Google Chrome चलाते हैं तो ये खबर आपके लिए! हैक हो सकता है सिस्टम, तुरंत करें ये काम

सरकार ने Google Chrome यूजर्स के लिए हाई सीवेरिटी अलर्ट जारी किया है। CERT-In ने गंभीर सुरक्षा खामी की चेतावनी देते हुए तुरंत ब्राउजर अपडेट करने को कहा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 फरवरी 2026 13:15 IST
ख़ास बातें
  • CERT-In ने Chrome में गंभीर खामी बताई
  • पुराने वर्जन पर रिमोट कोड एक्सीक्यूशन का खतरा
  • यूजर्स को तुरंत ब्राउजर अपडेट करने की सलाह

Chrome के पुराने वर्जन पर रिमोट कोड एक्सीक्यूशन का खतरा

Photo Credit: Unsplash/ Firmbee

भारत सरकार ने Google Chrome यूजर्स के लिए हाई-सीवेरिटी साइबर सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है। इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम यानी CERT-In ने अपनी एडवाइजरी में चेतावनी दी है कि Chrome के पुराने वर्जन में गंभीर खामियां पाई गई हैं, जिनका फायदा उठाकर हैकर्स सिस्टम में मनमाना कोड चला सकते हैं। एजेंसी ने यूजर्स को तुरंत ब्राउजर अपडेट करने की सलाह दी है, ताकि संभावित साइबर हमलों से बचा जा सके।

MeitY के तहत काम करने वाली CERT-In ने कहा है कि अगर आपका Chrome वर्जन Linux पर 144.0.7559.75 से पुराना है या Windows और Mac पर 145.0.7632.75/76 से पुराना है, तो सिस्टम खतरे में हो सकता है। एडवाइजरी के मुताबिक यह खामी “Use After Free” बग से जुड़ी है, जो ब्राउजर के CSS कंपोनेंट में पाई गई है। इस तकनीकी खामी के चलते Chrome क्लियर की जा चुकी मेमोरी का इस्तेमाल जारी रख सकता है, जिसका फायदा हमलावर उठा सकते हैं।

एजेंसी के अनुसार किसी हमलावर को सिस्टम तक फिजिकल एक्सेस की जरूरत नहीं होती। यूजर को किसी दुर्भावनापूर्ण लिंक पर क्लिक करने या खास तौर पर तैयार की गई वेबसाइट पर जाने के लिए बहकाया जा सकता है। जैसे ही यूजर उस पेज को ओपन करता है, यह खामी ट्रिगर हो सकती है और हमलावर टारगेट सिस्टम पर मनमाना कोड चला सकता है। सफल हमले की स्थिति में डेटा चोरी, मालवेयर इंस्टॉल, जासूसी या सिस्टम कंट्रोल तक का जोखिम हो सकता है।

CERT-In ने स्पष्ट किया है कि इस जोखिम से बचने का सबसे आसान तरीका Chrome ब्राउजर को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करना है। Chrome अपडेट करने के लिए यूजर को ब्राउजर के टॉप राइट कॉर्नर में दिए गए तीन डॉट मेन्यू पर क्लिक कर Settings में जाना होगा और About Chrome सेक्शन खोलना होगा। यहां ब्राउजर अपने आप नए अपडेट की जांच करेगा और लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करना शुरू कर देगा। इंस्टॉलेशन के बाद ब्राउजर को रीस्टार्ट करना जरूरी होगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  7. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  8. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  9. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.