Gulabo Sitabo, Laxmmi Bomb, Shakuntala Devi: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली फिल्में

माना जा रहा है कि लॉकडाउन के कारण बॉलीवुड फिल्म निर्माता के पास ओटीटी प्लेटफॉर्म का रुख करने का विकल्प बचा है। कई बड़े बैनर की फिल्में Hotstar, Prime Video और Netflix जैसे प्लेटफॉर्म पर हो सकती है रिलीज।

Gulabo Sitabo, Laxmmi Bomb, Shakuntala Devi: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली फिल्में

Hotstar, Prime Video और Netflix जैसे प्लेटफॉर्म पर हो सकती है रिलीज।

ख़ास बातें
  • लॉकडाउन के कारण बंद पड़े हैं देश के सिनेमाहॉल
  • OTT प्लेटफॉर्म का रुख कर रहे हैं बॉलीवुड फिल्म निर्माता
  • Hotstar, Prime Video और Netflix पर रिलीज होंगे ये फिल्म
विज्ञापन
COVID-19 महामारी के कारण लगातार देश में लॉकडाउन लागू है, जिसके आगे भी ज़ारी रहने की पूरी-पूरी संभावना है। लॉकडाउन की वजह से बड़ा पर्दा कई महीने से सुस्त है, कोई नई फिल्म रिलीज़ नहीं की जा रही। वजह है लॉकडाउन की वजह से बंद पड़े थिएटर्स। लेकिन अब लगता है कि फिल्म निर्माता अब और इंतज़ार नहीं करने वाले, उन्होंने अपनी फिल्म रिलीज़ का दूसरा रास्ता ढूंढ लिया है और वो हैं OTT प्लेटफॉर्म। हाल ही में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म 'Gulabo Sitabo' को लेकर ऐलान किया गया था कि इसे 12 जून को Amazon Prime Video पर रिलीज़ किया जाएगा। गुलाबो-सिताबो के बाद अब अक्षय कुमार की 'Laxmmi Bomb' फिल्म को ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के जरिए दुनिया के सामने पेश किये जाने की पुष्टि हो गई है। खबरें है कि इस फिल्म का प्रीमियर Hotstar पर किया जाएगा।
 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' का प्रीमियर Hotstar पर किया जा सकता है। तारीख को लेकर अभी भी कोई स्पष्ट जानकारी हासिल नहीं हुई है। सूत्रों की मानें, तो यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म पर 125 करोड़ रुपये में बिकी है। फिल्म की रिलीज़ डेट को लेकर सूत्रों का कहना है कि फिल्म में अभी 1 महीने का काम बचा है, ऐसे में लॉकडाउन खुलने का भी इंतज़ार किया जा रहा है। इसलिए अब तारीख की घोषणा नहीं की गई है।

आपको बता दें, केवल गुलाबो-सिताबो या फिर लक्ष्मी बॉम्ब ही नहीं बल्कि इस कतार में फिल्मों की लम्बी लिस्ट है, जिनको लेकर माना जा रहा है कि यह थिएटर्स की बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही रिलीज़ की जाएंगी। तो चलिए जान लेते हैं यदि लॉकडाउन खत्म नहीं होता है, तो कौन-कौन सी फिल्में ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के जरिए रिलीज की जा सकती हैं।
 

Shakuntala Devi

'शकुंतला देवी' विद्या बालन की आगामी बायोपिक है, जिसमें वह गणितज्ञ शकुंतला देवी का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म को लेकर पहले ही घोषणा हो चुकी है कि यह फिल्म Amazon Prime Video पर रिलीज़ की जाएगी। खुद विद्या बालन ने सोशल मीडिया के जरिए यह ऐलान किया। उन्होंने लिखा, "यह ऐलान करते हुए खुश हूं कि शकुंतला देवी को आप बहुत ही जल्द प्राइम वीडियो पर अपने प्रियजनों के संग देख सकेंगे। काफी उत्साहित हूं कि हम ऐसे अकल्पनीय समय में आपका मनोरंजन कर पा रहे हैं।"
 
 

इंदु की जवानी

'Indoo Ki Jawani' कियारा आडवाणी की आगामी फिल्म है, इस फिल्म को लेकर भी खबरें हैं कि इसे ऑनलाइन रिलीज़ किया जाएगा। हालांकि, किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर और कब, इस बारे में कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
 

Gunjan Saxena

गुंजन सक्सेना जाह्नवी कपूर की आगामी फिल्म है, जिसमें वह आईएएफ की महिला पायलट गुंजन सक्सेना, जिन्हें कारगिल गर्ल के नाम से भी जाना जाता है, का किरदार निभा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो इस फिल्म को Netflix पर रिलीज़ किया जा सकता है।
 

Khaali Peeli

खाली-पीली अनन्या पांडे और इशान खट्टर की आगामी फिल्म है, इस फिल्म को लेकर भी कहा जा रहा है कि Netflix पर रिलीज़ किया जाना है।
 

Jhund

झुंड स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसमें अमिताभ बच्चन महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं। जहां अमिताभ बच्चन की गुलाबो-सिताबो अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ की जा रही है, वहीं झुंड को लेकर भी कुछ इसी तरह की खबरें हैं। पहले यह फिल्म 8 मई को रिलीज़ होनी थी, लेकिन कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते रिलीज़ टल गई। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म कहां रिलीज़ की जाती है, पड़े पर्दे पर या फिर डिज़िटल पर्दे पर।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  3. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  4. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  5. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  6. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  8. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  9. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  10. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »