Hero Electric और Charzer का बड़ा प्‍लान, देशभर में इंस्‍टॉल करेंगे 1 लाख चार्जिंग स्‍टेशन

दोनों कंपनियों ने जानकारी दी है कि उन्‍होंने अगले तीन साल में देशभर में एक लाख चार्जिंग स्‍टेशन इंस्‍टॉल करने का प्‍लान बनाया है। जाहिर है इसका फायदा देश के इलेक्ट्रिक टू वीलर मार्केट, लोगों को और इन कंपनियों को होगा।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 17 नवंबर 2021 12:03 IST
ख़ास बातें
  • अगले तीन साल में ये चार्जिंग स्‍टेशन इंस्‍टॉल किए जाने हैं
  • पार्टनरशिप के पहले साल में 10 हजार चार्जिंग स्‍टेशन लगाए जाएंगे
  • बंगलूरू बेस्‍ड EV चार्जिंग स्‍टार्टअप है Charzer, 20 शहरों में है मौजूदगी

Charzer की मौजूदगी बंगलूरू, पुणे, दिल्ली, हैदराबाद, मैंगलोर और विशाखापत्तनम समेत देश के 20 शहरों में है।

देश में इलेक्ट्रिक वीकल्‍स की बिक्री कुल गाडि़यों की बिक्री का एक फीसदी ही है, लेकिन इनको लेकर सरकार और लोगों की दिलचस्‍पी, कंपनियों का उत्‍साह बढ़ा रही है। अब देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक टू वीलर कंपनी- हीरो इलेक्ट्रिक ने बंगलूरू बेस्‍ड EV चार्जिंग स्‍टार्टअप Charzer के साथ पार्टनरशिप की है। दोनों कंपनियों ने जानकारी दी है कि उन्‍होंने अगले तीन साल में देशभर में एक लाख चार्जिंग स्‍टेशन इंस्‍टॉल करने का प्‍लान बनाया है। जाहिर है इसका फायदा देश के इलेक्ट्रिक टू वीलर मार्केट, लोगों को और इन कंपनियों को होगा। 

इस पार्टनरशिप के पहले साल में Charzer देश के 30 शहरों में 10 हजार चार्जिंग स्‍टेशन इंस्‍टॉल करेगा। कंस्‍यूमर्स के लिए चार्जिंग की सुविधा और उपलब्‍धता आसान हो, इसके लिए यह स्‍टार्टअप हीरो इलेक्ट्रिक डीलरशिप में किराना चार्जर जैसी सेवाएं देगा। साथ ही साथ इलेक्ट्रिक वीकल्‍स इस्‍तेमाल करने वाले लोगों को नजदीक के चार्जिंग स्‍टेशन और बुकिंग स्‍लॉट का पता लगाने के लिए अपने मोबाइल ऐप और वेबसाइट पर भी सर्विस देगा। इलेक्ट्रिक वीकल्‍स को चार्ज करने के लिए सब्सक्रिप्शन बेस्‍ड मॉडल भी उपलब्ध कराया जाएगा।
Charzer की मौजूदगी बंगलूरू, पुणे, दिल्ली, हैदराबाद, मैंगलोर और विशाखापत्तनम समेत देश के 20 शहरों में है। यह पब्‍लिक प्‍लेस, अपार्टमेंट और ऑफ‍िसिज के लिए चार्जिंग सॉल्‍यूशन देने वाला एक ईवी स्टार्टअप है। इस स्‍टार्टअप के चार्जर सभी इलेक्ट्रिक वीकल्‍स के मॉडल्‍स को सपोर्ट करते हैं, क्‍योंकि ये इंटेलिजेंट सॉफ्टवेयर से चलते हैं और इन्‍हें सर्टिफाइड प्रोफेशनल्‍स इंस्‍टॉल करते हैं।

इस पार्टनरशिप के बारे में हीरो इलेक्ट्रिक के सीईओ सोहिंदर गिल ने कहा है कि कंपनी का मानना है कि मजबूत और अच्छी तरह से तैयार इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर नेटवर्क भारत में इलेक्ट्रिक वीकल्‍स के विकास की चाबी है। उन्होंने कहा कि यह असोसिएशन इलेक्ट्रिक वीकल्‍स की ग्रोथ में मदद करेगा और कंस्‍यूमर्स को चार्जिंग स्‍लॉट की बुकिंग और पेमेंट के लिए बेहतरीन अनुभव देगा। हीरो इलेक्ट्रिक का मकसद इलेक्ट्रिक वीकल्‍स के साथ स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल मोबिलिटी सॉल्‍यूशंस को बढ़ावा देना है।
Advertisement

यह साझेदारी ऐसे वक्‍त में हुई है, जब देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है और लोग इलेक्ट्रिक वीकल्‍स में संभावनाएं देख रहे हैं। केंद्र सरकार भी इसको लेकर काफी एक्टिव है और कुछ दिन पहले ही परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एक कार्यक्रम में कह चुके हैं कि अगले दो साल में पेट्रोल और इलेक्ट्रिक गाडि़यों की कीमत बराबर होगी।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Hero Electric, charzer, Charging Stations, EV, Partnership
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  4. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  5. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  6. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  2. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  3. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  4. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  5. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  6. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  8. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
  9. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  10. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.