Audi, BMW और Mercedes के मुकाबले तेजी से बढ़ रही है Tesla कारों की डिलीवरी

Tesla के मॉडल 3 और Y की डिलीवरी पिछले वर्ष लगभग 4,43,000 यूनिट की रही

विज्ञापन
आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 दिसंबर 2021 17:06 IST
ख़ास बातें
  • Tesla के मॉडल 3 और Y की डिलीवरी पिछले वर्ष लगभग 4,43,000 यूनिट की रही
  • पिछले दो वर्षों में कंपनी की सेल्स 50 प्रतिशत से अधिक बढ़ी है
  • सुपर प्रीमियम सेगमेंट में Tesla के मॉडल S और X डिलीवरी घटी है

Tesla की कारें अभी EV सेगमेंट में टॉप पर हैं और यह मार्केट तेजी से बढ़ने की उम्मीद है

अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार मेकर Tesla का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1 लाख करोड़ डॉलर से पार हो चुका है। Tesla की वैल्यू जर्मनी की लग्जरी कार कंपनियों BMW, Daimler और फोक्सवैगन की कुल वैल्यू से लगभग चार गुना अधिक है। हालांकि, Tesla ने इन तीनों कंपनियों की तुलना में बहुत कम व्हीकल्स की डिलीवरी की है लेकिन इसकी डिलीवरी में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। 

Forbes की रिपोर्ट के अनुसार, Tesla के मॉडल 3 और  Y की डिलीवरी पिछले वर्ष लगभग 4,43,000 यूनिट की रही। यह Mercedes और BMW की ओर से की गई कारों की डिलीवरी का लगभग 20 प्रतिशत और Audi की तुलना में आधे से कुछ कम है। हालांकि, Tesla की डिलीवरी तेजी से बढ़ रही हैं और पिछले दो वर्षों में कंपनी की सेल्स में 50 प्रतिशत से अधिक की दर से बढ़ोतरी हुई है। इसकी तुलना में जर्मनी की इन कार कंपनियों की डिलीवरी लगभग समान रही या उसमें गिरावट आई है। अगर Tesla इस ग्रोथ रेट को बरकरार रखती है जो इसकी वार्षिक डिलीवरी 2024 तक BMW और Mercedes के लगभग बराबर हो जाएगी। 

Tesla की ओर से कंपनी के मॉडल्स की एवरेज प्राइसिंग के बारे में जानकारी नहीं दी जाती। मॉडल 3 और Y का एवरेज सेलिंग प्राइस लगभग 50,000 डॉलर होने का अनुमान है। इसकी तुलना में Mercedes की कारों का एवरेज प्राइस लगभग 46,000 डॉलर और BMW का लगभग 40,000 डॉलर है। 

सुपर प्रीमियम सेगमेंट में Tesla के मॉडल S और X की डिलीवरी में हाल के वर्षों में कमी आई है। ये 2018 में लगभग एक लाख यूनिट से घटकर पिछले वर्ष लगभग 57,000 यूनिट रही थी। इसका बड़ा कारण कंपनी का पुराने मॉडल्स को नए फीचर्स के साथ लाना था। इसकी तुलना में फोक्सवैगन ग्रुप के सुपर प्रीमियम ब्रांड्स, Porsche और Bentley की डिलीवरी में बढ़ोतरी हुई है और पिछले वर्ष ये लगभग 2,64,000 यूनिट की रही। Tesla के मॉडल S और X का एवरेज सेलिंग प्राइस Porsche और Bentley ब्रांड्स के मॉडल्स समान 95,000 डॉलर से कुछ अधिक होने का अनुमान है। Tesla की कारें अभी  EV सेगमेंट में टॉप पर हैं और यह मार्केट तेजी से बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, इसमें नई कंपनियों के आने से Tesla के लिए कॉम्पिटिशन भी बढ़ेगा।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tesla, Elon Musk, BMW, Audi, Bentley, Mercedes, Cars

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  5. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.