Swiggy-Zomato की टेंशन बढ़ाएगा Flipkart! कुछ हफ्तों में शुरू होगी फूड डिलीवरी सर्विस

Flipkart ने पुष्टि की है कि वह अगले कुछ हफ्तों में अपनी Food Delivery Service लॉन्च करेगा। शुरुआती चरण में इसे सीमित शहरों में शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 जुलाई 2026 13:23 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart जल्द Food Delivery मार्केट में एंट्री करेगा
  • नई सर्विस ONDC से इंटीग्रेट हो सकती है
  • Swiggy और Zomato को मिलेगी नई चुनौती

Flipkart अगले कुछ हफ्तों में अपनी फूड डिलीवरी सर्विस लॉन्च करने की तैयारी में है

Photo Credit: AI Generated

भारत का ऑनलाइन फूड डिलीवरी बाजार जल्द और ज्यादा प्रतिस्पर्धी होने वाला है। ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart ने पुष्टि की है कि वह अगले कुछ हफ्तों में अपनी फूड डिलीवरी सर्विस शुरू करने जा रही है। कंपनी फिलहाल इस सर्विस को सीमित स्तर पर लॉन्च करेगी और शुरुआती यूजर्स के फीडबैक के आधार पर इसमें सुधार करने के बाद इसे दूसरे शहरों तक पहुंचाया जाएगा। Flipkart के इस कदम से पहले से ही बाजार में मौजूद Swiggy, Zomato और हाल ही में एंट्री लेने वाले Rapido को नई चुनौती मिल सकती है।

Moneycontrol को दिए एक इंटरव्यू में Flipkart Group के CEO Kalyan Krishnamurthy ने बताया कि कंपनी की नई फूड डिलीवरी सर्विस अगले कुछ हफ्तों में शुरू होगी। हालांकि, उन्होंने अभी इस प्लेटफॉर्म के नाम का खुलासा नहीं किया है। यूजर्स इस सर्विस को एक अलग ऐप के जरिए इस्तेमाल कर सकेंगे, वहीं इसे Flipkart ऐप के भीतर भी इंटीग्रेट किया जाएगा।

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, Flipkart अपनी फूड डिलीवरी सर्विस को Open Network for Digital Commerce (ONDC) के साथ भी जोड़ सकता है। इससे कंपनी को ज्यादा रेस्तरां और डिलीवरी पार्टनर्स तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी। हालांकि, कंपनी ने इस इंटीग्रेशन को लेकर अभी आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है।

Flipkart का यह कदम ऐसे समय आया है, जब उसकी Flipkart Minutes क्विक कॉमर्स सर्विस तेजी से एक्सपेंड कर रही है। कंपनी के मुताबिक, दो साल से भी कम समय में Flipkart Minutes ने 130 शहरों में 1,000 से ज्यादा माइक्रो फुलफिलमेंट सेंटर का नेटवर्क तैयार कर लिया है। वहीं, टियर-2 और टियर-3 शहरों से मिलने वाली मांग में पिछले साल के मुकाबले 42 गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कंपनी का यह भी कहना है कि उसके क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 40% से ज्यादा यूजर्स Gen Z कैटेगरी से आते हैं।

भारत का फूड डिलीवरी मार्केट पिछले कुछ महीनों में पहले के मुकाबले ज्यादा प्रतिस्पर्धी हो गया है। हाल ही में Rapido ने Ownly नाम से अपनी फूड डिलीवरी सर्विस शुरू की है, जिसमें रेस्तरां से जीरो कमीशन लेने और ऑफलाइन के समान मेन्यू प्राइस देने का दावा किया गया है। दूसरी ओर, Swiggy ने बजट ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए Toing नाम की नई सर्विस लॉन्च की है। फिलहाल Flipkart ने यह साफ नहीं किया है कि वह Swiggy और Zomato से मुकाबला करने के लिए किस स्ट्रैटेजी के साथ बाजार में उतरेगी।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  3. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  5. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  6. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  7. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  8. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  9. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.