• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Netflix यूजर्स को झटका, अब भारत में भी नहीं कर पाएंगे दूसरे दोस्त से पासवर्ड शेयर, सिर्फ एक घर में चलेगा एक अकाउंट

Netflix यूजर्स को झटका, अब भारत में भी नहीं कर पाएंगे दूसरे दोस्त से पासवर्ड शेयर, सिर्फ एक घर में चलेगा एक अकाउंट

Netflix ने गुरुवार को घोषणा की कि उसने भारत में पासवर्ड शेयरिंग बंद कर दी है। इस घोषणा के साथ सिर्फ एक घर के सदस्य ही एक अकाउंट तक एक्सेस रख सकेंगे।

Netflix यूजर्स को झटका, अब भारत में भी नहीं कर पाएंगे दूसरे दोस्त से पासवर्ड शेयर, सिर्फ एक घर में चलेगा एक अकाउंट

Photo Credit: Netflix

Netflix में भारत में बंद किया पासवर्ड शेयरिंग।

ख़ास बातें
  • Netflix ने घोषणा की कि उसने भारत में पासवर्ड शेयरिंग बंद कर दी है।
  • एक घर में रहने वाला हर कोई Netflix का इस्तेमाल कर सकता है।
  • Netflix ने "बोरोअर" या "शेयर्ड" अकाउंट पेश किए हैं।
विज्ञापन
Netflix ने गुरुवार को घोषणा की कि उसने भारत में पासवर्ड शेयरिंग बंद कर दी है। इस घोषणा के साथ सिर्फ एक घर के सदस्य ही एक अकाउंट तक एक्सेस रख सकेंगे। यह फैसला ग्लोबली स्तर पर शामिल कार्यवाई का हिस्सा है, जिसकी घोषणा मई में की गई थी। यूजर्स द्वारा अपने परिवार से बाहर के लोगों के साथ पासवर्ड शेयर करने पर, कंपनी को नुकसान हो रहा था, क्योंकि कंपनी बीते साल के कठिन दौर के बाद रेवेन्यू में इजाफा करना चाहती है।

स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म कंपनी ने एक स्टेटमेंट में कहा कि "एक घर में रहने वाला हर कोई Netflix का  इस्तेमाल कर सकता है, चाहे वह कहीं भी हो घर, यात्रा या छुट्टी पर। इसके अलावा वह ट्रांसफर प्रोफाइल के साथ डिवाइसेज एक्सेस और मैनेज करने जैसे कई फीचर्स का लाभ उठा सकता है।"

कंपनी ने कहा कि उसने उन ग्राहकों को ईमेल भेजने शुरू कर दिए हैं जो भारत में अपने घर के बाहर Netflix शेयर कर रहे हैं। मेंबर्स Netflix का इस्तेमाल घर पर, यात्रा के दौरान, छुट्टी पर कर सकते हैं। इसके अलावा ट्रांसफर प्रोफाइल और मैनेज एक्सेस एंड डिवाइसेज जैसे नए फीचर्स का लाभ उठा सकते हैं।

कंपनी ने कहा कि "हम मानते हैं कि हमारे यूजर्स के पास मनोरंजन के कई ऑप्शन हैं। इसी के चलते हम कई प्रकार की नई फिल्मों और टीवी शो में भारी इंवेस्ट करते जा रहे हैं। इसलिए आपकी पसंद, मूड या लैंग्वेज कुछ भी हो और आप जिसके साथ भी देख रहे हों, नेटफ्लिक्स पर देखने के लिए आपको हमेशा कुछ न कुछ बेहतर मिलेगा।”

Netflix ने मई में यूएसए, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, मैक्सिको और ब्राजील जैसे कई मार्केट्स समेत 100 से ज्यादा देशों में पासवर्ड-शेयरिंग पर प्रतिबंध लगाया था। इस फैसले से कंपनी को ग्लोबल स्तर पर लगभग 6 मिलियन ग्राहक शामिल करने में मदद मिली है। स्ट्रीमिंग कंपनी ने हाल ही में खत्म तिमाही में कुल 238 मिलियन ग्राहकों और 1.5 बिलियन डॉलर का लाभ कमाया।

भुगतान न करने वाले यूजर्स को कंवर्ट करने के लिए Netflix ने "बोरोअर" या "शेयर्ड" अकाउंट पेश किए हैं, जिसमें ग्राहक ज्यादा कीमत में अतिरिक्त यूजर्स जोड़ सकते हैं या नए अकाउंट में व्यूइंग प्रोफाइल को ट्रांसफर कर सकते हैं। Netflix ने इसी के साथ एक ऐड-सब्सिडाइज पेशकश शुरू की और बुधवार को अपनी सबसे कम कीमत वाले ऐड-फ्री प्लान को बंद कर दिया, जिसकी कीमत अमेरिका में 10 डॉलर प्रति माह थी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »