हैकर की वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को हैक कर पानी में ज़हर मिलाने की कोशिश!

अमेरिकी मीडिया ने बताया कि एक हैकर ने जनवरी में सैन फ्रांसिस्को खाड़ी क्षेत्र में एक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में तकनीकी सेंध लगा ली थी और जल उपचार के लिए बनाए गए प्रोग्राम्स को डिलीट कर दिया था।

हैकर की वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को हैक कर पानी में ज़हर मिलाने की कोशिश!

अगले दिन सुरक्षा में सेंध का पता लगने पर फैसिलिटी ने सारे प्रोग्राम्स को री-इन्सटॉल किया।

ख़ास बातें
  • TeamViewer अकाउंट के जरिए किया हैकर ने सिस्टम में लॉग-इन।
  • TeamViewer रिमोट एरिया में बैठे किसी व्यक्ति के सिस्टम तक देता है पहुंच।
  • हैकर ने पीने के पानी में लाइ (lye) के स्तर को की जहरीला करने की कोशिश।
विज्ञापन
अमेरिकी मीडिया ने बताया कि एक हैकर ने जनवरी में सैन फ्रांसिस्को खाड़ी क्षेत्र में एक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में तकनीकी सेंध लगा ली थी और जल उपचार के लिए बनाए गए प्रोग्राम्स को डिलीट कर दिया था। एक अमेरिकी फैसिलिटी पर नवीनतम साइबर हमले में हैकर ने 15 जनवरी को यह सेंध लगाई। जिसमें उसने सिस्टम में लॉग-इन करने के लिए एक पूर्व कर्मचारी के यूजरनेम और पासवर्ड का उपयोग किया और सेटिंग्स को बदल दिया। अगले दिन सुरक्षा में सेंध का पता चला और कैलिफोर्निया फैसिलिटी ने प्रोटोकॉल को बदल दिया और प्रोग्राम्स को दोबारा से इन्सटॉल किया। 

NBC ने बताया कि हैकर, जिसका नाम और मकसद अभी तक पता नहीं लग पाया है, ने उस क्षेत्र के पानी में "जहर" देने की कोशिश की जो सिलिकॉन वैली के करीब है। यह क्षेत्र हाई टेक्नोलॉजी और सॉफ्टवेयर इनोवेशन का वैश्विक केंद्र है। इसने फरवरी में क्षेत्रीय खुफिया केंद्र द्वारा तैयार की गई एक निजी रिपोर्ट का हवाला दिया। रिपोर्ट ने फैसिलिटी की पहचान नहीं की।

केंद्र के कार्यकारी निदेशक माइकल सीना ने हैकिंग की घटना की पुष्टि की। मगर फैसिलिटी में जहर देने के प्रयास के दावे पर उनका मतभेद रहा। The San Francisco Chronicle को उन्होंने बताया, "किसी ने हमारे किसी भी पानी में जहर देने की कोशिश नहीं की। यह सही नहीं है।"

हैकर ने कथित तौर पर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के सिस्टम तक पहुंच हासिल करने के लिए पूर्व कर्मचारी के TeamViewer अकाउंट के विवरण का इस्तेमाल किया। TeamViewer एक व्यक्ति को दूरस्थ रूप से किसी अन्य व्यक्ति के कंप्यूटर और अन्य गैजेट्स तक पहुंचने की अनुमति देता है। इस प्रोग्राम ने बहुत लोकप्रियता हासिल की है और महामारी के दौरान घर से काम करने वाले कर्मचारियों द्वारा इसका व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है।

फरवरी में एक हैकर ने फ्लोरिडा में एक अन्य वाटर ट्रीटमेंट फैसिलिटी का नियंत्रण अपने हाथ में लेने की कोशिश की थी। उस घटना में भी हैकर की फैसिलिटी से जुड़े एक TeamViewer अकाउंट तक पहुंच थी। वह  पीने के पानी में लाइ, (lye), सोडियम या पोटाशियम हाइड्रोक्साइड का मिश्रण, के स्तर को जहरीले स्तर तक बढ़ाने में कामयाब रहा। एक कर्मचारी ने अपने आप चलते हुए कंप्यूटर के माउस कर्सर को पकड़ लिया और एक बहुत बड़ी आपदा को आने से रोक दिया। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि हैकर की पहुंच सिस्टम में लगभग 4 या 5 मिनट तक रही थी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  2. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  3. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  4. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  6. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  7. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  8. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  9. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »