Google सर्च अब एक डोमेन करेगा दुनिया भर के सभी यूजर्स के लिए उपयोग

Google दुनिया भर में अपनी सर्च सर्विस प्रदान करने में एक बड़ा बदलाव कर रहा है।

Google सर्च अब एक डोमेन करेगा दुनिया भर के सभी यूजर्स के लिए उपयोग

Photo Credit: unsplash

Google का कहना है कि यह अपडेट धीरे-धीरे रोल आउट हो रहा है।

ख़ास बातें
  • Google दुनिया में अपनी सर्च सर्विस प्रदान करने में बड़ा बदलाव कर रहा है।
  • Google का कहना है कि यह अपडेट धीरे-धीरे रोल आउट हो रहा है।
  • यूजर्स को लोकल कंटेंट और रिजल्ट उनके स्थान के आधार मिलेंगे।
विज्ञापन
Google दुनिया भर में अपनी सर्च सर्विस प्रदान करने में एक बड़ा बदलाव कर रहा है। अब तक अलग-अलग देशों के यूजर्स को उनके लोकल Google डोमेन पर ले जाया जाता था। जैसे कि यूके में google.co.uk, फ्रांस में google.fr या भारत में google.co.in आदि। कई सालों से अलग-अलग देश के लिए स्पेशल वेबसाइट मौजूद हैं और लोकल सर्च रिजल्ट प्रदान करने के लिए उपयोग की जाती थीं, लेकिन अब इसमें बदलाव होने वाला है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

अब से Google ने घोषणा की है कि वह इन देश कोड वाले टॉप लेवल डोमेन को धीरे-धीरे बंद करना शुरू कर देगा और सभी को प्राइमरी google.com डोमेन पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा। ग्लोबल स्तर पर यह बदलाव Google के उस प्लान का हिस्सा है, जिससे सर्च के काम करने के तरीके को आसान बनाया जा सके, जबकि अभी भी यूजर्स की वर्तमान लोकेशन के आधार पर रिजल्ट दिए जा रहे हैं।

सर्च रिजल्ट को संभालने के तरीके के मामले में यह बदलाव बिल्कुल नया नहीं है। वास्तव में 2017 से ही Google यूजर्स की रियल टाइम फिजिकल लोकेशन का उपयोग करके उन्हें सबसे प्रासंगिक सर्च रिजल्ट प्रदान कर रहा है, चाहे आप किसी भी देश का डोमेन उपयोग कर रहे हों। इसलिए चाहे आपने google.com टाइप किया हो, लेकिन आप इटली में यात्रा कर रहे थे तो आपके रिजल्ट इटली के लोकल स्तर पर ही होंगे। अब कंपनी बस डोमेन को एक्सपीरियंस के आधार पर बना रही है, जिसमें सभी के लिए एक वेब एड्रेस होगा।

Google का कहना है कि यह अपडेट धीरे-धीरे रोल आउट हो रहा है। आने वाले कुछ महीनों में यूजर्स को यह बदलाव दिखने लगेगा। एक बार स्विच पूरा हो जाने के बाद google.ca या google.com.au जैसे देश के लिए खास यूआरएल टाइप करने पर यूजर्स अपने आप google.com पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे। हालांकि, यह बदलाव सर्च के काम करने के तरीके को प्रभावित नहीं करेगा। कुछ यूजर्स को भाषा या रीजन सेटिंग रीसेट करने की जरूरत हो सकती है।

कंपनी ने यह भी कंफर्म किया है कि अपडेट लोकल स्तर के कानूनों के आधार पर कानूनी नियमों या कंटेंट को मैनेज करने के तरीके को प्रभावित नहीं करेगा। इसलिए भले ही यूआरएल अब google.com दिखाएगा, फिर भी आपको लोकल कंटेंट और रिजल्ट आपके स्थान के आधार मिलेंगे। अगर आप जापान में हैं तो आपको जापान के आधार पर सर्च रिजल्ट नजर आएंगे, अगर आप ब्राजील में हैं तो रिजल्ट उस स्थान के हिसाब से आएंगे। Google का कहना है कि यह कदम यूजर्स के लिए आसान और ज्यादा यूनिफाइड अनुभव बनाने में मदद करेगा। सर्च में मोबाइल और एआई बेस्ड टूल की ग्रोथ के साथ कंपनी का मानना ​​है कि डोमेन नाम कम जरूरी हो गया है, क्योंकि लोकल स्तर पर लोकेशन डाटा सबसे ज्यादा काम करता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google Search, Google Search Domain, Google
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  2. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  3. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  4. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  6. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  8. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  9. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  10. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »