सस्ती Flight के लिए इस्तेमाल करें Google का AI टूल, यह है तरीका

Google ने एक नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल के तौर पर फ्लाइट डील्स को पेश किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 अगस्त 2025 14:13 IST
ख़ास बातें
  • Google ने एक नए AI टूल के तौर पर फ्लाइट डील्स को पेश किया है।
  • गूगल फ्लाइट डील्स सस्ती फ्लाइट टिकट सर्च करने में मदद कर सकता है।
  • गूगल फ्लाइट डील्स फ्लेक्सिबल यात्रियों के लिए डिजाइन किया गया है।

Google ने AI सर्च टूल पेश किया है।

Photo Credit: Google

Google ने एक नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल के तौर पर फ्लाइट डील्स को पेश किया है जो कि यात्रियों को सबसे सस्ती फ्लाइट टिकट सर्च करने में मदद कर सकता है। टेक दिग्गज ने कहा कि यह नया प्रोडक्ट अभी बीटा में उपलब्ध है। यह उन फ्लेक्सिबल यात्रियों के लिए डिजाइन किया गया है जिन्हें अपनी तारीखें, डेस्टिनेशन और फ्लाइट के प्रकार बदलने में कोई दिक्कत नहीं है। फ्लाइट डील्स यूजर्स को चैटबॉट से बात करते हुए अपनी पसंदीदा फ्लाइट टिकट सर्च करने की सुविधा देता है। आपको बता दें कि इसकी घोषणा सबसे पहले मई में गूगल I/O में की गई थी और यह कंपनी के शॉपिंग टूल्स के विस्तार का हिस्सा है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Google का फ्लाइट डील्स


एक ब्लॉग पोस्ट में, टेक दिग्गज ने नए फीचर्स के बारे में विस्तार से बताया कि जिन्हें सीधे वेब पेज पर या गूगल फ्लाइट्स के बाएं और ऊपर दिए गए मीनू के जरिए देखा जा सकता है। कंपनी इस बात पर जोर देती है कि यह एक खास टूल है जो कि शायद सभी के लिए नहीं है, लेकिन यह फ्लेक्सिबल ट्रैवलर्स को सुविधा प्रदान करेगा, जिनका पहला लक्ष्य अपनी यात्रा पर पैसे बचाना है। यह टूल वर्तमान में कनाडा, भारत और अमेरिका में उपलब्ध कराया जा रहा है। 

Advertisement

फ्लाइट डील्स सबसे अच्छी डील सर्च करने के लिए अलग-अलग तारीखों, डेस्टिनेशन और फिल्टर्स को मैनुअल तौर पर चुनने की परेशानी से राहत देता है। इसमें एक चैट इंटरफेस मिलता है जहां यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से जानकारी जोड़ सकते हैं और बाकी काम AI करता है। टेक दिग्गज का कहना है कि फ्लाइट डील्स यूजर्स की जरूरतों को समझने के लिए एडवांस एआई का उपयोग करता है और फिर गूगल फ्लाइट्स के रीयल टाइम डाटा से जुड़ता है। इसके बाद यह अलग-अलग फ्लाइट और बुकिंग साइट्स पर रेलेवेंट ऑप्शन दिखाता है। 

Google ने दो उदाहरण प्रॉम्प्ट भी साझा किए हैं जिनका उपयोग लोग अपनी यात्रा के लिए फ्लाइट सर्च करते हुए कर सकते हैं। यूजर्स कुछ इस तरह के सवाल पूछ सकते हैं कि "वीक लॉन्ग ट्रिप दिस विंटर टू ए सिटी विद ग्रेट फूड, नॉनस्टॉप ओनली" या "10 डे स्की ट्रिप टू ए वर्ल्ड क्लास रिसोर्ट विद फ्रेश पाउडर।" इन दोनों ही कंडीशन में यात्री न सिर्फ फ्लाइट की तारीखों के साथ बल्कि अपने फाइनल डेस्टिनेशन के साथ भी फ्लेक्सिबल था। यह साफ नहीं है कि क्या AI यूजर्स के मन में एक तय तारीख या डेस्टिनेशन होने पर डील सर्च कर सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  10. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.