कीमत बढ़ने से पहले Rs. 1 लाख के बंपर डिस्काउंट पर खरीदें Honda City कार!

ग्राहक दिसंबर 2023 में Honda Amaze पर 67,000 रुपये तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं। ये छूट 25,000 रुपये की नकद छूट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 27,000 रुपये का कॉर्पोरेट बोनस/वफादारी बोनस के रूप में उपलब्ध हैं।

कीमत बढ़ने से पहले Rs. 1 लाख के बंपर डिस्काउंट पर खरीदें Honda City कार!
ख़ास बातें
  • Honda Cars India चुनिंदा मॉडलों पर 1 लाख रुपये तक की बड़ी छूट दे रही है
  • Honda City e:HEV पर 1 लाख रुपये तक की छूट है
  • वहीं, Honda Amaze पर 67,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है
विज्ञापन
Honda ने हाल ही में अपनी कारों की कीमत में बढ़ोतरी की घोषणा की थी, जिसके अनुसार, कंपनी जनवरी 2024 से अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करने की योजना बना रही है। हालांकि, ऐसा प्रतीत होता है कि इस प्राइस हाइक से पहले Honda City और Amaze खरीदने के इच्छुक ग्राहकों को एक जबरदस्त ऑफर पेश किया जा रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट का दावा है कि Honda अपनी दो कारों पर 1 लाख रुपये तक का डिस्काउंट पेश कर रही है। यदि आप भी आने वाले दिनों में इन दोनों कारों में से किसी को खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो हो सकता है कि यह आपके लिए एक फायदेमंद डील साबित हो।

TOI के अनुसार, Honda Cars India इस महीने देशभर में अपने चुनिंदा मॉडलों पर 1 लाख रुपये तक की बड़ी छूट दे रही है। हालांकि, यह पूरी तरह से कार की कीमत पर मिलने वाली छूट नहीं है, बल्कि इसमें कैश डिस्काउंट के साथ-साथ एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट जैसे एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी शामिल हैं। बड़ी छूट Honda City, Honda City e:HEV के साथ Honda Amaze पर दी जा रही है।

रिपोर्ट कहती है कि यदि आप पांचवीं पीढ़ी की Honda City पेट्रोल वेरिएंट खरीदते हैं, तो आपको 90,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है। वहीं, समान मॉडल के हाइब्रिड वेरिएंट e:HEV पर 1 लाख रुपये तक का लाभ दिया जा रहा है। इसमें 25,000 रुपये की कैश छूट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 27,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट शामिल है। इसके अलावा, ग्राहक पांच साल के वारंटी पैकेज के रूप में 23,000 रुपये की छूट पा सकते हैं।

ग्राहक दिसंबर 2023 में Honda Amaze पर 67,000 रुपये तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं। ये छूट 25,000 रुपये की नकद छूट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 27,000 रुपये का कॉर्पोरेट बोनस/वफादारी बोनस के रूप में उपलब्ध हैं।

बता दें कि हाल ही में होंडा कार्स इंडिया ने जनवरी 2023 से अपने सभी मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की थी। हालांकि, अधिकारियों ने कहा है कि यह दिसंबर 2023 के अंत तक तय किया जाएगा कि कीमतों में कितनी बढ़ोतरी की जाएगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Honda, Honda City, Honda price hike, Honda City Discount
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »