गूगल का बदला-बदला सा है अंदाज, लॉन्च हुआ नया लोगो

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 2 सितंबर 2015 11:50 IST
अगर आपने मंगलवार देर रात के बाद से गूगल का इस्तेमाल किया है तो कुछ बदला-बदला जरूर नज़र आया होगा। हम बात कर रहे हैं गूगल के लोगो की। पिछले महीने कंपनी के पुनर्गठन के बाद मंगलवार को गूगल ने अपना नया लोगो पेश किया।

गूगल के नए लोगो को कंपनी के विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है। इशारा साफ है कि अब गूगल सिर्फ सर्च इंजन के बिजनेस तक सीमित नहीं रहा। कंपनी अलग-अलग क्षेत्र में सर्विस मुहैया करा रही है। लोगो को फिर से डिजाइन किया गया है। Google लिखने के लिए नए फॉन्ट का इस्तेमाल हुआ है। हालांकि, पिछले लोगो वाले कलर स्कीम को बरकरार रखा गया है। इसके अलावा कंपनी ने अपने नीले रंग वाले 'g' आइकन को चार कलर वाले 'G' से बदल डाला है।
गौर करने वाली बात है कि गूगल की नई कंपनी अल्फाबेट के लोगो में जिस फॉन्ट का इस्तेमाल किया गया है, वह यहां भी देखने को मिल रहा है। नया लोगो गूगल सर्च के होम पेज पर दिखना शुरू हो गया है और यह धीरे-धीरे कंपनी के अन्य प्रोडक्ट पर भी नज़र आने लगेगा। 1998 में कंपनी के गठन से लेकर अब तक पांचवीं बार गूगल के लोगो को रीडिजाइन किया गया है।

माउंटन व्यू की इस कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए इस बदलाव की जानकारी दी। आपको बता दें कि गूगल (Google) ने हाल ही में नई पेरेंट कंपनी अल्फाबेट का गठन किया था जिसके अंदर इस इंटरनेट सर्च कंपनी के अलावा अन्य लोकप्रिय गतिवधियों वाली कंपनियां काम करेंगी। इसके अलावा भारतीय मूल के सुंदर पिचाई गूगल के नए सीईओ बनाए गए थे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  2. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  3. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  4. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  5. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  7. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  8. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  9. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  10. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.