भारी पड़ा गूगल को ये 'अप्रैल फूल' का मजाक, माफी मांगने की नौबत आई

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2016 17:03 IST
शुक्रवार, 1 अप्रैल को गूगल ने अपनी पुरानी परंपरा अप्रैल फूल्स डे जोक्स को बरकरार रखते हुए अपने जीमेल यूज़र के लिए कुछ नया करने की कोशिश की। इसका मकसद को तो मज़ाक था लेकिन यह बवाल का कारण बन गया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि गूगल को यह मजाक वापस लेना पड़ा।

गूगल ने शुक्रवार को जीमेल में नया फ़ीचर पेश किया जिसे माइक ड्रॉप का नाम दिया गया। इस फ़ीचर का इस्तेमाल करके यूज़र नए सेंड+ माइक ड्रॉप (Send + Mic Drop) बटन से किसी ईमेल का जवाब दे सकते थे। इसने आमतौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले सेंड+ आर्काइव (Send + Archive) की जगह ले ली। जीमेल में माइक ड्रॉप फ़ीचर का इस्तेमाल करने पर ईमेल अपने आप एक जिफ इमेज जुड़ जा रहा है। यह जिफ एक मिनियन कैरेक्टर का है। जिसे आपने 'डिस्पेकेबल मी' फिल्म में देखा होगा।
Advertisement

एक ब्लॉग पोस्ट में गूगल ने गलती को मानते हुए लिखा, ''लगता है कि इस साल हमने अपना ही मजाक उड़ा लिया।" गूगल ने बताया कि किसी बग के कारण मिक ड्रॉप फ़ीचर लोगों के चेहरे पर हंसी लाने के बजाय परेशानी का कारण बन गया।

गूगल ने कहा, "हम माफी चाहते हैं। इस फ़ीचर को हटा लिया गया है। अगर आप अब भी यह फ़ीचर देख पा रहे हैं तो कृप्या करके अपने जीमेल पेज को फिर से लोड करें।"
Advertisement

दरअसल, कुछ यूज़र ने जीमेल के इस अप्रैल फूल फ़ीचर पर नाराजगी जताई। एक यूज़र ने जीमेल के हेल्प फोरम पर लिखा, "माइक ड्रॉप के कारण मेरी नौकरी चली गई।"
Advertisement

एक यूज़र ने तो इस फ़ीचर को हटाने के लिए गूगल की मदद भी मांगी। उसने लिखा, ''यह सुनने में मजाक सा है, लेकिन ऐसा नहीं है। मैंने एक महत्वपूर्ण मेल 30 लोगों को भेजा और अनजाने में माइक ड्रॉप सेंड पर क्लिक कर दिया। मेरा मकसद ऐसा करने का बिल्कुल नहीं था। मैं इस फ़ीचर को कैसे हटा सकता हूं।"

ध्यान रहे कि गूगल हर साल अप्रैल फूल डे के मौके पर अनोखा करती रही है। यह पहला मौका है जब वह मजाक की वजह से आलोचनाओं का शिकार बनी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , April Fool, April Fools Day, Gmail, Google

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.