Flipkart Big Billion Days सेल के दौरान लॉन्च हो सकते हैं Motorola Earbuds और नया Nokia Smart TV

Flipkart Big Billion Days सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होने जा रही है। Flipkart Plus ग्राहकों को इस सेल का लाभ एक दिन पहले 15 अक्टूबर से मिलना शुरू हो जाएगा। छह दिवसीय यह सेल 21 अक्टूबर तक ज़ारी रहेगी।

Flipkart Big Billion Days सेल के दौरान लॉन्च हो सकते हैं Motorola Earbuds और नया Nokia Smart TV

16 अक्टूबर को शुरू होगी Flipkart Big Billion Days

ख़ास बातें
  • Flipkart ने Motorola और Nokia के साथ साझेदारी की है
  • फ्लिपकार्ट ने Bluestar के साथ भी की है साझेदारी
  • 6 दिवसीय फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल 21 अक्टूबर तक चलेगी
विज्ञापन
Flipkart Big Billion Days सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होने जा रही है। Flipkart Plus ग्राहकों को इस सेल का लाभ एक दिन पहले 15 अक्टूबर से मिलना शुरू हो जाएगा। छह दिवसीय यह सेल 21 अक्टूबर तक ज़ारी रहेगी। रेगुलर स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स डील्स व डिस्काउंट के अलावा, Flipkart अपने ‘Big Billion Days Specials' रेंज के तहत नए प्रोडक्ट्स भी पेश करने जा रहा है। इस रेंज में सभी कैटेगरी के अनोखे प्रोडक्ट्स शामिल होंगे। इस साल फ्लिपकार्ट ने Motorola और Nokia के साथ साझेदारी की है, ताकि क्रमश: नया 3 इन 1 स्मार्ट वायरलेस डिवाइस और Onkyo साउंड के साथ भारत का पहला स्मार्ट टीवी पेश किया जा सके।

Flipkart Big Billion Days Specials के तहत इस साल ग्राहकों को Motorola 3-in-1 स्मार्ट वायरलेस डिवाइस मिलेगा। यह Motorola Tech 3 TWS ईयरबड्स हो सकते हैं, जिन्हें ग्लोबली पेश किया जा चुका है। यह ईयरबड्स अनोखे हाइब्रिड डिज़ाइन के साथ आते हैं, जिसके जरिए यूज़र्स इसका तीन तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं वो है वायर्ड, वायरलेस और ट्रू वायरलेस। हालांकि, इस संबंध में Flipkart को अभी स्पष्टता देनी रहती है कि क्या वाकई इस प्रोडक्ट को लॉन्च किया जाएगा या नहीं।

फ्लिपकार्ट ने इसके लिए Nokia के साथ भी पार्टनशिप की है, ताकि "India's first Smart TV with Sound by Onkyo" को लॉन्च किया जा सके। ई-कॉमर्स वेबसाइट इससे पहले नोकिया ब्रांड के तहत कई स्मार्ट टीवी भारतीय बाज़ार में उतार चुकी है। साथ ही कंपनी ने पिछले महीने Nokia Media Streamer को भी रिमोट के साथ लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 3,499 रुपये थी।

नोकिया के अलावा, फ्लिपकार्ट ने अपनी बिग बिलियन डेज़ स्पेशल रेंज़ को बढ़ाने के लिए अन्य ब्रांड्स के साथ भी साझेदारी की है। ई-कॉमर्स साइट जानकारी देती है कि इस साल बिग बिलियन डेज़ स्पेशल के लिए पार्टनरशिप की संख्या दोगुनी से ज्यादा हो गई है और 200 से अधिक स्पेशल एडिशन प्रोडक्ट् पेश किए गए हैं।

टेक कैटेगरी के अलावा, फ्लिपकार्ट ने एथनिक कपड़ों के लिए करीना कपूर के क्यूरेट Imara के साथ साझेदारी की है। साथ ही एक्सक्यूसिवली विराट कोहली लाइन के प्रोडक्ट्स के लिए One8 ब्रांड के साथ साझेदारी की है। इसमें एक नई Puma X Big Billion Days रेंज भी शामिल की गई है, जिसमें लिमिटेड एडिशन स्नीकर आदि पेश किए जाएंगे। फ्लिपकार्ट ने नए वायरस डिएक्टिवेटर AC को लॉन्च करने के लिए Bluestar के साथ भी साझेदारी की है।

Flipkart ने बिग बिलियन डेज़ सेल के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया SBI के साथ साझेदारी की है, ताकि ग्राहकों को SBI कार्ड्स पर इंस्टेंट 10 प्रतिशत डिस्काउंट मिल सके।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »