हीरो मोटोकॉर्प की मोटरसाइकिल्स और स्कूटर्स अगले सप्ताह से हो जाएंगे महंगे

कंपनी के टू-व्हीलर्स के प्राइस में लगभग 1.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। इस वर्ष अप्रैल में भी हीरो मोटोकॉर्प ने अपने टू-व्हीलर्स के प्राइस बढ़ाए थे

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 जून 2023 20:57 IST
ख़ास बातें
  • इस वर्ष अप्रैल में भी हीरो मोटोकॉर्प ने टू-व्हीलर्स के प्राइस बढ़ाए थे
  • कंपनी ने हाल ही में Passion Plus को लॉन्च किया था
  • यह प्रत्येक तिमाही में नए प्रोडक्ट लॉन्च करने पर भी फोकस कर रही है

कंपनी ने पावरफुल मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की योजना बनाई है

देश की बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में से एक Hero MotoCorp ने 3 जुलाई से अपनी मोटरसाइकिल्स और स्कूटर्स के प्राइसेज बढ़ाने की घोषणा की है। कंपनी के टू-व्हीलर्स के प्राइस में लगभग 1.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। इस वर्ष अप्रैल में भी हीरो मोटोकॉर्प ने अपने टू-व्हीलर्स के प्राइस बढ़ाए थे। 

कंपनी ने बताया कि मोटरसाइकिल्स और स्कूटर्स के प्राइसेज में इस बढ़ोतरी के पीछे इनपुट कॉस्ट का प्रेशर और बिजनेस से जुड़े कारण हैं। कंपनी को देश के अधिकतर हिस्सों में मॉनसून सामान्य रहने से इकोनॉमिक इंडिकेटर्स में मजबूती आने की उम्मीद है। इससे व्हीकल्स की डिमांड भी बढ़ सकती है। हीरो मोटोकॉर्प ने कहा कि आगामी फेस्टिव सीजन में इंडस्ट्री के लिए वॉल्यूम बढ़ने की उम्मीद है। हाल ही में कंपनी ने मोटरसाइकिल के कम प्राइस वाले सेगमेंट में Passion Plus को लॉन्च किया था। इसके साथ ही कंपनी ने प्रीमियम सेगमेंट में Xtreme 160 4V को पेश किया है। Xtreme 160R 4V का शुरुआती प्राइस 1,27,300 रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह तीन वेरिएंट्स और तीन कलर्स में उपलब्ध होगी। 
Advertisement

इस वर्ष कंपनी कुछ नई मोटरसाइकिल्स लॉन्च करने की योजना बना रही है। इनमें Karizma XMR 210 भी शामिल हो सकती है। हीरो मोटोकॉर्प ने पावरफुल मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की योजना बनाई है। कंपनी 160 cc से अधिक की कैटेगरी में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है। यह प्रत्येक तिमाही में नए प्रोडक्ट लॉन्च करने पर भी फोकस कर रही है। 

हाल ही में कंपनी के CEO, Niranjan Gupta ने बताया था कि हीरो मोटोकॉर्प प्रत्येक तिमाही में कम से कम एक नया प्रोडक्ट लॉन्च करेगी। कंपनी ने प्रीमियम प्रोडक्ट्स को डिवेलप करने के लिए Harley-Davidson के साथ टाई-अप किया है। इस सेगमेंट में हीरो मोटोकॉर्प का मुकाबला Baja-Triumph से होगा। इसके साथ ही हीरो मोटोकॉर्प की योजना अपने मौजूदा प्रोडक्ट्स के अपडेटेड वर्जन लाने की भी है। कंपनी की पिछले महीने सेल्स सात प्रतिशत बढ़कर 5,19,474 यूनिट्स की रही थी। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 4,86,704 यूनिट्स की थी। कंपनी की मोटरसाइकिल सेल्स बढ़कर 4,89,336 यूनिट्स की रही। यह पिछले वर्ष के इसी महीने में 4,52,246 यूनिट्स की थी। हालांकि, इसकी स्कूटर्स की सेल्स घटकर 30,138 यूनिट्स थी, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 34,458 यूनिट्स थी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.