Google पर भारतीयों ने सबसे ज्यादा सर्च किया 5201314 नंबर, जानें क्या है इसका अर्थ

Google ने पिछले कई वर्षों से हर साल के आखिर में 'Year in Search' रिपोर्ट जारी की है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 दिसंबर 2025 14:00 IST
ख़ास बातें
  • Google ने साल के आखिर में 2025 की 'Year in Search' रिपोर्ट जारी की है।
  • Google Search की तरह भारत के लिए भी काफी अहम रहा है।
  • Google ने 12 कैटेगरी में टॉप सर्च ट्रेंड को शेयर किया है।

Google की 2025 रिपोर्ट सर्च शब्दों का खुलासा हुआ है।

Photo Credit: Google

Google ने पिछले कई वर्षों से हर साल के आखिर में 'Year in Search' रिपोर्ट जारी की है। अब कंपनी ने 2025 की अपनी रिपोर्ट में बताया कि यह साल Google Search की तरह भारत के लिए भी काफी अहम रहा है। Google ने टॉप सर्च ट्रेंड की एक बड़ी लिस्ट के अलावा 12 कैटेगरी में टॉप सर्च ट्रेंड को शेयर किया है। इन कैटेगरी में फिल्म, लोग, एआई, स्पोर्स्ट इवेंट, मैच, महिला क्रिकेट, न्यूज, ट्रैवल, रेसिपी, वॉट्स इज, मीनिंग और नियर मी को शामिल किया गया है। मिनिंग कैटेगरी में उन शब्दों को शामिल किया गया है जिनके अर्थ को लोगों ने साल भर में सबसे ज्यादा Google पर खोजा है। इस साल को Google सर्च के लिए एक ट्रांसफॉर्मेशन वर्ष भी कहा जा सकता है। इस साल सर्च में AI की शुरुआत हुई, जिससे लोगों के जरिए जानकारी सर्च का तरीका पूरी तरह बदल गया। आइए गूगल की ईयर इन सर्च रिपोर्ट के बारे में विस्तार से जानते हैं।

भारत में 2025 में सबसे ज्यादा सर्च किए गए अर्थ (Meaning) वाले शब्दों में Ceasefire meaning, Mock Drill meaning, Pookie meaning, Mayday meaning, 5201314 meaning, Stampede meaning, Ee Sala Cup Namde meaning, Nonce meaning, Latent meaning और Incel meaning शामिल हैं।

इस साल मीनिंग में 5201314 को सर्च किया गया है जो कि लिस्ट में 5वें नंबर पर है। यह एक नंबर है, जिसे सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। Google के अनुसार, यह 5201314 नंबर एक चीनी इंटरनेट स्लैंग है, जिसका अर्थ है I love you for a lifetime है जो मंदारिन भाषा से लिया गया है। 520 (वू एर्लिंग) का उच्चारण woai ni (I love you) जैसा होता है। 1314 (यीसान यी सी) का उच्चारण yī sheng yi shi (for a lifetime/forever) जैसा होता है। सबसे ज्यादा चर्चित यह कोड प्रेम को व्यक्त करता है, जिसका उपयोग अक्सर सोशल मीडिया पर होता है। एक साथ लिखने पर 5201314 का अर्थ I love you for a lifetime बन जाता है।

Overall में सर्च किए गए शब्द


इस लिस्ट में Indian Premier League, Google Gemini, Asia Cup, ICC Champions Trophy, Pro Kabaddi League, Maha Kumbh Mela, Women's World Cup, Grok, Saiyaara और Dharmendra शामिल है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google, Google Search, Year in Search, Tech Tips, Tech Guide

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme Narzo 100x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, 8,000mAh की बैटरी
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का मार्केट 75 प्रतिशत बढ़ा, TVS Motor का पहला रैंक
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200W पावर आउटपुट के साथ 25,000mAh पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स से हटा दी कस्टम ड्यूटी, अब स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी बनाने की लागत होगी कम
  3. 300 मीटर गहरे पानी में चलने वाली वॉच Timex Deepwater Meridian 300 हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. ChatGPT ने भेजा जेल में!, 15 साल के बच्चे ने बनाया ऐसा प्रोग्राम, स्ट्रीमिंग कंपनी को बंद करना बड़ा काम
  5. Xiaomi 18 Pro में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के 2 कैमरा 
  6. HMD लाया बजट स्मार्टफोन, जानें 5,000mAh बैटरी और क्लीन सॉफ्टवेयर वाले Arc 2 की कीमत
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का मार्केट 75 प्रतिशत बढ़ा, TVS Motor का पहला रैंक
  8. Samsung Galaxy A18 का डिजाइन हुआ लीक, मिल सकता है सुपर AMOLED पैनल, 5000mAh बैटरी!
  9. AI ऑटोमेशन के चलते 2026 में अबतक 1.2 लाख लोगों की गई नौकरी!
  10. 10 सरकारी ऐप्स जो आपका समय और कागजी काम दोनों बचाएंगे!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.