IRCTC पर काउंटर रेलवे टिकट कैंसिल करने का तरीका

हमने आपको आईआरसीटीसी के कई काम के फ़ीचर की जानकारी दी है। आईआरसीटीसी ईवॉलेट के लिए रजिस्ट्रेशन से लेकर, सस्ते टिकट बुक करने के बारे में हमने आपको बताया है। सबसे पहले IRCTC की वेबसाइट पर जाएं। फिर नए काउंटर टिकट कैंसिलेशन फ़ीचर पर क्लिक करें। काउंटर टिकट कैंसिलेशन की प्रक्रिया के बारे में जानें।

IRCTC पर काउंटर रेलवे टिकट कैंसिल करने का तरीका
विज्ञापन
हमने आपको आईआरसीटीसी के कई काम के फ़ीचर की जानकारी दी है। आईआरसीटीसी ईवॉलेट के लिए रजिस्ट्रेशन से लेकर, सस्ते टिकट बुक करने के बारे में हमने आपको बताया है। सबसे पहले IRCTC की वेबसाइट पर जाएं। फिर नए काउंटर टिकट कैंसिलेशन फ़ीचर पर क्लिक करें। काउंटर टिकट कैंसिलेशन की प्रक्रिया के बारे में जानें।
 

काउंटर टिकट रद्द करने की ऑनलाइन प्रक्रिया


1. सबसे पहले पीएनआर नंबर, ट्रेन नंबर डालें। और फिर कैप्चा भरें।

2. पुष्टि करने के लिए चेक बॉक्स सेलेक्ट करें, यह सभी नियम और प्रक्रिया से सहमति के लिए है।

3. सबमिट करने के बाद, टिकट बुकिंग के समय दिया गया मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी मिलने के बाद ओटीपी डालें और फिर सबमिट पर क्लिक करें।

4. ओटीपी डालने के बाद, स्क्रीन पर पीएनआर जानकारी की जानकारी डिस्प्ले पर दिखेगी।

5. जानकारी को वेरिफाई करने के बाद फुल कैंसिलेशन के लिए 'कैंसिल टिकट' पर क्लिक करें। इसके बाद रिफंड होने वाला अमाउंट स्क्रीन पर दिखाएगा।

6. अब ग्राहक को पीएनआर और रिफंड की जानकारी के साथ एक एसएमएस भेजा जाएगा। उदाहरण के लिए इस तरह: “Your PNR xxxxxxxxxx has been cancelled. Collect refund amt xxxxx from journey commencing station or nearby satellite PRS locations. Ref. Terms & conditions”

7. ट्रेन रवाना होने से 24 घंटे पहले कैंसिल होने वाले टिकट के लिए (वापसी यात्री टिकट सहित): रिफंड को ओरिजिनल पीआरएस काउंटर टिकट को जमा करने पर भारतीय रेल के किसी पीआरएस काउंटर से ट्रेन के रवाना होने वाले समय से चार घंटे पहले लिा जा सकता है, बशर्ते आपका टिकट कनफर्म हो। अगर आपके पास आरएसी/वेटलिस्ट टिकट के साथ यात्रा कर रहे हैं तो आप तीस मिनट पहले तक टिकट जमा कर रिफंड वापस ले सकते हैं। पीआरएस काउंटर टिकट का रिफंड, आईआरसीटीसी की वेबसाइट या 139 के जरिए सिर्फ यात्रा शुरू होने वाले स्टेशन या पास के सैटेलाइट पीआरएस लोकेशन पर ओरिजिनल टिकट को जमा करने पर ही मिलेगा। अपना टिकट कैंसिल करने से पहले सुनिश्चित कर लें कि जहां से यात्रा शुरू हो रही है वहां रिफंड कलेक्ट करने की सुविधा है या नहीं। रिफंड के लिए जो एसएमएस रेलवे भेजेगा, उसे काउंटर पर दिखाना होगा।

8. यात्री द्वारा एक बार पुष्टि करने पर पूरे पीएनआर को कैंसिल कर दिया जाएगा और पीएनआर को कैंसिल मार्क कर दिया जाएगा। लेकिन सिस्टम में रिफंड के तौर पर मार्क नहीं होगा। सीट खाली हो जाएगी। वेबसाइट पर यात्री को रिफंड अमाउंट भी बता दिया जाएगा।
 

नियम व शर्तें:

  • ऑनलाइन काउंटर टिकट तभी कैंसिल होगा जबकि बुकिंग के समय आपने एक वैध मोबाइल नंबर दिया हो।
  • टिकट कनफर्म होने और ट्रेन रवाना होने से 4 घंटे पहले ही ऑनलाइन टिकट कैंसिल हो सकेगा।
  • आरएसी/वेटलिस्ट टिकट होने पर ट्रेन के 30 मिनट पहले तक ही ऑनलाइन टिकट कैंसिल हो सकता है।
  • पैसेंजर की जानकारी (नाम, आयु, लिंग, बुकिंग स्टेटस, करंट स्टेटस) और और यात्रा का विवरण वेबसाइट पर दिखने लगेगा।
  • वेबसाइट के जरिए सभी प्रिविलेज/ड्यूटी पास/पीटीओ/कॉम्पलिमेंट्री पास टिकट को कैंसिल किया जा सकता है।
काउंटर टिकट कैंसिलेशन के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए आईआरसीटीसी के पेज़ पर जाकर पढ़ सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »