Google Photos के एडिटिंग टूल हुए सभी के लिए उपलब्ध, ऐसे कर पाएंगे इस्तेमाल

Google ने Google Photos में कई AI बेस्ड फोटो एडिटिंग फीचर्स को शामिल किया है जो कि शुरुआत में चुनिंदा Pixel और Galaxy डिवाइसेज पर ही काम करते थे।

Google Photos के एडिटिंग टूल हुए सभी के लिए उपलब्ध, ऐसे कर पाएंगे इस्तेमाल

Photo Credit: Google

Google Photos में AI बेस्ड फोटो एडिटिंग फीचर्स मिल रहे हैं।

ख़ास बातें
  • Google ने Google Photo में कई AI बेस्ड फोटो एडिटिंग फीचर्स को शामिल किया।
  • Google, गूगल फोटो यूजर्स के लिए AI बेस्ड एडिटिंग टूल उपलब्ध कराएगा।
  • Google ने यह सुनिश्चित किया है कि AI टूल सभी डिवाइसेज पर ठीक से काम करें।
विज्ञापन
Google ने Google Photos में कई AI बेस्ड फोटो एडिटिंग फीचर्स को शामिल किया है जो कि शुरुआत में चुनिंदा Pixel और Galaxy डिवाइसेज पर ही काम करते थे। हालांकि, अप्रैल में कंपनी ने घोषणा की थी कि वह सभी गूगल फोटो यूजर्स के लिए AI बेस्ड एडिटिंग टूल उपलब्ध कराएगी। Google ने यह सुनिश्चित किया है कि AI टूल सभी डिवाइसेज पर ठीक से काम करें।

Google Photos के सीनियर प्रोडक्ट मैनेजर सेलेना शांग ने कहा कि "यह काफी खुशी की बात है कि इतने सारे लोग इन टूल का इस्तेमाल कर पाएंगे।" हाल ही में आए एक  ब्लॉग पोस्ट में कंपनी ने यह भी बताया कि मैजिक एडिटर, मैजिक इरेजर, फोटो अनब्लर और अन्य टूल का अधिकतम लाभ कैसे उठाया जा सकता है।


Magic Editor के इरेज टूल और मैजिक इरेजर कैसे करें इस्तेमाल


Google के Magic Editor कई फीचर्स के साथ आता है, उनमें से एक जेनरेटिव AI-पावर्ड इरेज टूल है। कंपनी के अनुसार, मैजिक एडिटर का इरेज फीचर और मैजिक इरेजर दोनों किसी फोटो से गैरजरूरी चीज को हटाने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, प्रत्येक फीचर अलग-अलग तरीके से काम करता है।

सेलेना का कहना है कि "मैजिक इरेजर फोटो के छोटे हिस्सों पर तेजी से सुधार के लिए सबसे अच्छा काम करता है।" उनके अनुसार, मैजिक इरेजर लैंडस्केप शॉट्स के बैकग्राउंड में लोगों या चीजों को हटाने के लिए बेहतर काम कर सकता है। अगर फोटो में ज्यादा जटिल फोरग्राउंड चीजें हैं या ऐसा सामान है जो सामान्य तौर पर फोटो का एक बड़ा हिस्सा घेरते हैं तो उन्हें हटाने के लिए मैजिक एडिटर का जेनरेटिव एआई स्पेस को भरने में ज्यादा बेहतर होने जा रहा है। यह ज्यादा कठिन चीजों को हटाने के साथ बेहतर रिजल्ट प्रदान करेगा।

मैजिक एडिटर का इस्तेमाल करते हुए यूजर्स 3 अलग-अलग तरीकों से किसी ऑब्जेक्ट का चयन कर सकते हैं, जिसमें टैप करना, ब्रश करना या सर्कल करना शामिल है। कंपनी के अनुसार, कुछ खास प्रकार के चयन के लिए कुछ तरीके सबसे अच्छा काम करते हैं। क्लियर बाउंड्री वाले ऑब्जेक्ट जैसे फोरग्राउंड में पानी की बोतल को हटाना आसान होता है। हालांकि, कम क्लियर ऐजेस वाली चीजें जैसे कि पेड़ और पत्तियों को सर्कल या ब्रश करके हटा सकते हैं। यूजर्स बेहतर तरीके से क्लियर करने के लिए जूम इन भी कर सकते हैं।

इसमें एक स्ट्रैंग्थ स्लाइडर भी है जो यूजर्स को एडिटिंग को तेजी से एडजेस्ट करने की सुविधा देता है। बेहतर रिजल्ट के लिए यूजर्स हमेशा इसके साथ खेल सकते हैं। सेलेना का कहना है कि "पोर्ट्रेट लाइट लगाने के बाद, मैं स्ट्रैंग्थ का इस्तेमाल करूंगी क्योंकि कभी-कभी मैं चाहती हूं कि इफेक्ट थोड़ा और कम हो।" यह फोटो अनब्लर के लिए भी बेहतर है, जहां AI सब्जेक्ट को ज्यादा बेहतर बना देगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »