Disney+ Hotstar, Netflix और Prime Video पर जुलाई में रिलीज़ होंगी कई फिल्में, ये रही पूरी लिस्ट

जुलाई महीने की शुरुआत हो चुकी है, जिसके साथ शुरू होने जा रहा है OTT प्लेटफॉर्म पर इंटरटेनमेंट का नॉन-स्टॉप धमाका। जी हां, इस महीने Netflix, Disney+ Hotstar और Amazon Prime Video जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इंटरटेनमेंट के लिहाज से काफी कुछ खास देखने को उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
अखिल अरोड़ा, अपडेटेड: 1 जुलाई 2021 16:54 IST
ख़ास बातें
  • कॉलर बॉम्ब 9 जुलाई को Disney+ Hotstar पर रिलीज़ किया जाएगा
  • थ्रिलर फिल्म 'हसीन दिलरूबा' 2 जुलाई को Netflix पर रिलीज़ होने वाली है
  • 'तूफान' फिल्म को 16 जुलाई को Amazon Prime Video पर रिलीज़ किया जाएगा
जुलाई महीने की शुरुआत हो चुकी है, जिसके साथ शुरू होने जा रहा है OTT प्लेटफॉर्म पर इंटरटेनमेंट का नॉन-स्टॉप धमाका। जी हां, इस महीने Netflix, Disney+ Hotstar और Amazon Prime Video जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इंटरटेनमेंट के लिहाज से काफी कुछ खास देखने को उपलब्ध होगा। Black Widow जुलाई महीने में नई सीरीज़ और फिल्मों में सबसे ज्यादा चर्चित है। इसके अलावा, 2 जुलाई को Netflix पर तापसी पन्नू की बहु-प्रतिक्षित थ्रिलर फिल्म 'Haseen Dillruba' रिलीज़ होने वाली है। इस बीच, क्रिस प्रैट की The Tomorrow War भी 2 जुलाई को Prime Video पर रिलीज़ होने वाली है। जिम्मी शेरगिल स्टारर Collar Bomb फिल्म 9 जुलाई को Disney+ Hotstar पर रिलीज होगी। इसके बाद फरहान अख्तर की 'Toofaan' 16 जुलाई को Prime Video पर दस्तक देगी। इसके अलावा, Netflix पर Feels Like Ishq को 23 जुलाई को रिलीज़ किया जाएगा।

Netflix, Disney+ Hotstar और Amazon Prime Video पर जुलाई 2021 में देखने को क्या-क्या मिलेगा खास? ये रही लिस्ट-
Advertisement
 

Haseen Dillruba

 

एक नवविवाहित महिला (तापसी पन्नू) जिसे छोटे शहरों के मर्डर से जुड़ी नॉवेल पढ़ना पसंद हैं, वह अपने पति (विक्रांत मैसी) की हत्या की जांच में फंस जाती है। फिल्म की कहानी में उनका एक अच्छा-खासा अतित होता है, जिसमें उनके एक्स बॉडफ्रेंड हर्षवर्धन राहणे शामिल है और यह भी आशंकाएं जताई जाती है कि उनके पति ने आत्महत्या भी की हो सकती है। थ्रिलर फिल्म 'हसीन दिलरूबा' 2 जुलाई को Netflix पर रिलीज़ होने वाली है।
 

The Tomorrow War

 

हसीन दिलरूबा के अलावा अंग्रेजी दर्शकों के लिए 2 जुलाई को The Tomorrow War भी रिलीज़ होने जा रही है। यह एक साइंड-फिक्शन फिल्म है। यह फिल्म Amazon Prime Video पर रिलीज़ की जाएगी।
Advertisement
 

Collar Bomb

 

जिम्मी शेरगिल स्टारर कॉलर बॉम्ब एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें वह एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ आशान नेगी भी अहम किरदार में नज़र आने वाली हैं। कॉलर बॉम्ब 9 को Disney+ Hotstar पर रिलीज़ किया जाएगा।
Advertisement
 

Never Have I Ever

 

Never Have I Ever का यह दूसरा सीज़न है, जिसे 15 जुलाई को Netflix पर रिलीज़ किया जाने वाला है। इस सीज़न में देवी विश्वकुमार (मैत्रेयी रामकृष्णन) दो बॉयफ्रेंड - बेन (जेरेन लेविसन) को उसके इंटेलीज़ेंस के लिए और पैक्सटन (डैरेन बार्नेट) को उसके हॉर्नी साइड के लिए डेट करने का निर्णय लेती है। इस सीज़न में आपको इसी के इर्द-गिर्द घुमती कॉमेडी स्टोरी देखने को मिलेगी।
 

Toofaan

 

फरहान अख्तर स्टारर फिल्म 'तूफान' 16 जुलाई को Amazon Prime Video पर रिलीज़ किया जाएगा। इस फिल्म में फरहान अख्तर क साथ मृणाल ठाकुर भी लीड रोल में दिखाई देंगी। फिल्म की कहानी में आपको एक स्ट्रीट बॉक्सर के चैम्पियन बनने तक के सफर को दिखाया जाएगा।
Advertisement
 

Feels Like Ishq

 

Feels Like Ishq को Netflix पर 23 जुलाई को रिलीज़ किया जाएगा। इसमें आपको 6 छोटी-छोटी अलग कहानियां देखने को मिलेंगी, जो कि आधुनिक प्रेम कहानियों को बयां करती हैं। इसमें राधिका मदान, तान्या मानिकतला, ज़ैन मैरी खान, नीरज माधव, अमोल पाराशर, मिहिर आहूजा और रोहित सराफ सहित जैसे स्टार्स शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.