• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Grok 3 हुआ लॉन्च, Elon Musk ने बताया दुनिया का सबसे स्मार्ट AI, जानें कैसे कर पाएंगे उपयोग

Grok 3 हुआ लॉन्च, Elon Musk ने बताया दुनिया का सबसे स्मार्ट AI, जानें कैसे कर पाएंगे उपयोग

एलोन मस्क के xAI ने आखिरकार अपना Grok 3 AI मॉडल पेश किया है।

Grok 3 हुआ लॉन्च, Elon Musk ने बताया दुनिया का सबसे स्मार्ट AI, जानें कैसे कर पाएंगे उपयोग

Photo Credit: X/Tesla Owners Silicon Valley

Grok 3 को 200K GPU के बड़े क्लस्टर पर ट्रेन किया गया है।

ख़ास बातें
  • एलोन मस्क के xAI ने आखिरकार अपना Grok 3 AI मॉडल पेश किया है।
  • Grok 3 को 200K GPU के बड़े क्लस्टर पर ट्रेन किया गया है।
  • Grok 3 की कैपेसिटी कोलोसस सुपरकंप्यूटर पर बेस्ड है।
विज्ञापन
एलोन मस्क के xAI ने आखिरकार अपना Grok 3 AI मॉडल पेश किया है। मस्क का दावा है कि Grok 3 पृथ्वी पर सबसे स्मार्ट एआई है और यह कई बेंचमार्क पर चैटजीपीटी से बेहतर परफॉर्मेंस करता है। बेंचमार्क देखने के बाद से ऐसा लगता है कि Grok 3 सबसे पावरफुल एआई मॉडल है। नए Grok 3 सीरीज में GPT-4o जैसा प्री-ट्रेन मॉडल दो रीजनिंग मॉडल और Deep सर्च नाम एक AI एजेंट शामिल है। आइए Grok 3 के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Grok 3 को 200K GPU के बड़े क्लस्टर पर ट्रेन किया गया है, जो Grok 2 के मुकाबले में लगभग 10 गुना ज्यादा कंप्यूटिंग का उपयोग करता है। बेंचमार्क के लिए Grok 3 ट्रेडिशनल लैंग्वेज मॉडल GPT-4o, क्लाउड 3.5 सॉनेट, Gemini 2.0 Pro और DeepSeek V3 को मात देता है। AIME 2024 में Grok 3 का स्कोर 52 प्रतिशत है, GPQA साइंस में Grok 3 ने 75 प्रतिशत हासिल किया और LiveCodeBench में Grok 3 को 57 प्रतिशत मिलता है।

Grok 3 की कैपेसिटी कोलोसस सुपरकंप्यूटर पर बेस्ड है जो ट्रेनिंग के लिए 200 मिलियन जीपीयू-घंटे प्रदान करने के लिए 100,000 Nvidia H100 GPU का उपयोग करता है। यह बड़ा कम्प्यूटेशनल पावर Grok 3 को बड़े डेटासेट को जल्दी और सटीक तौर पर प्रोसेस करने में मदद करती है, जिससे एआई परफॉर्मेंस में एक नया स्टैंडर्ड होता है। 

आज से Grok 3 एक्स प्लेटफॉर्म पर प्रीमियम प्लस ग्राहकों के लिए उपलब्ध हुआ और यूजर्स एआई इंटरेक्शन पर नए फीचर्स पा सकते हैं। चैटबॉट के एडवांस फीचर्स और नए डिजाइन आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के साथ ह्यूमन समझ और इंगेजमेंट में बदलाव लाने का वादा करते हैं। यूजर्स अपनी ऐप अपडेट करने के बाद यह लाभ पा सकते हैं। X का प्रीमियम प्लस सब्सक्रिप्शन लेकर नए यूजर्स इसका लाभ ले पाएंगे। इसके अलावा कंपनी ने Grok.com नाम की नई वेबसाइट भी पेश कर दी है, जिसके लिए सुपरग्रोक सब्सक्रिप्शन भी रोल आउट हुआ है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »