• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Flipkart Big Savings Days Sale 2023: मात्र Rs 49 में मिलेंगे ये प्रोडक्ट्स! इलेक्ट्रॉनिक्स पर 80% तक डिस्काउंट!

Flipkart Big Savings Days Sale 2023: मात्र Rs 49 में मिलेंगे ये प्रोडक्ट्स! इलेक्ट्रॉनिक्स पर 80% तक डिस्काउंट!

Flipkart Plus मेंबर्स के लिए ये सेल 14 जनवरी से ही शुरू हो जाएगी।

Flipkart Big Savings Days Sale 2023: मात्र Rs 49 में मिलेंगे ये प्रोडक्ट्स! इलेक्ट्रॉनिक्स पर 80% तक डिस्काउंट!

Photo Credit: Flipkart

Flipkart की ये सेल रिपब्लिक डे के लिए शुरू होने जा रही है जो कि 15 से 20 जनवरी तक चलेगी।

ख़ास बातें
  • Flipkart Plus मेंबर्स के लिए ये सेल 14 जनवरी से ही शुरू हो जाएगी
  • इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लायंसेज, कंप्यूटर, लैपटॉप आदि पर 80% तक डिस्काउंट
  • स्मार्ट टीवी, किचन अप्लायंसेज और ऐसे ही दूसरे आइटम्स पर 75% तक डिस्काउंट
विज्ञापन
Flipkart Big Savings Days 2023 की घोषणा ई-कॉमर्स साइट ने कर दी है। Flipkart की ये सेल रिपब्लिक डे के लिए शुरू होने जा रही है जो कि 15 से 20 जनवरी तक चलेगी। वहीं, Flipkart Plus मेंबर्स के लिए ये सेल 14 जनवरी से ही शुरू हो जाएगी। यानि प्लस मेंबर्स इस सेल का एक्सेस 24 घंटे पहले ही पा सकेंगे। लेकिन अगर आप एक प्लस मेंबर नहीं हैं और सेल का एक्सेस 24 घंटे पहले पाना चाहते हैं तो आप अपने फ्लिपकार्ट अकाउंट से 40 सुपरकॉइन इस्तेमाल करके प्लस मेंबरशिप पा सकते हैं और इस सेल का एक्सेस एक दिन पहले पा सकते हैं। सेल में कंपनी ने इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लायंसेज, कंप्यूटर, लैपटॉप आदि पर 80% तक डिस्काउंट देने की घोषणा की है। इसकी पूरी डिटेल्स हम आपको यहां बता रहे हैं।  

Flipkart Big Savings Days Sale 2023 में ई-कॉमर्स साइट ने अपने कुछ ऑफर्स का खुलासा कर दिया है। इसमें लैपटॉप की खरीद पर कंपनी 80% तक डिस्काउंट देने की बात कह रही है। इसके अलावा ई-कॉमर्स साइट ने स्मार्ट टीवी, किचन अप्लायंसेज और ऐसे ही दूसरे आइटम्स पर 75% तक डिस्काउंट देने की घोषणा की है। इतना ही नहीं, फ्लिपकार्ट पर होम और किचन आईटम्स में कुछ ऑफर सिर्फ 49 रुपये से शुरू हैं। वहीं, ब्यूटी, फूड और स्पोर्ट्स कैटिगरी में कुछ ऑफर सिर्फ 99 रुपये से शुरू हैं। सेल 15 जनवरी से शुरू होने जा रही है। फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स के लिए यह 14 जनवरी से ही शुरू होगी। यह सेल 20 जनवरी तक जारी रहेगी, ऐसा फ्लिपकार्ट की ओर से कहा गया है। 
g0lg2fdo

Photo Credit: Flipkart

सेल में खास समय पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो रोजाना रात 12 बजे, सुबह 8 बजे और दोपहर बाद 4 बजे साइट पर नए ऑफर्स रिवील किए जाएंगे। इस तरह से आप इन टाइमिंग्स को ध्यान में रखकर नए ऑफर्स सबसे पहले पा सकते हैं। यहां पर एक खास समय ये भी बताया गया है जिसमें 12PM से 10PM के बीच प्रोडक्ट्स पर सबसे सस्ता प्राइस ऑफर किया जाएगा। 

Flipkart Big Savings Days Sale 2023 में अगर आप Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदारी करते हैं तो 5 प्रतिशत का कैशबैक पा सकते हैं। इसके अलावा Citi Bank और ICICI बैंक कार्ड होल्डर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। साथ ही कंपनी Pay Later (बाद में भुगतान) का ऑप्शन भी दे रही है। इसके अलावा 1000 रुपये तक के गिफ्ट कार्ड भी आप जीत सकते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  7. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »