• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • गूगल ने मनाया लीप डे का डूडल, जानें खासियतें, हर 4 साल में फरवरी में क्यों होती है 29 तारीख?

गूगल ने मनाया लीप डे का डूडल, जानें खासियतें, हर 4 साल में फरवरी में क्यों होती है 29 तारीख?

डूडल में 28 फरवरी और 1 मार्च के बीच लीप डे की तारीख को दर्शाया गया है, जिसमें मेंढक इन दोनों तारीखों पर छलांग लगाते हुए दिखाया गया है।

गूगल ने मनाया लीप डे का डूडल, जानें खासियतें, हर 4 साल में फरवरी में क्यों होती है 29 तारीख?

Photo Credit: Google

ख़ास बातें
  • हर साल में क्यों आता है फरवरी में एक अतिरिक्त दिन, कभी सोचा है?
  • लीप डे' को Google आज एक खास डूडल के साथ मना रहा है।
  • Google लोगो को बैकग्राउंड में छोटा सा उभरा हुआ दिखाया गया है।
विज्ञापन
हर साल में क्यों आता है फरवरी में एक अतिरिक्त दिन, कभी सोचा है? इसी अतिरिक्त दिन 'लीप डे' को Google आज एक खास डूडल के साथ मना रहा है जो कि काफी मनमोहक है। यह अनोखा दिन हर 4 साल में सिर्फ एक बार आता है, इसके लिए गूगल ने एक खेलते हुए मेंढक वाला एनिमेटेड डूडल तैयार किया है। डूडल में 28 फरवरी और 1 मार्च के बीच लीप डे की तारीख को दर्शाया गया है, जिसमें मेंढक इन दोनों तारीखों पर छलांग लगाते हुए दिखाया गया है। जैसे ही मेंढक ने छलांग लगाई, 29 फरवरी की तारीख कुछ देर के लिए गायब हो जाती है। आइए लीप डे के बारे में विस्तार से जानते हैं।

गूगल के डूडल में एक तालाब के बैकग्राउंड में पत्थरों और पत्तियों के साथ Google लोगो को बैकग्राउंड में छोटा सा उभरा हुआ दिखाया गया है। डूडल में एक मनोरंजन करने वाले दृश्य दिखाया और उसके साथ एक संदेश भी दिया गया है। एनीमेशन के साथ लिखा गया है कि “घबराने वाली खबर, यह लीप डे है! लीप डे, 29 फरवरी, हमारे कैलेंडर को पृथ्वी और सूर्य के साथ संरेखित रखने के लिए लगभग हर 4 साल में मनाया जाता है। फरवरी के इस अतिरिक्त दिन का आनंद लें - हैप्पी लीप डे

Google के इस क्रिएटिव कार्य ने हमारे कैलेंडर सिस्टम की सटीकता में लीप दिवस की जरूरत को दिखाया है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि हुए कि सूर्य के चारों ओर पृथ्वी कैसे चक्कर लगाती है। लीप दिवस जूलियन कैलेंडर के चलते आया है, जिसका इस्तेमाल 46 ईसा पूर्व में किया गया था। जूलियन कैलेंडर में इस बात को ध्यान में नहीं रखा गया कि पृथ्वी को सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने में 365 दिनों से थोड़ा अधिक समय लगता है। लीप डे के बिना, हमारा सीजन धीरे-धीरे बदलना शुरू हो जाएगा, हर साल पहले और पहले होता जाएगा, जिससे चीजें गड़बड़ हो सकती हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google, Google Doodle, Leap Day, Doodle
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »