Google Pay, PhonePe, Paytm यूजर्स के लिए बड़ी खबर, 1 अक्टूबर से नहीं काम करेगा UPI का ये फीचर

अगर आप भी अधिकतर भुगतान यूपीआई के जरिए करते हैं तो आपको लिए जरूरी खबर आई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 अगस्त 2025 09:00 IST

यूपीआई के जरिए भुगतान अब आम हो गया है।

Photo Credit: Unsplash/Clay Banks

आज के समय में भुगतान करने का नया तरीका यूपीआई बहुत ज्यादा चलन में है। अगर आप भी अधिकतर भुगतान यूपीआई के जरिए करते हैं तो आपको लिए जरूरी खबर आई है। NPCI ने सुरक्षा बढ़ाने और ट्रांजेक्शन से होने वाले फ्रॉड को रोकने के लिए UPI में एक बड़े बदलाव की घोषणा की है। 1 अक्टूबर, 2025 से NPCI पर्सन-टू-पर्सन (P2P) कलेक्ट रिक्वेस्ट को बंद करने जा रहा है। इसके जरिए फ्रॉड अक्सर अनजाने में यूजर्स को भुगतान के लिए रिक्वेस्ट भेजते थे, अब इसकी संभावना कम होगी। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

इस कलेक्ट रिक्वेस्ट या पुल ट्रांजेक्शन फीचर से यूजर्स यूपीआई प्लेटफॉर्म के जरिए किसी अन्य व्यक्ति से फंड की रिक्वेस्ट भेज सकते हैं। हालांकि, यह फीचर आमतौर पर दोस्तों को लोन की याद दिलाने या बिल का बंटवारा करने के लिए काम आता है, लेकिन फ्रॉड और साइबर क्रिमिनलों ने इसका जमकर गलत इस्तेमाल भी किया। फ्रॉड अक्सर ये रिक्वेस्ट किसी फर्जी रोल या डिमांड की आड़ में भेजते हैं, जिससे यूजर्स गलती से रिक्वेस्ट स्वीकार कर लेते हैं। अगर कोई यूजर्स स्थिति को समझे बिना इसे स्वीकार कर लेता है, तो उसके पैसे तुरंत चले जाते हैं।

NPCI ने 29 जुलाई को जारी एक आधिकारिक परिपत्र में बैंकों और पेमेंट ऐप्स को 1 अक्टूबर से ऐसे सभी P2P कलेक्ट ट्रांजेक्शन की प्रक्रिया बंद करने का निर्देश दिया है। अब यूपीआई के जरिए ट्रांजेक्शन करने का तरीका सिर्फ सेंडर को QR कोड स्कैन करना होगा या संपर्क का चयन करके ट्रांजेक्शन करने के लिए UPI पिन डालना होगा। हालांकि, Flipkart, Amazon, Swiggy और IRCTC जैसी सर्विस अभी भी अपने पोर्टल से खरीदारी पूरी करने के लिए ग्राहकों को कलेक्ट रिक्वेस्ट भेज सकेंगी। ये रिक्वेस्ट चेकआउट प्रोसेस का एक स्टैंडर्ड हिस्सा हैं और पेमेंट पूरा करने के लिए यूजर्स की मंजूरी और यूपीआई पिन की जरूरत होती है, जिससे ये ट्रांजेक्शन सुरक्षित रहती हैं।

आपको बता दें कि हाल के वर्षों में इस तरह के फ्रॉड में कमी आई है, क्योंकि NPCI ने ट्रांजेक्शन को घटाकर करीब 2,000 रुपये तक सीमित किया है। हालांकि, इस फीचर को पूरी तरह से हटाने के बाद NPCI इस फ्रॉड को पूरी तरह खत्म करना चाहता है। NPCI ने साफ किया है कि 1 अक्टूबर के बाद सभी सदस्य बैंकों और यूपीआई ऐप्स को इन P2P कलेक्ट ट्रांजेक्शन को शुरू करने, रूट करने या प्रोसेस करने की अनुमति नहीं होगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  3. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  4. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  5. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  6. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  7. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.