पेमेंट फर्म PayPal करेगी 2 हजार लोगों की छंटनी!

PayPal से पहले भी कई ग्लोबल दिग्गज फर्में अपने वर्कफोर्स में छंटनी की घोषणा कर चुकी हैं।

पेमेंट फर्म PayPal करेगी 2 हजार लोगों की छंटनी!

PayPal से पहले भी कई ग्लोबल दिग्गज फर्में अपने वर्कफोर्स में छंटनी की घोषणा कर चुकी हैं।

ख़ास बातें
  • PayPal ने अपने वर्कफोर्स को 7% तक घटाने का ऐलान किया है
  • वर्कफोर्स में से 2000 कर्मचारियों को कम करने जा रही कंपनी
  • कंपनी का यह कदम कॉस्ट कटिंग की ओर दे रहा इशारा- रिपोर्ट
विज्ञापन
ग्लोबल इकोनॉमी में चल रही मंदी की स्थिति के चलते आए दिन बड़ी से बड़ी कंपनियों की ओर से छंटनी की खबरें आ रही हैं। इनमें Google की पेरेंट एल्फाबेट, Microsoft, Amazon जैसी कंपनियों के नाम भी शामिल हैं। अब इसी लिस्ट में पेमेंट फर्म PayPal का नाम भी जुड़ गया है जिसने छंटनी की घोषणा कर दी है। PayPal ने अपने वर्कफोर्स को 7% तक घटाने का ऐलान किया है। इस प्रतिशत से अगर कंपनी छंटनी करने जा रही है तो इसमें काम करने वाले 2000 लोगों को नौकरी से निकाला जाएगा। 

PayPal Holdings Inc ने मंगलवार को घोषणा करते हुए कहा कि वह वर्कफोर्स में से 2000 कर्मचारियों को कम करने जा रही है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी का यह कदम कॉस्ट कटिंग की ओर इशारा करता है, क्योंकि वर्तमान में दशक की सबसे अधिक इनफ्लेशन देखने को मिल रही है जिसके कारण उपभोक्ताओं ने खर्च को रिकॉर्ड लेवल तक घटा दिया है। साथ ही विश्वभर में लोग अपनी आय के साधनों जैसे नौकरी आदि के लिए भी चिंतित हैं और सेविंग्स पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। 

पेमेंट फर्म PayPal के चीफ एग्जिक्यूटिव डेन सक्यूलमेन ने एक बयान में कहा, 'हमने अपने कॉस्ट स्ट्रक्चर को री-साइज करने में महत्वपूर्ण प्रगति की है। और हमने अपने संसाधनों को अपनी मुख्य रणनीतिक प्राथमिकताओँ की ओर केंद्रित कर दिया है, हमें अभी और भी काम करना है।' रिपोर्ट के अनुसार, पमेंट फर्म के शेयर पिछले साल 60% तक गिर गए थे। कल इसके शेयरों में 2% का उछाल देखा गया था। Wedbush के एनालिस्ट मोशे काटरी के अनुसार, ' वैश्विक मंदी के दौरान अन्य बड़ी टेक कंपनियों की तरह PayPal भी अपने आप को फाइनेंशिअली और स्ट्रेट्जिकली तौर पर स्टेबल करना चाहती है।'

PayPal से पहले भी कई ग्लोबल दिग्गज फर्में अपने वर्कफोर्स में छंटनी की घोषणा कर चुकी हैं। हमने आपको बताया था कि जनवरी में कई बड़ी कंपनियों में छंटनी की घोषणा हो सकती है। साथ ही कुछ समय पहले ही Vodafone Idea और Amazon जैसी कंपनियों ने भी छंटनी की घोषणा की है। Vodafone Idea ने अगले पांच सालों में सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है, तो Amazon ने छंटनी वाले कर्मचारियों की संख्या को 10 हजार से बढ़ाकर 18 हजार कर दिया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: PayPal, Paypal Coin, PayPal Holdings Inc, PayPal layoffs
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »