छोटी सी बच्ची ने अपनी Tesla कार में दिक्कत के लिए X पर मांगी मदद, एलॉन मस्क ने दिया जवाब

Tesla के सीईओ एलोन मस्क (Elon Musk) X पर काफी एक्टिव नजर आते हैं। हाल ही में मस्क एक्स पर चीन में छोटी Tesla यूजर की मदद करते हुए नजर आए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 जुलाई 2024 17:07 IST
ख़ास बातें
  • टेस्ला यूजर ने अपनी कार में स्क्रीन के साथ दिक्कत का सामना किया था।
  • क्लिप में मौली ने दिक्कत के बारे में बताया है, जिसका मस्क ने जवाब दिया।
  • मस्क वर्तमान में ईवी कंपनी के चौथे मास्टर प्लान पर काम कर रहे हैं।

Tesla यूजर ने अपनी कार की स्क्रीन में दिक्कत का सामना किया।

Photo Credit: Elon Musk/X

Tesla के सीईओ एलोन मस्क (Elon Musk) X पर काफी एक्टिव नजर आते हैं। हाल ही में मस्क एक्स पर चीन में छोटी Tesla यूजर की मदद करते हुए नजर आए हैं। टेस्ला यूजर ने अपनी कार में स्क्रीन के साथ दिक्कत का सामना किया था। मौली नाम की यूजर ने एक जरूरी बग की रिपोर्ट करने के लिए एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें स्क्रीन पर ड्राइंग करते हुए खामी नजर आ रही थी।

मौली क्लिप में कहती है कि "हैलो मिस्टर मस्क। मैं चीन से मौली हूं। मुझे आपकी कार से संबंधित एक सवाल है। जब मैं एक पिक्चर ड्रॉ करती हूं तो कभी-कभी लाइन ऐसे गायब हो जाती हैं। अगर आपने यह देखा तो क्या आप इसे ठीक कर सकते हैं? धन्यवाद ।"
Advertisement
  छोटी क्लिप में मौली ने दिक्कत के बारे में बताया है। जैसे ही वह कुछ नया बनाती है तो उसकी पिछली लाइन और निशान स्क्रीन पर गायब हो जाते हैं या दिखते नहीं हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि "मौली ने मिस्टर मस्क @elonmusk #Tesla $tsla को एक अहम बग की रिपोर्ट करने का फैसला किया।"

Tesla के सीईओ मस्क ने इस पर ध्यान दिया और कहा, "जरूर" पोस्ट शेयर किए जाने के बाद से इसे माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट पर काफी पसंद किया गया है। प्लेटफॉर्म पर इसके अब तक 1.1 मिलियन व्यूज और 16 हजार लाइक्स हैं।
Advertisement

एक यूजर ने कहा कि "यह शानदार है। इस बग को हम सभी के साथ शेयर करने के लिए धन्यवाद। एलोन के रिस्पॉन्स को देखते हुए अच्छा लगा।" एक यूजर ने कमेंट किया कि "समस्या समझा कर बहुत अच्छा किया मौली!!!" एक तीसरे व्यक्ति ने कमेंट किया कि "पूरी तरह से रिकॉल करने की तुरंत जरूरत है!!!!!" एक अन्य यूजर ने कहा कि "इस लड़की ने अधिकतर युवाओं की तुलना में काफी विनम्र और अच्छी तरह से बोला है। यह वीडियो पसंद आई!" एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि "खैर, यह सबसे प्यारी चीज है जो मैंने आज देखी है। मैं चीन में मौली को उसके आगे की टेस्टिंग के लिए शुभकामनाएं देता हूं।"

इस बीच मस्क ने पुष्टि की है कि वह वर्तमान में ईवी कंपनी के चौथे मास्टर प्लान पर काम कर रहे हैं। 18 जून को मस्क ने एक्स पर लिखा कि वह Tesla मास्टर प्लान पार्ट 4 पर एक्टिव तौर पर काम कर रहे हैं और भरोसा जताते हुए कहा कि ''यह शानदार होगा।'' ध्यान देने वाली बात यह है कि इन मास्टर प्लान ने कंपनी के टागरेट के लिए एक रोडमैप के तौर पर काम किया है। इनके तहत टेस्ला भविष्य के लिए अपनी स्ट्रैटजी पेश करती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tesla, Elon Musk, X, Mauli, Tesla Car, China

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  6. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  7. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  8. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  9. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  2. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  3. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  4. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  7. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  8. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  9. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  10. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.