इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में 20 अरब डॉलर का नया इनवेस्टमेंट करेगी Ford

फोर्ड ने पहले ही 2030 तक बैटरी डिवेलपमेंट सहित EV पर 30 अरब डॉलर (लगभग 2,24,860 करोड़ रुपये) खर्च करने की तैयारी की है

विज्ञापन
अपडेटेड: 2 फरवरी 2022 17:52 IST
ख़ास बातें
  • यह इनवेस्टमेंट अगले 5 से 10 वर्षों में किया जाएगा
  • इसमें कंपनी की फैक्टरियों को EV प्रोडक्शन के लिए तैयार करना शामिल होगा
  • फोर्ड ने बड़ी संख्या में इंजीनियर्स को हायर करने की भी तैयारी की है

इलेक्ट्रिक कारों के मार्केट में टेस्ला पहले स्थान पर है

अमेरिका की बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Ford Motor ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) सेगमेंट में 20 अरब डॉलर (लगभग 1,49,935 करोड़ रुपये) तक का अतिरिक्त इनवेस्टमेंट करने की योजना बनाई है। यह इनवेस्टमेंट अगले 5 से 10 वर्षों में किया जाएगा और इसमें दुनिया भर में मौजूद कंपनी की फैक्टरियों को इलेक्ट्रिक व्हीकल प्रोडक्शन के लिए तैयार करना शामिल होगा।

Bloomberg News की रिपोर्ट के अनुसार, 'Ford+' कही जा रही इस योजना का उद्देश्य फोर्ड को एक टेक्नोलॉजी कंपनी के तौर पर भी आगे बढ़ाना है। फोर्ड ने पहले ही 2030 तक बैटरी डिवेलपमेंट सहित EV पर 30 अरब डॉलर (लगभग 2,24,860 करोड़ रुपये) खर्च करने की तैयारी की है। कंपनी की इलेक्ट्रिक व्हीकल्स यूनिट की अगुवाई Apple और Tesla के पूर्व एग्जिक्यूटिव Doug Field कर रहे हैं, जो पिछले वर्ष कंपनी से जुड़े थे।

जनरल मोटर्स, फोर्ड और वोल्वो जैसी बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियां EV सेगमेंट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की कोशिश कर रही हैं। इन कंपनियों के लिए सबसे बड़ी राइवल Tesla है। फोर्ड ने अपने EV बिजनेस का एक हिस्सा अलग करने के विकल्प पर भी विचार किया है। इससे कंपनी को इनवेस्टमेंट हासिल करने में मदद मिल सकती है। कंपनी की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बैटरी केमिस्ट्री और EV सॉफ्टवेयर जैसे कॉन्सेप्ट्स पर काम करने के लिए इंजीनियर्स को हायर करने की भी योजना है। फोर्ड के प्रवक्ता ने बताया, "हम कंपनी में बड़ा बदलाव करने के लिए Ford+ योजना पर आगे बढ़ रहे हैं। हमारी कोशिश कनेक्टेड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में हिस्सेदारी बढ़ाने की है।"

इलेक्ट्रिक कारों के मार्केट में टेस्ला पहले स्थान पर है। टेस्ला को इस वर्ष EV की डिलीवरी 50 प्रतिशत से अधिक बढ़ने का अनुमान है। हालांकि, कंपनी का मानना है कि सप्लाई चेन से जुड़ी मुश्किलें इस वर्ष समाप्त होने की उम्मीद नहीं है। Tesla का चौथी तिमाही में रेवेन्यू वॉल स्ट्रीट के अनुमानों से अधिक रहा है। Tesla के CEO, Elon Musk ने हाल ही बताया था कि कंपनी इस वर्ष नए मॉडल्स लॉन्च नहीं करेगी। अगले वर्ष सायबरट्रक और रोडस्टर को लॉन्च करने की उम्मीद है। टेस्ला की योजना भारत में भी इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री शुरू करने की है। हालांकि, कंपनी ने इसके लिए केंद्र सरकार से इम्पोर्ट ड्यूटी में कमी करने का निवेदन किया है।
Advertisement
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Electric vehicles, Ford, Technology, Investment, America, Tesla, Plan
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  3. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  4. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  6. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  7. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  8. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  9. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
  10. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.