बिना फीस NEET की प्रैक्टिस! Google Gemini पर कर पाएंगे तैयारी, यहां जानें कैसे
Google ने स्टूडेंट्स के लिए Gemini पर एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिसके जरिए अब भारत में NEET UG के फ्री मॉक टेस्ट दिए जा सकते हैं। यह टेस्ट असली एग्जाम के पैटर्न और कठिनाई के करीब डिजाइन किए गए हैं, ताकि स्टूडेंट्स को रियल एग्जाम जैसा अनुभव मिले। कंपनी के मुताबिक, इसके लिए Physics Wallah और Careers360 जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया गया है। यूजर्स सिर्फ एक कमांड देकर फुल-लेंथ टेस्ट शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा AI स्टेप-बाय-स्टेप एक्सप्लेनेशन देकर कमजोरियों को समझने में भी मदद करता है।