बिना पैसे दिए मोबाइल पाने के लिए फ्लिपकार्ट डिलिवरी मैन की कर दी हत्या

बिना पैसे दिए मोबाइल पाने के लिए फ्लिपकार्ट डिलिवरी मैन की कर दी हत्या
ख़ास बातें
  • पुलिस ने बताया कि नौ दिसंबर को हुई घटना के बारे में 11 दिसंबर को पता चला
  • जिम प्रशिक्षक वरूण कुमार हत्या और सबूत मिटाने के आरोप में गिरफ्तार
  • 28 वर्षीय नानजुंडास्वामी का शव जिम वाले मकान में मिला
विज्ञापन
जिम के एक प्रशिक्षक ने रकम नहीं होने के कारण मोबाइल पाने के लिए ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के सामान पहुंचाने वाले एक व्यक्ति की हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि नौ दिसंबर को हुई घटना के बारे में 11 दिसंबर को पता चला जब 28 वर्षीय नानजुंडास्वामी का शव विजयनगर थाना अंतर्गत जिम वाले मकान में मिला।

पुलिस के अनुसार जिम प्रशिक्षक वरूण कुमार को हत्या और सबूत मिटाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि कुमार ने फ्लिपकार्ट पर एक मोबाइल का ऑर्डर दिया था और सामान पहुंचाने वाला शख्स नौ दिसंबर की दोपहर मोबाइल फोन लेकर जिम पहुंचा।

अधिकारियों ने बताया कि जांच से पता चला कि कुमार ने चाकू से नानजुंडास्वामी की हत्या कर दी और फोन तथा उसके पास जो पैसे थे, उन्हें उससे ले लिया।

कुमार के पास से दस हजार रुपये, वह मोबाइल जो उसने आर्डर दिया था और एक अन्य मोबाइल जिसे किसी और को देना था, बरामद कर लिया गया।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Flipkart, Apps, India, Flipkart Delivery
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने कट रहे हैं पैसे, लेकिन याद नहीं किसलिए? Paytm का नया Labels फीचर आएगा काम
  2. 48MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Ai+ Nova 2 Neo 5G, Nova 2 Pro 5G लॉन्च, सस्ते दामों में दमदार हैं फीचर्स
  3. भारत में जल्द लॉन्च हो रही Oppo Reno 16 Series, बैक पैनल पर दिखेगा 3D ग्रह, मिलेगा AI बटन
  4. iPhone 18 Pro का इंतजार करना चाहिए या नहीं? यहां जानें अब तक सामने आईं सभी डिटेल्स
  5. हाइब्रिड फिटनेस एथलीट के लिए Amazfit Helio Strap Pro लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  6. महज 799 रुपये में Jio लाया 4G फोन, यूपीआई पेमेंट भी कर पाएंगे और फोटो भी क्लिक कर पाएंगे
  7. GTA 6 गेम के चक्कर में खाली हो जाएगा आपका बैंक अकाउंट! फैल रहे हैं नकली इमेल
  8. IndiGo ने शुरू की कैब सर्विस, मात्र 49 रुपये में बुक कर पाएंगे राइड, एयरपोर्ट आना-जाना हुआ आसान
  9. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  10. Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »