डीपफेक्स पर जल्द लगाम लगाएगी सरकार, प्रधानमंत्री मोदी ने दी थी चेतावनी

मिनिस्टर ऑफ स्टेट फॉर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी Rajeev Chandrasekhar ने मंगलवार को संकेत दिया कि सरकार इसे लेकर सख्ती बरत सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 नवंबर 2023 22:39 IST
ख़ास बातें
  • केंद्र सरकार ने इस समस्या पर लगाम लगाने के लिए कदम उठाने की तैयारी की है
  • पिछले कुछ सप्ताह से डीपफेक वीडियोज का मुद्दा सुर्खियों में है
  • लोकप्रिय एक्ट्रेस रश्मिका मंधाना और काजोल के डीपफेक वीडियो आए थे

इसमें नेताओं और सेलेब्रिटीज के जाली वीडियो बनाकर उन्हें परेशान किया जाता है

Photo Credit: Instagram

पिछले कुछ सप्ताह में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) के गलत इस्तेमाल से डीपफेक बनाने के मामले बढ़े हैं। इसमें नेताओं और सेलेब्रिटीज के जाली वीडियो बनाकर उन्हें परेशान किया जाता है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इसे लेकर चेतावनी दी थी। केंद्र सरकार ने इस समस्या पर लगाम लगाने के लिए कदम उठाने की तैयारी की है। 

मिनिस्टर ऑफ स्टेट फॉर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी Rajeev Chandrasekhar ने मंगलवार को संकेत दिया कि सरकार इसे लेकर सख्ती बरत सकती है। उन्होंने कहा, "हम क्या करते हैं इसे देखने के लिए आपको 24 नवंबर तक इंतजार करना होगा। हम इंडस्ट्री से बात करेंगे और पहले से मौजूद फ्रेमवर्क को मजबूत करने के लिए एक समग्र फ्रेमवर्क लाएंगे।" चंद्रशेखर ने बताया कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए एक फ्रेमवर्क तैयार करेगी कि डीपफेक्स से देश में करोड़ों इंटरनेट यूजर्स की सुरक्षा को खतरा न हो। इस समस्या से निपटने के लिए इंटरमीडरीज के साथ सरकार विचार-विमर्श कर रही है। 
Advertisement

उन्होंने कहा, "हम सभी प्लेटफॉर्म्स के साथ जुड़ रहे हैं। मेरा यह मानना है कि देश में इंटरनेट को खुला, सुरक्षित, विश्वसनीय और जवाबदेह बनाने के लिए सरकार और प्लेटफॉर्म्स पार्टनर्स हैं। इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले देश के लोगों के लिए AI के इस्तेमाल से बनाए जा रहे गलत जानकारी वाले डीपफेक्स एक बड़ा और स्पष्ट खतरा हैं। हमने पहले ही काफी मेहनत की है और IT रूल्स बनाए हैं।" पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री मोदी ने डीपफेक वीडियो बनाने में हो रहे आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस के गलत इस्तेमाल को बड़ी चिंता बताया था। मोदी ने बताया था कि उन्होंने चैटजीपीटी की टीम से डीपफेक की पहचान करने और ऐसे वीडियो के इंटरनेट पर प्रसारित होने पर चेतावनी जारी करने को कहा है। उनका कहना था कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में जरूरी है कि टेक्नोलॉजी का इस्‍तेमाल जिम्मेदारी से किया जाए। 

मोदी ने उनके एक डीपफेक वीडियो का भी हवाला दिया, जिसमें उन्‍हें गरबा करते हुए दिखाया गया था। उन्होंने बताया था, "हाल ही में मैंने एक वीडियो देखा था जिसमें मैं गरबा का गाना गाते नजर आ रहा हूं। ऐसे कई और वीडियो इंटरनेट पर मौजूद हैं।" उन्होंने मीडिया से इस मुद्दे पर लोगों को जागरूक करने के लिए कहा था। पिछले कुछ सप्ताह से डीपफेक वीडियोज का मुद्दा सुर्खियों में है। लोकप्रिय एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो ने इसे और तूल दिया है। इस वीडियो को कांट-छांट कर तैयार किया गया था। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  2. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  3. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  4. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  6. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  7. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  8. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  3. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  4. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  6. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  7. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  8. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  10. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.