Gmail यूजर्स सावधान! AI ट्रेनिंग में इस्तेमाल हो सकते हैं आपके ईमेल, इन 2 सेटिंग्स को कर लें चेक

सोशल मीडिया पर वायरल अलर्ट के बाद Gmail यूजर्स से अपनी स्मार्ट फीचर्स सेटिंग्स चेक करने की अपील की जा रही है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 जनवरी 2026 13:41 IST
ख़ास बातें
  • Gmail स्मार्ट फीचर्स को लेकर प्राइवेसी अलर्ट वायरल
  • सेटिंग्स मैन्युअली बंद करने की दी जा रही सलाह
  • Google ने दावों को बताया भ्रामक

Gmail यूजर्स के लिए AI और प्राइवेसी को लेकर नया अलर्ट सामने आया

Photo Credit: Unsplash

अगर आप Gmail इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम हो सकती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक चेतावनी तेजी से वायरल हुई है, जिसमें दावा किया गया है कि Gmail यूजर्स के ईमेल और अटैचमेंट्स का इस्तेमाल AI ट्रेनिंग के लिए किया जा सकता है, अगर कुछ खास सेटिंग्स को मैन्युअली बंद नहीं किया गया। इस अलर्ट के बाद एक बार फिर डेटा प्राइवेसी और AI के बढ़ते दखल को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

यह दावा इंजीनियरिंग यूट्यूबर डेवि जोन्स की ओर से किया गया है, जिन्होंने कहा कि कई यूजर्स को बिना साफ सहमति के ऐसे फीचर्स में “ऑटोमैटिकली ऑप्ट-इन” कर दिया गया है। उनके मुताबिक, Gmail में मौजूद स्मार्ट फीचर्स ईमेल कंटेंट तक एक्सेस लेते हैं और इन्हें बंद करने के लिए दो अलग-अलग जगहों पर सेटिंग बदलनी पड़ती है। उन्होंने इसे एक तरह का “डिजिटल ट्रोजन हॉर्स” तक करार दिया।

Advertisement

जोन्स के अनुसार, डेस्कटॉप या लैपटॉप पर Gmail खोलने के बाद सबसे पहले “See all settings” में जाकर “Smart features in Gmail, Chat, and Meet” को बंद करना होगा। इसके बाद “Manage Workspace smart feature settings” में जाकर Google Workspace से जुड़ी स्मार्ट फीचर्स की परमिशन भी हटानी पड़ती है। मोबाइल यूजर्स के लिए भी इसी तरह इनबॉक्स मेन्यू से “Data privacy” सेक्शन में जाकर दोनों स्मार्ट फीचर्स को ऑफ करने का विकल्प दिया गया है।

हालांकि, इन सेटिंग्स को बंद करने का असर सिर्फ AI तक सीमित नहीं रहता। ऐसा करने पर Ask Gemini, स्मार्ट कंपोज, ऑटो कैटेगरी जैसे Promotions और Social टैब, साथ ही स्पेलिंग और ग्रामर चेक जैसे कई पॉपुलर फीचर्स भी बंद हो जाते हैं। यानी ज्यादा प्राइवेसी के बदले कुछ सुविधाओं से समझौता करना पड़ सकता है।

इस पूरे विवाद के बीच Google की ओर से सफाई भी सामने आई है। कंपनी के प्रवक्ता ने हफपोस्ट से कहा है कि सोशल मीडिया पर चल रही रिपोर्ट्स “भ्रामक” हैं। Google का कहना है कि Gmail के स्मार्ट फीचर्स कई सालों से मौजूद हैं और Gmail कंटेंट का इस्तेमाल Gemini AI को ट्रेन करने के लिए नहीं किया जाता। साथ ही, कंपनी ने यह भी कहा कि वह अपनी सर्विस और पॉलिसी में बदलाव को लेकर ट्रांसपेरेंसी बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। फिलहाल, ये सेटिंग्स लाइव हैं और यूजर्स के पास इन्हें मैन्युअली कंट्रोल करने का ऑप्शन मौजूद है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  2. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  3. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  2. iPhone 17 Pro को 30km ऊपर ले जाकर हवाई जहाज से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड! वीडियो वायरल
  3. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  4. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  5. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
  6. 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
  7. Meta का नया AI एजेंट Muse लॉन्च, डिजिटल असिस्टेंट बनकर भेजेगा Email, करेगा ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!
  8. आपके iPhone पर कब आएगा iOS 27? Apple ने बता दी अपडेट की रिलीज डेट
  9. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  10. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.