• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • रूक्मणी देवी अरूंडेल के सम्मान में गूगल ने बनाया डूडल, आज है 112वां जन्मदिन

रूक्मणी देवी अरूंडेल के सम्मान में गूगल ने बनाया डूडल, आज है 112वां जन्मदिन

रूक्मणी देवी अरूंडेल के सम्मान में गूगल ने बनाया डूडल, आज है 112वां जन्मदिन
विज्ञापन
भरतनाट्यम शैली की जानी-मानी नृत्यांगना रूक्मणी देवी अरूंडेल के 112वें जन्मदिवस पर गूगल ने अपने डूडल में नृत्य मुद्रा में इस महान फनकार की आकृति उकेरकर उनके प्रति सम्मान प्रकट किया।

इस डूडल में रूक्मणी देवी पारंपरिक नृत्य पोशाक में नजर आ रही हैं । बालों में गजरा सजाए रूक्मणी इस डूडल में भरतनाट्यम नृत्य शैली की एक मुद्रा में दिखाई गई हैं। इसके साथ एक गुलाबी रिबन से गूगल का नाम इस डूडल में नजर आ रहा है।

रूक्मणी देवी का देहांत 1986 में उनके जन्मदिन से महज पांच दिन पहले हुआ था। देवदासियों के समय में चलने वाली भरतनाट्यम की मूल शैली ‘साधिर’ का पुनरत्थान करने के लिए उनके योगदान की काफी सराहना की जाती है।

रूक्मणी का जन्म मदुरै में हुआ था। उन्होंने ‘मायलापुर’ गौरी अम्मा के सानिध्य में नृत्य की बारीकियां सीखी और ‘पंडनाल्लूर’ मीनाक्षी सुंदरम पिल्लई से प्रशिक्षण लेकर उसे उत्कृष्ट स्वरूप प्रदान किया।

वर्ष 1935 में उन्होंने अपनी पहली सार्वजनिक प्रस्तुति दी। वर्ष 1936 में उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर चेन्नई के अड्यार में नृत्य एवं कला प्रशिक्षण केंद्र कलाक्षेत्र खोला जिसे बाद में 1962 में वह तिरूवंमियूर ले गए। वर्तमान में कलाक्षेत्र फाउंडेशन के तहत यह संस्थान एक राष्ट्रीय महत्व का डीम्ड विश्वविद्यालय है।

उन्हें पद्म भूषण, संगीत नाटक अकादमी फैलोशिप इत्यादि कई पुरस्कारों से नवाजा गया। वह दो बार राज्यसभा सदस्य के तौर पर मनोनीत हुईं।



 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. इंडिया में AI इमेज का क्रेज! ChatGPT Images 2.0 में सबसे आगे भारतीय
  3. Moto G47 हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, फास्ट चार्जिंग के साथ, जानें कीमत
  4. Apple के iPhone हो सकते हैं महंगे, मेमोरी कंपोनेंट्स की कॉस्ट बढ़ने का असर!
  5. 180 दिन की बैटरी वाला स्मार्ट इलेक्ट्रिक टूथब्रश Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  6. Moto G37 और Moto G37 Power इंटरनेशनल मार्केट में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. सिंगल चार्ज में 180 किमी रेंज वाली Oben Rorr Evo इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, देखें फीचर्स
  8. Google ने बनाया पेड सब्सक्रिप्शंस का रिकॉर्ड, क्लाउड सर्विसेज से रेवेन्यू 20 अरब डॉलर पर पहुंचा
  9. iQOO Neo 10 लॉन्च हुआ दो नए रंगों में, 7000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ जानें नई कीमत
  10. Motorola Signature, Moto Buds 2 Plus के ब्रिलियंट कलेक्शन पेश, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »