80Km रेंज व 90Km/h टॉप स्पीड से लैस Horwin SK3 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें कीमत

Horwin SK3 दिखने में स्टाइलिश है। इसका डिज़ाइन स्पोर्टी है। फ्रंट में एक बड़ी फुल एलईडी हेडलाइट मिलती है और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी डिजिटल एलसीडी डिस्प्ले से लैस आता है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2021 17:48 IST
ख़ास बातें
  • Horwin SK3 की यूरोप में कीमत €3,990 (लगभग 3.40 लाख रुपये) होगी
  • स्कूटर में काफी स्टोरेज स्पेस मिलता है और यह Keyless फीचर से लैस है
  • सेकंड्री बैटरी पैक के साथ राइडर कुल 160 km की रेंज हासिल कर सकता है

Horwin SK3 इलेक्ट्रिक स्कूटर की यूरोप में कीमत €3,990 (लगभग 3.40 लाख रुपये) है

ऑस्ट्रिया की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कंपनी हॉरविन (Horwin) ने यूरोप में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर SK3 लॉन्च किया है। हॉर्विन के पोर्टफोलियो में पहले से CR6 और EK3 मॉडल हैं, जो यूरोपीय मार्केट में बेचे जा रहे हैं। नया Horwin SK3 Electric Scooter सिंगल चार्ज में 80km (किलोमीटर) की रेंज निकाल सकता है और कंपनी के दावे अनुसार, इसकी टॉप स्पीड 90km/h (किलोमीटर प्रति घंटा) है। Horwin कथित तौर पर इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को मार्केट में 2022 से उपलब्ध कराएगा। इतना ही नहीं, कंपनी ने अगले साल लॉन्च करने के लिए और भी कई मॉडल तैयार किए हैं।

GizmoChina के अनुसार, Horwin SK3 इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत €3,990 (लगभग 3.40 लाख रुपये) है और इसे यूरोप में 2022 के शुरुआती महीनों में उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि सटीक तारीख की जानकारी शेयर नहीं की गई है।
Advertisement

Horwin SK3 दिखने में स्टाइलिश है। इसका डिज़ाइन स्पोर्टी है। फ्रंट में एक बड़ी फुल एलईडी हेडलाइट मिलती है और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी डिजिटल एलसीडी डिस्प्ले से लैस आता है। पावर की बात करें, तो इसमें मौजूद इलेक्ट्रिक मोटर 6.2 kW पावर जनरेट करती है, जिसकी बदौलत स्कूटर 90 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड पकड़ सकता है।

वहीं, SK3 में बैटरी के दो विकल्प मिलते हैं। कंपनी का कहना है कि इन-बिल्ट बैटरी पैक के जरिए यह स्कूटर 80 किलोमीटर की रेंज निकाल सकता है। कंपनी के अनुसार, इतनी रेंज स्कूटर को 45km/h की स्पीड पर क्रूज़ कर हासिल की जा सकती है। इसके अलावा, यदि सेकंड्री बैटरी का इस्तेमाल किया जाए, तो राइडर कुल 160 किलोमीटर की रेंज हासिल कर सकता है। इसमें क्रूज़ कंट्रोल फीचर भी मिलता है। इसे 8A चार्जर के जरिए चार्ज किया जा सकता है और बैटरी पैक लगभग 4.5 घंटे में चार्ज हो सकता है।
Advertisement

इसमें काफी अंडर सीट स्टोरेज भी मिलता है, जिसके अंदर सेकंड्री बैटरी पैक को फिट किया जा सकता है और साथ ही बैकपैक या हेलमेट के लिए जगह भी बनाई जा सकती है। इसके अलावा, स्कूटर स्मार्ट फीचर्स, जैसे कि कीलेस स्टार्ट, नेविगेशन सपोर्ट आदि से भी लैस आता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  3. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  2. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  3. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  6. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  7. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  9. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  10. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.