Google ने पेश किया फाइंड माय डिवाइस नेटवर्क, खोए हुए फोन को आसानी से खोज पाएंगे

Google ने सोमवार 8 अप्रैल को एंड्रॉइड डिवाइसेज के लिए अपना फाइंड माई डिवाइस नेटवर्क लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 अप्रैल 2024 18:07 IST
ख़ास बातें
  • Google एंड्रॉइड डिवाइसेज के लिए फाइंड माई डिवाइस नेटवर्क लॉन्च किया है।
  • यह फीचर एंड्रॉइड यूजर्स के क्राउडसोर्स्ड नेटवर्क का इस्तेमाल करता है।
  • यह फीचर एंड्रॉइड डिवाइस और रोजाना के सामान खोजने में मदद कर सकता है।

Google का यह फीचर एंड्रॉइड यूजर्स के क्राउडसोर्स्ड नेटवर्क का इस्तेमाल करता है।

Photo Credit: Google

Google ने सोमवार यानी कि 8 अप्रैल को एंड्रॉइड डिवाइसेज के लिए अपना फाइंड माई डिवाइस नेटवर्क लॉन्च किया है। टेक दिग्गज ने इस फीचर की घोषणा पहली बार बीते साल की थी, लेकिन इसे आने में समय लगा। यह फीचर खोए हुए स्मार्टफोन और एक्सेसरीज का पता लगाने के लिए सभी एंड्रॉइड यूजर्स के क्राउडसोर्स्ड नेटवर्क का इस्तेमाल करता है। यह फीचर iPhone पर फाइंड माई ऐप के समान काम करता है। आइए गूगल के इस फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

एक ब्लॉग पोस्ट में फीचर की घोषणा करते हुए Google में इंजीनियरिंग वीपी एरिक के ने कहा कि “आज नया फाइंड माई फीचर दुनिया भर के एंड्रॉइड डिवाइेज के लिए पेश हो रहा है, जो कि शुरुआती दौर में अमेरिका और कनाडा में उपलब्ध होगा। एक अरब से ज्यादा एंड्रॉइड डिवाइसेज के नए क्राउडसोर्स्ड नेटवर्क के साथ फाइंड माई डिवाइस यूजर्स के खोए हुए एंड्रॉइड डिवाइस और रोजाना इस्तेमाल होने वाले जरूरी सामान को तुरंत खोजने में मदद कर सकता है।
Advertisement

नेटवर्क की सबसे खास बात यह है कि यह ऑफलाइन होने पर भी डिवाइसेज का पता लगा सकता है। इसका मतलब है कि किसी स्मार्टफोन या एक्सेसरीज को ट्रैक करने के लिए उसे इंटरनेट से कनेक्ट करने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा Pixel 8 और Pixel 8 Pro यूजर्स पावर बंद होने या बैटरी खत्म होने पर भी अपने डिवाइस खोज पाएंगे। किसी डिवाइसेज के चोरी हो जाने की स्थिति में यह काफी जरूरी साबित हो सकता है। फाइंड माई डिवाइस नेटवर्क एक फाइंड निरबाई बटन के साथ आता है जो स्मार्टफोन या एक्सेसरीज की सटीक लोकेशन खोजने में मदद कर सकता है।

Google ने कहा कि फाइंड माई डिवाइस नेटवर्क की कैपेसिटी नेटवर्क पर चिपोलो और पेबलबी के ब्लूटूथ ट्रैकर टैग का भी सपोर्ट करेगी और उनकी लोकेशन को ट्रैक करेगी। इन टैग को रोजाना के जरूरी सामान जैसे चाबी, पर्स या बैग आदि से अटैच किया जा सकता है। यह फीचर मई से शुरू किया जाएगा। इस साल के आखिर में यूफी, मोटोरोला और जियो के ब्लूटूथ टैग भी आएंगे।
Advertisement

इसके अलावा नेटवर्क को Google Nest के साथ इंटीग्रेटेड किया जाएगा और एंड्रॉयड फीचर एक रेफ्रेंस प्वाइंट प्रदान करने के लिए खोए हुए डिवाइस की Nest डिवाइस से नजदीकी दिखाएगा। यूजर्स किसी एक्सेसरीज को परिवार और दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं, जिससे हर कोई उनकी लोकेशन पर नजर रख पाए। ब्लूटूथ टैग का इस्तेमाल करके यूजर्स घर की चाबी या टीवी रिमोट को परिवार के साथ शेयर कर सकते हैं और सभी सदस्य एक साथ उस सामान को खोज सकते हैं।
Advertisement

प्राइवेसी और डाटा प्रोटेक्शन पर भी फोकस किया गया है। Google ने कहा कि निजी जानकारी को निजी रखने के लिए नेटवर्क में मल्टी-लेयर प्रोटेक्शन बिल्ट इन है। फाइंड माई डिवाइस नेटवर्क लोकेशन डाटा के एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन और एक डिवाइस लोकेशन रिपोर्टिंग फीचर के साथ आता है जो डिवाइस की गैरजरूरी ट्रैकिंग को रोकता है। ऐप एंड्रॉइड 9 या उसके बाद के वर्जन पर चलने वाले डिवाइसेज के साथ काम करेगी।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  3. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  4. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  5. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  2. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  3. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  4. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  5. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  6. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  7. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  8. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  9. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  10. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.