गूगल को है उम्मीद, भारत में जल्द आएगा सस्ते इंटरनेट वाला प्रोजेक्ट 'लून'

गूगल को है उम्मीद, भारत में जल्द आएगा सस्ते इंटरनेट वाला प्रोजेक्ट 'लून'
विज्ञापन
प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी गूगल को उम्मीद है कि वह जल्द ही प्रोजेक्ट लून को भारत ला पाएगी। इससे लाखों लोगों को सस्ते मूल्य पर इंटरनेट उपलब्ध हो सकेगा। हालांकि, सरकार का विचार है कि यह परियोजना मोबाइल आपरेटरों के सेल्युलर ट्रांसमिशन में हस्तक्षेप करेगी।

'गूगल फॉर इंडिया' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचई ने कहा, ‘‘प्रोजेक्ट लून के तहत आकाश में ‘गुब्बारे’ छोड़े जाएंगे जिससे ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचा जा सके।’’ इसी बारे में गूगल की उपाध्यक्ष (रणनीतिक पहुंच एवं उदीयमान बाजार) मारियन क्रोक ने कहा कि कंपनी दुनिया भर में नए इंटरनेट ढांचे के निर्माण और उसे लगाने को लेकर काफी इच्छुक है। ‘‘हमारे पोर्टफोलियो में जो प्रौद्योगिकियां हैं उनमें प्रोजेक्ट लून शामिल है। इस परियोजना के तहत हम दुनियाभर में स्थानीय दूरसंचार आपरेटरों के साथ काम कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि हम इस ऊंचाई वाले इन गुब्बारों का परीक्षण कर रहे हैं, जो एक प्रकार से हवा में तैरते मोबाइल टावरों की तरह काम करेंगे। यह बयान इस दृष्टि से महत्वपूर्ण है कि संचार एवं आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने संसद को हाल में बताया था कि गूगल लून परियोजना देश के मोबाइल आपरेटरों के सेल्युलर ट्रांसमिशन में हस्तक्षेप करेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  4. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  5. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  6. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  7. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  8. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  10. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »