2030 तक 10 लाख इलेक्ट्रिक व्हीकल्स बेचेगी Honda, भारत के लिए शेयर किए अपने EV प्लान

Honda का कहना है कि कंपनी का लक्ष्य 2030 तक प्रति वर्ष 10 लाख यूनिट इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री करना है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2022 14:01 IST
ख़ास बातें
  • Flex-Fuel सिस्टम नाम की एक नई टोक्नोलॉजी पर भी काम कर रही है Honda
  • कंपनी का लक्ष्य 2030 तक प्रति वर्ष 10 लाख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स बेचना है
  • भारत में PCX इलेक्ट्रिक स्कूटर के लॉन्च होने की भी अफवाह है

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) वर्तमान में भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर नहीं बेचती है

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और कुछ अन्य टेक्नोलॉजी को लेकर तैयार किए रोडमैप को शेयर किया है। होंडा ने भारत में अपनी आगामी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी जल्द इलेक्ट्रिक मोबिलिटी मार्केट में भी कदम रखने की तैयारी कर चुकी है और साथ ही Flex-Fuel सिस्टम नाम की एक नई टोक्नोलॉजी पर भी काम कर रही है।

प्रेस रिलीज़ शेयर करते हुए HMSI ने बताया कि एक्सपोर्ट्स के विस्तार के अलावा, कंपनी फ्यूल-एफिशिएंट प्रोडक्ट्स के विकास को भी तेज़ी से आगे बढ़ा रही है, जिसमें प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी को लागू करने के ऊपर काम करना भी शामिल है। होंडा इस टेक्नोलॉजी से लैस स्कूटर्स को पहले से ही विदेशों में बेच रही है, जिसमें ब्राजील में CG 160 Titan मोटरसाइकिल शामिल हैं। यह पेट्रोल और इथेनॉल दोनों पर चल सकती है।

Rushlane के अनुसार, जापानी ब्रांड का कहना है कि कंपनी का लक्ष्य 2030 तक प्रति वर्ष 10 लाख यूनिट इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री करना है। बता दें, वर्तमान में भारत में होंडा एक भी इलेक्ट्रिक व्हीकल को नहीं बेचती है। रिपोर्ट कहती है कि इस बड़े आंकड़े को प्राप्त करने के लिए, होंडा अन्य भारतीय सहायक कंपनियों से समर्थन प्राप्त करेगी, जिसमें हाल ही में स्थापित होंडा पावर पैक एनर्जी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड शामिल है, जो अगले महीने से इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए बैटरी-शेयरिंग सर्विस और टेक्निकल सपोर्ट प्रदान करेगी।

विदेश में कंपनी के पास एक PCX इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसके जल्द भारत में लॉन्च होने की खबर है। देखना होगा कि कंपनी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को ही भारत लेकर आएगी, या भारत के लिए किसी विशेष इलेक्ट्रिक स्कूटर पर काम किया जाएगा।
Advertisement

भारत में कुल टू-व्हीलर्स की सेल्स में एंट्री लेवल मोटरसाइकिल कैटेगरी की महत्वपूर्ण हिस्सेदारी बनी हुई है। यही कारण है कि इस अवसर का लाभ उठाते हुए, HMSI कम्यूटर सेगमेंट में एक नई लो-एंड मोटरसाइकिल भी पेश करने वाली है। निश्चित तौर पर लॉन्च के बाद यह मोटरसाइकिल भारत में Hero Splendor, Bajaj Platina, TVS Sport जैसी बेहद लोकप्रिय बजट मोटरसाइकिल से टक्कर लेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  2. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  3. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  4. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  5. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  6. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
  7. चीन में वजन उठाते-उठाते ‘मर गया’ रोबोट! जजों की टेबल पर जा गिरा, VIDEO वायरल
  8. Starlink का सैटेलाइट इंटरनेट, भारत में काम शुरू, बेंगलुरु में बनने लगी टीम
  9. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
  10. AI से ड्राइवरों के अकाउंट किए बंद, अब ₹9,000 करोड़ का जुर्माना झेलेगा Uber!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.