यूट्यूब के पांच सबसे लोकप्रिय भारतीय विज्ञापन हैं ये, आप भी देखें

यूट्यूब के पांच सबसे लोकप्रिय भारतीय विज्ञापन हैं ये, आप भी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन किसी को भी नहीं पसंद। कभी-कभार ये इतने मज़ेदार होते हैं कि आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। कई बार विज्ञापन ऑनलाइन वीडियो देखते वक्त परेशानी का सबब बन जाते हैं, लेकिन उनमें से कुछ ऐसे भी होते हैं जिन्हें यूज़र बार-बार देखना पसंद करते हैं। ऑनलाइन वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब ने भारत के सबसे लोकप्रिय रचनात्मक विज्ञापनों की सूची जारी की है जिनमें से कुछ विज्ञापनों को 70 लाख से ज्यादा बार देखा गया है। यह हैं टॉप 5 विज्ञापन

1. एमटीएस होमस्पॉट
इस सूची में सबसे आगे है एमटीएस का वाई-फाई डॉन्गल का विज्ञापन। इस विज्ञापन में एक बच्चे को भगवान के साथ बहस करते हुए दिखाया गया है। बच्चे की शिकायत है कि वह उस घर में नहीं पैदा होना चाहता जहां कोई वाई-फाई कनेक्शन नहीं है। अंत में भगवान उपाय के तौर पर एमटीसी का प्रोडक्ट देते हैं और बच्चा खुश हो जाता है। इस विज्ञापन को 80 लाख से ज्यादा बार देखा गया है।

2. लाइफबॉय-चमकी
लाइफबॉय के इस विज्ञापन को आम ज़िंदगी से जोड़ने की कोशिश की गई है। यहां पर एक गर्भवती महिला प्रतिज्ञा करती है कि वह अपने हाथ हर बार धोएगी। विज्ञापन में दिखाया गया है कि महिला जिस गांव में रहती है वहां शिशु मृत्यु दर बहुत ज्यादा है। बताया गया है कि इस छोटी से आदत से लोग नवजात की जान बचा सकते हैं।

3. खुद को कर बुलंद
करीब 43 लाख बार देखा गया है बिरला सन लाइफ इंश्योरेंस को यह दिल छू लेने वाला विज्ञापन। इसमें एक पिता को एक ऑटिस्टिक लड़के की परवरिश करते हुए दिखाया गया है।

4. शॉप स्मार्ट विथ फ्लिपकार्ट
यह विज्ञापन ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट का है, जिसमें एक महिला को दिल्ली में शॉपिंग के लिए एक ऑटोरिक्शे वाले को अलग-अलग दुकान पर ले जाते दिखाया गया है। अंत में ऑटो ड्राइवर महिला को फ्लिपकार्ट ऐप इस्तेमाल करने का सुझाव देता है। इस विज्ञापन को करीब 35 लाख बार देखा गया है।

5. सिंथॉल- अलाइव इज़ ऑफलाइन
सिंथॉल साबुन के इस विज्ञापन को करीब 25 लाख से ज्यादा बार देखा गया है। यह यूट्यूब के टॉप 5 भारतीय विज्ञापनों में से है। इसमें एक शख्स को प्रकृति की गोद में अच्छा वक्त बिताते दिखाया गया है। और वह ऑफलाइन भी है, यानी रोज की आपा-धापी से दूर।

यूट्यूब ने बताया है कि इन विज्ञापनों को एक अल्गोरिथम के जरिए चुना गया है। ये आंकड़ें जनवरी से नवंबर 2015 के बीच के हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  2. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  3. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  4. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  5. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  6. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  7. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  8. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  10. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »