
  • CBSE 12वीं के रिजल्ट 31 जुलाई को होंगे घोषित
  • SMS के जरिए भी छात्र पा सकते हैं अपना रिजल्ट
  • 10वीं, 11वीं और 12वीं के प्री-बोर्ड नतीज़ों के आधार पर 12वीं के रिजल्ट का
विज्ञापन
12वीं कक्षा के बोर्ड रिजल्ट की घोषणा 31 जुलाई को Central Board for Secondary Education (CBSE) द्वारा की जाएगी। ऑनलाइन माध्यम से रिजल्ट का चेक करना बेहद ही सरल और सुविधाजनक है। साल 2021 में कोरोना वायरस महामारी के चलते 12वीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द कर दी गई थी। इसके बाद सीबीएसई ने ऐलान किया है कि अब छात्रों के 10वीं, 11वीं और 12वीं के प्री-बोर्ड नतीज़ों के आधार पर 12वीं के रिजल्ट का निर्धारण किया जाएगा।

CBSE 12वीं कक्षा के रिजल्ट ऑनलाइन कई तरीकों से देखा जा सकता है। सबसे प्रमुख तरीका है cbseresults.nic.in आधिकारिक वेबसाइट। इस वेबसाइट पर जाकर छात्रों को लेकर अपना रोल नंबर या फिर रजिस्ट्रेशन नंबर एंटर करना होगा, जिसके बाद वह अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा, छात्र cbse.nic.in वेबसाइट का भी रूख कर सकते हैं, जो कि उन्हें खुद-ब-खुद cbse.gov.in वेबसाइट पर ले जाती है।

एक अन्य वेबसाइट है जहां छात्र अपने 12वीं के नतीजे देख सकते हैं, वो है results.gov.in। इस पोर्टल पर 10वीं और 12वीं दोनों के बोर्ड रिजल्ट देखे जा सकते हैं। इसके अलावा, इस वेबसाइट पर एकेडमी और एंट्रेस एग्जाम समेत भारत में आयोजित प्रमुख परीक्षाओं के रिजल्ट भी देखे जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, वेबसाइट पर आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मेघालय, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल जैसे राज्य शिक्षा बोर्डों के भी रिजल्ट देखे जा सकते हैं।

DigiLocker एक अन्य पोर्टल है, जहां छात्र साल 2021 के 12वी सीबीएसई के छात्र अपना बोर्ड एग्जाम रिजल्ट देख सकते हैं। छात्रों को केवल इस प्लेटफॉर्म पर अपना अकाउंट बनाना होगा, जिसके बाद मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट का एक्सेस प्राप्त कर सकेंगे। जैसे ही सीबीएसई नतीज़ों की घोषणा कर देगा, वैसे ही डिज़ीलॉकर छात्रों को उनके रजिस्टर मोबाइल नंबर या फिर इमेल आईडी पर इसकी जानकारी नोटिफाई करेगा।

इन सब के अलावा, SMS के जरिए भी सीबीएसई 12वीं कक्षा का रिजल्ट प्राप्त किया जा सकता है। इसके लिए छात्रों को 'cbse12' टाइप करके इसे सीबीएसई द्वारा घोषित फोन नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद उन्हें रिजल्ट घोषित होते ही अपना रिजल्ट एसएमएस के जरिए प्राप्त हो जाएगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »