बिना फीस NEET की प्रैक्टिस! Google Gemini पर कर पाएंगे तैयारी, यहां जानें कैसे

Google Gemini अब भारत में NEET UG के फ्री मॉक टेस्ट दे रहा है। स्टूडेंट्स AI के जरिए फुल-लेंथ टेस्ट देकर अपनी तैयारी जांच सकते हैं और गलतियों को समझ सकते हैं।

विज्ञापन
Written by Nitesh Papnoi, अपडेटेड: 14 अप्रैल 2026 11:29 IST
ख़ास बातें
  • Gemini पर अब फ्री में NEET UG मॉक टेस्ट उपलब्ध
  • AI देगा स्टेप बाय स्टेप एक्सप्लेनेशन और गलतियों का विश्लेषण
  • Physics Wallah और Careers360 के साथ मिलकर तैयार किया कंटेंट

Photo Credit: Google

Google ने स्टूडेंट्स के लिए AI को और ज्यादा उपयोगी बनाने की दिशा में एक नया कदम उठाया है। कंपनी ने ऐलान किया है कि अब भारत में स्टूडेंट्स Google Gemini का इस्तेमाल करके NEET UG के मॉक टेस्ट दे सकते हैं। यानी अब बिना किसी एक्स्ट्रा फीस के यूजर्स सीधे Gemini पर फुल-लेंथ प्रैक्टिस टेस्ट दे पाएंगे और अपनी तैयारी का लेवल समझ पाएंगे। खास बात यह है कि ये टेस्ट असली एग्जाम के पैटर्न और कठिनाई के करीब रखने की कोशिश की गई है।

Google India के मुताबिक, इस फीचर को तैयार करने के लिए कंपनी ने Physics Wallah और Careers360 जैसे एजुकेशन प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। इनकी मदद से बनाए गए मटेरियल को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह असली NEET UG एग्जाम के फॉर्मेट और डिफिकल्टी को काफी हद तक मैच करे। इससे स्टूडेंट्स को रियल एग्जाम जैसा एक्सपीरियंस मिल सकता है।

Advertisement

यह नया फीचर Google के पहले से मौजूद मॉक टेस्ट पोर्टफोलियो का हिस्सा है। Gemini पर पहले ही SAT और JEE Main जैसे एग्जाम्स के लिए भी प्रैक्टिस टेस्ट उपलब्ध हैं। अब NEET UG जुड़ने के बाद मेडिकल एंट्रेंस की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स को भी सीधा फायदा मिलेगा।

अगर आप NEET का मॉक टेस्ट देना चाहते हैं, तो प्रोसेस काफी सिंपल है। आपको Gemini ऐप में जाकर सिर्फ इतना कहना है - “I want to take a NEET mock exam.” इसके बाद AI आपको फुल-लेंथ क्वेश्चन पेपर दे देगा, जो रियल एग्जाम के फॉर्मेट जैसा होगा। फिलहाल यह फीचर सिर्फ इंग्लिश भाषा में उपलब्ध है।

इसके अलावा, Gemini सिर्फ टेस्ट देने तक सीमित नहीं है। कंपनी के मुताबिक, AI स्टूडेंट्स को यह समझने में भी मदद कर सकता है कि उनसे कहां गलती हुई। यूजर किसी भी सवाल का स्टेप-बाय-स्टेप एक्सप्लेनेशन मांग सकता है और अपनी कमजोरियों को पहचान सकता है। यह फीचर खासकर सेल्फ-स्टडी करने वाले स्टूडेंट्स के लिए काम का साबित हो सकता है।

Advertisement

सबसे जरूरी बात यह है कि NEET UG के ये मॉक टेस्ट पूरी तरह फ्री हैं। Google के अनुसार, कोई भी यूजर जिसके पास Google अकाउंट है - चाहे पर्सनल हो या Google Workspace - वह Gemini ऐप के जरिए इन टेस्ट्स को एक्सेस कर सकता है। यह फीचर फिलहाल रोलआउट हो चुका है और यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  4. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  5. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  6. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  7. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  9. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.