Alcohol-Home Delivery in Maharashtra: ऑनलाइन अल्कोहल परमिट के लिए ऐसे करें अप्लाई

अगर आप भी शराब अपने घर के दरवाज़े तक मंगवाना चाहते हैं, तो आपको भी तुरंत अल्कोहल परमिट के लिए अप्लाई कर देना चाहिए। परमिट का आवेदन कैसे दें? यह तरीका आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

Alcohol-Home Delivery in Maharashtra: ऑनलाइन अल्कोहल परमिट के लिए ऐसे करें अप्लाई

सोशल डिस्टेंसिंग को बढ़ावा देगा महाराष्ट्र सरकार का यह फैसला

ख़ास बातें
  • महाराष्ट्र में शराब की होम डिलिवरी के लिए जरूरी है अल्कोहल परमिट
  • बिना अल्कोहल परमिट के आपके घर नहीं होगी शराब की होम डिलिवरी
  • Zomato और Swiggy भी कर रहे हैं कई राज्यों में शराब की होम डिलिवरी
विज्ञापन
महाराष्ट्र में शराब की होम डिलिवरी का लाभ उठाने हेतु अल्कोहल परमिट के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें? यह सवाल फिलहाल हर उस महाराष्ट्रवासी के मन में होगा, जिसे शराब की तलब है। दरअसल, महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में शराब की होम डिलिवरी के लिए अनुमति दे दी है, हालांकि यह अनुमति कुछ ही जगहों के लिए दी गई है। रेड ज़ोन इलाकों में अभी भी पाबंदी लागू है। सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार, दुकानदार राज्य में केवल उन्हीं ग्राहकों के लिए शराब की होम डिलिवरी कर सकते हैं जिनके पास अल्कोहल परमिट है। इसी के साथ सरकार ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे Swiggy और Zomato को भी शराब की होम डिलिवरी के लिए अनुमति दे दी है, फिलहाल यह सुविधा मुंबई में उपलब्ध नहीं है।

अगर आप भी शराब अपने घर के दरवाज़े तक मंगवाना चाहते हैं, तो आपको भी तुरंत अल्कोहल परमिट के लिए अप्लाई कर देना चाहिए। परमिट का आवेदन कैसे दें? यह तरीका आज हम आपको बताने जा रहे हैं।
 

महाराष्ट्र में अल्कोहल परमिट के लिए यूं करें आवेदन-

1. सबसे पहले Aaple Sarkaar वेबसाइट पर जाएं और यूज़र आईडी क्रिएट करें।

2. यूज़र आईडी बनाने के लिए "New User? Register Here" पर क्लिक करें और फिर "Option 1" पर जाएं। यहां पर मांगी गई जानकारी भरें, जैसे मोबाइल नंबर, जिला इत्यादि।

3. इस दौरान आपको अपना यूज़र नेम और पासवर्ड, जन्मतिथि और उम्र की जानकारी भी देनी होगी। यह प्रक्रिया OTP के साथ खत्म होगी, जो कि आपके रजिस्टर्ड नंबर पर भेजा जाएगा।

4. Aaple Sarkaar वेबसाइट पर रजिस्टर करने के बाद Maharashtra State Excise वेबसाइट पर जाएं।

5. यहां हाल ही में बनाई यूज़र आइडी डिटेल्स भरें और स्क्रीन के बायीं ओर स्थित ऑप्शन 11 "Permit for the purchase, possession, transport, use and consumption of Foreign Liquor and Country Liquor in the State of Maharashtra(F. L. X-C)" पर जाएं।

6. अब यूज़र को नया फॉर्म भरना होगा। अब निचले हिस्से पर स्थित "Permanent Permit" पर क्लिक करें और सबमिट करें।

7. अब आपको डॉक्यूमेंट्स जैसे फोटोग्राफ (160x200 पिक्सल), जिसका साइज़ 5kb से 20kb तक होना चाहिए। इसके अलावा यूज़र को अपना स्कैन सिग्नेचर (256x64 पिक्सल) भी अपलोड करना होगा, जिसका साइन पिछले साइज़ जितना ही होगा। फोटो और स्कैन डॉक्यूमेंट्स को रीसाइज़ करने के लिए यूज़र्स ऑनलाइन फोटो एडिटिंग वेबसाइट Pixlr का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

नोट: ध्यान रखें कि स्कैन डॉक्यूमेंट्स को 'photo', 'signature' के नाम से सेव करें, जिसमें कोई स्पेस व स्पेशल कैरेक्टर मौजूद न हो।

8. इसी तरह दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए ऐड्रेस प्रूफ जैसे पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, आधार कार्ड आदि का PDF फॉरमेट अपलोड करें।

9. यह प्रक्रिया तभी पूरी होगी जब आप अनिवार्य परमिट पेमेंट 1,020.60 रुपये (GST के साथ) का भुगतान करेंगे। यूज़र क्रेडिट/डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल वॉलेट आदि के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं।

10. इस प्रक्रिया में 5 दिन का समय लग सकता है। यूज़र को सलाह दी जाती है कि वह लगातार Maharashtra State Excise वेबसाइट पर सबमिट फॉर्म चेक करते रहें। एक बार आवेदन प्रोसेसड हो जाए, तो आप इसका ई-प्रिंट डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड का ऑप्शन आपको 'receipt' कॉलम में मिलेगा।

गौरतलब है कि शराब की होम डिलिवरी का फैसला कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग को बढ़ावा देने के लिए लाया गया है। महाराष्ट्र इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Maharashtra, Swiggy, Zomato, Coronavirus, COVID 19, Liquor Permit

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »