नि:शक्त भी अब इस्तेमाल कर सकेंगे सरकारी वेबसाइट

नि:शक्त भी अब इस्तेमाल कर सकेंगे सरकारी वेबसाइट
विज्ञापन
सरकार इसके लिए उपाय कर रही है कि नि:शक्त (Differently-Abled) जन भी सरकारी वेबसाइट का आसानी से इस्तेमाल कर सकें और इस पहल के तहत उनके फीचर बढ़ाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

सामाजिक न्याय विभाग के सूत्रों के अनुसार, इस योजना के तहत केंद्र और राज्य सरकारों के कम से कम 6,000 वेबसाइट को रखा गया है, जिसमें से 50 प्रतिशत अगले साल जुलाई तक पूरी तरह से नि:शक्त जन के इस्तेमाल करने योग्य हो जाएंगे।

नि:शक्त जन के लिए इन वेबसाइट के फीचर को बढ़ाने के मद्देनजर केंद्र वेब ऑडिटर को शामिल करने की योजना बना रहा है।

‘केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय’ के तहत कार्यरत ‘विकलांग जन सशक्तिकरण विभाग’ (DOPWD) ने इस उद्देश्य के लिए सूचना तकनीक विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत आने वाले स्वायत्त संगठन ‘ईआरएनईटी इंडिया’ को पत्र लिखा है।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘करीब 6,000 सरकारी वेब पोर्टल हैं जिनका नि:शक्त जन इस्तेमाल करते हैं। ये वेबसाइट सभी नि:शक्त जन के लिए यह इस्तेमाल करने योग्य होना चाहिए। हमने ईआरएनईटी इंडिया से संपर्क किया है जो इसके फीचर बढ़ाने के उपाय और तरीकों का सुझाव देगी।’’

उदाहरण के तौर पर यदि दृष्टिहीनों को किसी वेबसाइट के इस्तेमाल में बाधा आती है तो उन्हें उनके लिए इस्तेमाल योग्य बनाने के लिए जरूरी उपकरणों से उन्नत किया जाएगा।

यह पहल ‘सुगम्य भारत अभियान’ के तहत की जा रही है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. AKAI Summer Collection भारत में लॉन्च; बजट से प्रीमियम तक, फ्रिज और AC की लंबी रेंज
  3. Oppo Reno 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Airtel की नई 5G सर्विस पर विवाद, सरकारी जांच के घेरे में मामला; क्या प्रीपेड यूजर्स पर पड़ेगा असर?
  5. अब ChatGPT बना देगा पूरा PowerPoint प्रेजेंटेशन, OpenAI ने लॉन्च किया नया फीचर
  6. 4 चट्टानें आज धरती से टकराने वाली हैं? NASA ने दिया एस्टरॉयड अलर्ट
  7. Xiaomi 17T जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  8. Xiaomi 17T भारत में होगा 4 जून को लॉन्च, जानें कैसे होंगे फीचर्स
  9. Facebook मैसेंजर पर कैसे करें सीक्रेट कन्वर्सेशन, कोई दूसरा नहीं देख पाएगा
  10. Realme 16 5G vs iQOO Neo 10 5G vs OnePlus Nord 6, जानें कौन सा फोन है बेस्ट वैल्यू फॉर मनी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »