एक्‍सीडेंट के बाद नहीं खुले स्‍कॉर्पियो के एयरबैग, Anand Mahindra समेत 13 पर कराई FIR

FIR against Anand Mahindra : आरोप है कि महिंद्रा कर्मचारियों ने बिना एयरबैग लगी स्‍कॉर्पियो बेच दी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 26 सितंबर 2023 18:21 IST
ख़ास बातें
  • यूपी के शख्‍स ने कराई एफआईआर
  • महिंद्रा कंपनी के 13 कर्मचारियों पर केस
  • धोखाधड़ी का लगाया आरोप

लखनऊ से कानपुर लौटते हुए कोहरे के कारण गाड़ी डिवाइडर से टकराई और पलट गई, लेकिन एयरबैग्‍स नहीं खुले।

Photo Credit: Pixabay

FIR against Anand Mahindra : महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand mahindra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनके खिलाफ एक एफआईआर दर्ज करवाई गई है। उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले एक शख्‍स ने आनंद महिंद्रा के अलावा कंपनी के 13 कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी की FIR कराई है। आरोप है कि महिंद्रा कर्मचारियों ने उन्‍हें बिना एयरबैग लगी स्‍कॉर्पियो बेच दी। स्‍कॉर्पियो हादसे का शिकार हो गई और घटना में उनके इकलौते बेटे की जान चली गई।   

मिंट की रिपोर्ट में बताया गया है कि राजेश मिश्रा नाम के व्‍यक्ति ने दिसंबर 2020 में शहर के तिरुपति ऑटो से ब्‍लैक कलर की स्‍कॉर्पियो खरीदी थी। तब उसके लिए 17.39 लाख रुपये चुकाए गए थे। कंपनी ने राजेश को गाड़‍ी की सभी खूबियां बताई थीं। राजेश मिश्रा ने सोशल मीडिया पर आनंद महिंद्रा द्वारा दिखाए गए विज्ञापनों को भी देखा था। 

रिपोर्ट के अनुसार, राजेश ने वह स्‍कॉर्पियो कार अपने बेटे डॉ. अपूर्व मिश्रा को तोहफे में दी थी। 14 जनवरी 2022 को गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। लखनऊ से कानपुर लौटते हुए कोहरे के कारण गाड़ी डिवाइडर से टकराई और पलट गई। हादसे में राजेश मिश्रा के बेटे अपूर्व की जान चली गई। 

रिपोर्ट कहती है कि घटना के बाद 29 जनवरी को राजेश ने तिरुपति ऑटो पर पहुंचकर गाड़ी में खामियों के बारे में बताया। यह भी जानकारी दी कि उनके बेटे ने सीट बेल्‍ट लगाई थी, लेकिन हादसे के दौरान एयरबैग नहीं खुले। कहा कि धोखाधड़ी करके उन्‍हें गाड़ी बेची गई। शिकायतकर्ता का कहना है कि गाड़ी जांच परखकर बेची गई होती, तो हादसे में उनके बेटे की मौत नहीं होती। 

यह भी आरोप है कि शिकायत करने पर कंपनी के कर्मचारियों ने उनके साथ बहस की। कंपनी के मैनेजर के कहने पर शिकायतकर्ता के परिवार से अभद्रता की गई। उन्‍हें जान से मारने की धमकी दी गई। बाद में गाड़ी को भी महिंद्रा के शोरूम पहुंचा दिया गया। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: FIR, Anand Mahindra, UP, KANPUR, Case, Scorpio, Airbags, Scorpio accident
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में Fusion Red कलर में लॉन्च हुआ Vivo T5x 5G, जानें प्राइस, फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nokia 250 4G Smart बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, दो कैमरा के साथ फ्रंट में होगा LED फ्लैश!
  2. Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G: ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
  3. Jio vs Airtel June 2026: अब ये कंपनी सभी को मात देकर आई आगे, जानें किस कंपनी के सबसे ज्यादा सिम खरीद रहे लोग
  4. How to Charge Faster: फोन की चार्जिंग हो गई स्लो, तो वॉल सॉकेट और केबल करें इस्तेमाल, झटपट बढ़ेगी स्पीड
  5. Delhi Lakshmi Yojana: 2500 रुपये हर महीने दिल्ली की महिलाओं को, 1 अगस्त से ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  6. SpaceX को बड़ा झटका, वैल्यू में करोड़ों डॉलर की गिरावट
  7. Apple के टचस्क्रीन MacBook Pro में होगा Samsung का OLED डिस्प्ले!
  8. OnePlus N6x में मिलेंगे AI टूल्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च 
  9. Huawei Nova 16 SE में मिल सकती है 8,500mAh की बैटरी, जल्द हो सकता है लॉन्च
  10. Redmi K100 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.